आज के इस आर्टिकल में हम आपको अफ्रीका महाद्वीप (Africa Continent) के बारे में बताने जा रहे है। जहाँ पर हमलोग बात करेंगे अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश है एवं साथ में उनकी राजधानी और जनसँख्या कितनी है। संयुक्त राष्ट्र के आकड़े के अनुसार अफ्रीका में कुल 54 देश है।
वर्त्तमान समय में इस अफ्रीका महाद्वीप की जनसँख्या 1,393,676,444 है और ये सभी अफ्रीकन देशो की जनसँख्या विश्व की जनसँख्या का 16.72 प्रतिशत है। अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल के अनुसार अल्जीरिया है एवं जनसँख्या के अनुसार नाइजीरिया है।

अफ्रीका क्या है?
पुरे धरती पर कुल सात महाद्वीप है अफ्रीका उनमे से एक है, एशिया महाद्वीप के बाद ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। अफ्रीका उत्तरी गोलार्ध एवं दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है। अफ्रीका महाद्वीप पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में भूमध्य सागर और उतर पूर्व में स्वेज नहर, दक्षिण पूर्व में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
अफ्रीका महाद्वीप अकेले पुरे धरती का 20 प्रतिशत भूमि क्षेत्र एवं पुरे धरती के सतह क्षेत्र का 6 प्रतिशत हिस्सा है। जिब्राल्टर जलसंधि अफ्रीका जो यूरोप महाद्वीप से अलग करती है। अफ्रीका महाद्वीप में ही मानव प्रजाति का जन्म हुआ था, और इस धरती का पहला मानव सभ्यता का विकास आज से करीब 70 लाख साल पहले अफ्रीका में ही हुआ था।
प्राकृतिक रूप से सुखी संपन्न होने के बावजूद अफ्रीका की पर कैपिटा इनकम बहुत ही कम है। वर्तमान समय में अफ्रीका में इकनोमिक गतिविधियां बढ़ने के कारण व्यापार की नजर से देखे तो दुनिया की मजबूत इकॉनमी वाले देशों के लिए यहाँ बहुत ही सुनहरा अवसर है व्यापार को अफ्रीका में बढ़ने के लिए।
अफ्रीका महाद्वीप दुनिया का पहला महाद्वीप है जहाँ से तीनो रेखाएं कर्क, मकर, एवं भूमध्य रेखा गुजरती है। विश्व का प्रसिद्ध मरुस्थल सहारा मरुस्थल अफ्रीका में ही है। विश्व का 50 प्रतिशत हिरा अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है, एवं इसके मुख्य उत्पादक देश है, साउथ अफ्रीका, एवं बोत्स्वाना, अंगोला, नामीबिया, कांगो इत्यादि।
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है? उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है
- दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है
अफ्रीका महाद्वीप एक नजर में
क्षेत्रफल | 30,370,000 वर्ग किलोमीटर |
जनसँख्या | 1,393,676,444 |
जनसँख्या घनत्व | 45 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर |
देशों की संख्या | 54 |
Demonym | अफ्रीकन |
प्रमुख शहर | लागोस, कैरो, जोहानसबर्ग, अलेक्सेंडरिया, नैरोबी, किन्हासा, अदीस अबाबा इत्यादि |
प्रमुख धर्म | इस्लाम, ईसाई |
सबसे बड़ा देश जनसँख्या में | नाइजीरिया |
सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल में | अल्जीरिया |
GDP (PPP) | 8.05 trillion Dollar (2023) |
GDP (nominal) | 2.96 trillion Dollar (2023) |
अफ्रीका में कुल कितने देश हैं उनके नाम?
संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी आँकड़े अनुसार अफ्रीका महाद्वीप में कुल 54 देश है, और जो इसे विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप बनाता है। अफ्रीका महाद्वीप में कुछ ऐसे भी देश है जिस पर किसी और देश का नियंत्रण है जैसे की रीयूनियन और मायोटे फ्रांस के अधीन है, सेंट हेलना ब्रिटेन के अधीन है और वेस्ट सहारा के अधिपत्य को लेकर विवाद चल रहा है।
निचे आपको अफ्रीका के 54 देश और उनकी राजधानियों की लिस्ट दी गई है।
देश का नाम | राजधानी | जनसंख्या |
नाइजीरिया | लागोस | 206,139,589 |
इथियोपिया | अदिस अबाबा | 114,963,588 |
Egypt | कैरो | 102,334,404 |
डेमोक्रेटिक कांगो | किनशासा | 89,561,403 |
तंज़ानिया | दारेस्सलाम | 59,734,218 |
साउथ अफ्रीका | प्रिटोरिया ( प्रशासनिक), ब्लोएम फॉन्टिन (न्यायिक ), केपटाउन (विधाई) | 59,308,690 |
केन्या | नैरोबी | 53,771,296 |
यूगांडा | कम्पाला | 45,741,007 |
अल्जीरिया | अल्जीयर्स | 43,851,044 |
सूडान | खारतूम | 43,849,260 |
मोरक्को | रबात | 36,910,560 |
अंगोला | लुआंडा | 32,866,272 |
मोजांबिक | मपूतो | 31,255,435 |
घाना | अकारा | 31,072,940 |
मेडागास्कर | एंटेनानेरिवो | 27,691,018 |
कैमरून | याओंडे | 26,545,863 |
Côte d’Ivoire | यामौस्सोक्रो | 26,378,274 |
नाइजर | निआमी | 24,206,644 |
बुर्किना फासो | क्वागादौगो | 20,903,273 |
माली | बमाको | 20,250,833 |
मलावी | लिलोंग्वे | 19,129,952 |
ज़ाम्बिया | लुसाका | 18,383,955 |
सेनेगल | डकार | 16,743,927 |
चाड | अन डजमेना | 16,425,864 |
सोमालिया | मोगादिशु | 15,893,222 |
ज़िम्बाब्वे | हरारे | 14,862,924 |
गिनी | कोनेक्री | 13,132,795 |
रवांडा | केगाली | 12,952,218 |
बेनिन | पोर्टोनोवा | 12,123,200 |
बुरुंडी | बुजुंबुरा | 11,890,784 |
टुनिसिआ | टुनिस | 11,818,619 |
साउथ सूडान | जुबा | 11,193,725 |
टोगो | लोम | 8,278,724 |
सिएरा लियॉन | फ्रीटाउन | 7,976,983 |
लीबिया | हुन ( त्रिपोली ) | 6,871,292 |
कांगो | ब्राजविले | 5,518,087 |
लाइबेरिया | मोनरोविआ | 5,057,681 |
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक | बांगुई | 4,829,767 |
मॉरिटानिया | नौकचोट | 4,649,658 |
इरीट्रिया | अस्मारा | 3,546,421 |
नामीबिया | विंडहॉक | 2,540,905 |
गैम्बिया | बांजुल | 2,416,668 |
बोत्सवाना | गेबोरोन | 2,351,627 |
गैबन | लिब्रेविल | 2,225,734 |
लेसोथो | मासेरु | 2,142,249 |
Guinea-Bissau | bissau | 1,968,001 |
Equatorial Guinea | मालाबो | 1,402,985 |
मॉरिशस | पोर्ट लुईस | 1,271,768 |
एसवातिनि | एम्बाबने | 1,160,164 |
जिबूती | जिबूती | 988,000 |
कोमोरोस | मोरोनि | 869,601 |
कबो वेर्डे | प्राया | 555,987 |
Sao Tome & Principe | साओ टोम | 219,159 |
सेशेल्स | विक्टोरिया | 98,347 |
FAQs –
Q. अफ्रीका महाद्वीप में कर्क रेखा कितने देशों से होकर गुजरती है?
Ans- 5 देशो से बोत्सवाना, दक्षिण अफ्रीका, मोजांबिक ,मेडागास्कर, नामीबिया से होकर गुजरती है।
Q. अफ्रीका महाद्वीप का जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा देश कौन सा है?
Ans- नाइजीरिया
Q. अफ्रीका में कौन सा देश सबसे पहले स्वतंत्र हुआ?
Ans- लाइबेरिया
Q. यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप के बीच कौन सा सागर है?
Ans- भूमध्य सागर
Q. दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप कौन सा है?
Ans- ऑस्ट्रेलिया
Q. अफ्रीका महाद्वीप में विश्व का कितना प्रतिशत हीरा निकाला जाता है?
Ans- 50 प्रतिशत
Q. दक्षिण अफ्रीका को स्वतंत्रता कब मिली?
Ans- 26 अप्रैल 1994
Q. Africa में कितने देश हैं?
Ans- संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वर्तमान समय में अफ्रीकी महाद्वीप में कुल 54 देश हैं।
निष्कर्ष –
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश है ज्ञानवर्धक लगा होगा, आप इसे अपने तक न सिमित न रखकर अपने दोस्तों,सहपाठियों के साथ भी जरूर शेयर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!
इन्हें भी पढ़े –
Agar Asia ka sabse bada desh cheen hai to rasia kis continents mai aata hai agar Asia ka sabse bada desh cheen to Asia sabse bda continents kaise hoga iska answer doge sir
Bhai russia na hi poore tarike se asia me aata hai aur na hi europe me, russia aata hai eurosia..Capital jahan rahta hai uski ke anusar decide hota hai, aur russia ka capital moscow hai aur moscow europe me aata hai.