गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध | 10 lines on Republic Day in Hindi

गणतंत्र दिवस हर भारतीय के दिल में एक बेहद ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है। ये प्रत्येक साल 26 जनवरी को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है।  इसी दिन भारतीय सरकार अधिनियम 1935 को हटाकर भारत का संविधान पूर्ण रूप से सम्पूर्ण भारत में लागु हुआ था। संविधान का निर्माण संविधान सभा के द्वारा किया गया था।

इसमें खासकर महत्वपूर्ण योगदान संविधान सभा के ड्राफ्टिंग कमिटी के अध्यझ डॉ भीम राव आंबेडकर का था इसलिए इन्हे भारत का संविधान निर्माता के रूप में भी जाना जाता है। संविधान को बनाने में इन्हे कुल बाद 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन लगे थे और 26 जनवरी 1950 ईस्वी को डॉ भीम आंबेडकर ने भारत के संविधान को संविधान सभा के अध्यझ डॉ राजेंद्र प्रसाद को सुपुर्द किया था। 

भारतीय संविधान लागु होते ही भारत एक लोकतान्त्रिक गणराज्य बना और इसके साथ ही भारत में कानून का राज स्थापित हुआ। लोगो को संविधान के द्वारा मौलिक अधिकार प्राप्त हुए और साथ में लोगो के कई तरह के हक़ अधिकार सुनिश्चित किये गए जो की पूरी तरह से न्याय, समानता के सिद्धांत पर आधारित है। 

26 जनवरी के दिन भारत के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते है। और इसके बाद सभी लोग सामूहिक तौर पर खड़े होकर राष्ट्रगान गाते है और फिर इसके बाद राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। ये कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित राजपथ/इंडिया गेट के पास आयोजित किया जाता है। 

10 lines on republic day in hindi
10 lines on republic day in hindi

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध

  • भारत, गणतंत्र दिवस को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर साल मनाता है। 
  • भारत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाता है। 
  • 26 जनवरी 1950 ईस्वी को भारत का संविधान पूर्ण रूप से पुरे भारत में लागु हुआ था इस कारण इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
  • भारतीय संविधान को बनाने में कुल 2 वर्ष 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था। 
  • डॉ भीम राव आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के रूप में जाना जाता है। 
  • गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम राजपथ पर आयोजित होता है और भारत के राष्ट्रपति झंडा फहराते है। 
  • 26 जनवरी के दिन नई दिल्ली स्थित राजपथ पर तरह तरह के कार्यक्रम और झाकियां निकाली जाती है। 
  • और इस अवसर पर भारत के तीनो सेनाओं थल सेना, वायु सेना और नौसेना के द्वारा राजपथ पर परेड किया जाता है। 
  • गणतंत्र दिवस हम सभी को देश की एकता और सम्प्रभुता, अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।  
  • गणतंत्र दिवस के दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय अवकाश होती है। 

10 lines on Republic Day in Hindi

  • India celebrates Republic Day every year as a national festival.
  • India celebrates Republic Day on 26 January.
  • On 26 January 1950 AD, the Constitution of India was fully implemented in the whole of India, hence this day is celebrated as Republic Day.
  • It took a total of 2 years 11 months and 18 days to make the Indian Constitution
  • Dr. Bhim Rao Ambedkar is known as the architect of the Indian Constitution.
  • The main event on Republic Day is held at Rajpath and the President of India hoists the flag.
  • Various programs and tableaux are taken out on the Rajpath located in New Delhi on 26 January.
  • And on this occasion, all the three armies of India – Army, Air Force and Navy – are paraded on the Rajpath.
  • Republic Day inspires all of us to maintain the unity, integrity and sovereignty of the country.
  • Republic Day is a national holiday in all government and non-government institutions.

FAQs –

Q. पहली बार गणतंत्र दिवस कब मनाया गया?

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 ईस्वी को भारत में लागु हुआ था और इसी दिन भारत अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था।

Q. 26 जनवरी 2022 कौन सा गणतंत्र दिवस है?

इस वर्ष 2022 में भारत 73वां गणतंत्र दिवस मनाएगा।

Q. गणतंत्र दिवस पर कौन झंडा फहराता है?

गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम नई दिल्ली के राजपथ पर आयोजित होता है और भारत के राष्ट्रपति झंडा फहराते है। 

इन्हें भी पढ़े –

 

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment