अमेरिका की जनसँख्या कितनी है 2023 में | America Ki Jansankhya Kitni Hai

आज के इस आर्टिकल में जानेंगें की अमेरिका की जनसँख्या कितनी है 2023 में अमेरिका पुरे विश्व का सबसे शक्तिशाली और सबसे विकसित देश माना जाता है। अब जा करके अमेरिका को चीन से कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। अमेरिका ने इस पूरी दुनिया को बहुत कुछ दिया है। चाहे आप साइंस, टेक्नोलॉजी की बात करें या और अन्य चीजें जिसे आप हम रोजमर्रा के जिंदगी में इस्तेमाल करते है उनमे से कई चीजें कहीं न कहीं अमेरिका से सम्बन्ध रखती है।

जैसे की Google, Facebook, Twitter, Youtube, Whatsapp इत्यादि को अमेरिका के द्वारा ही बनाया गया है। तो आइये जानते है दुनिया के इस शक्तिशाली और विकसित देश की आखिर जनसँख्या कितनी है। साथ में ये भी जानेंगे की अमेरिका में रहने वाले अन्य धर्म के लोग जैसे ईसाई, मुस्लिम, हिन्दू, बौद्ध लोगो की जनसँख्या कितनी है। 

america ki jansankhya kitni hai

2023 में अमेरिका की जनसँख्या कितनी है? (America Population 2023 in Hindi)

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका (USA) जिसे हम आप अमेरिका के नाम से जानते है। अमेरीका, एक नार्थ अमेरीका महादीप का देश है। अमेरिका, चीन (144 करोड़) और भारत (138 करोड़) के बाद तीसरा सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है। यूनाइटेड नेशंस के डाटा के अनुसार इस देश की वर्तमान जनसँख्या लगभग 33 करोड़ 60 लाख है। अमेरिका का ये जनसँख्या दुनिया की आबादी का 4.25 प्रतिशत है। 

ओवरआल अगर जनसख्या की बात करे तो ये पिछले दशक (2000-2010) के मुकाबले अमेरिका की जनसँख्या में 7.4 प्रतिशत का परिवर्तन आया है। अगर इसी तरह से अमेरिका की जनसँख्या बढ़ती रही तो हो सकता है वो इंडोनेशिया को भी पीछे छोड़ दे। अनुमान ये भी है की साल 2050 तक यहाँ की जनसँख्या 38 करोड़ तक पहुंच जाएगी।

इंडोनेशिया की जनसंख्या अभी वर्तमान समय में लगभग 28 करोड़ 10 लाख है और ये जनसँख्या के मामले में अमेरिका के बाद चौथे स्थान पर आता है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से अमेरिका, (रूस, कनाडा, चीन) के बाद चौथे नंबर पर आता है। इस देश का कुल क्षेत्रफल  9,147,420 वर्ग किलोमीटर (3,531,837 sq. miles) है। और अमेरिका का जनसँख्या घनत्व की बात करे तो ये 36 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। अमेरिका की कुल आबादी का करीब 82.8 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते है। अमेरिका का एक आम नागरिक करीब 79 सालो तक जीता है।

वर्त्तमान समय में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) है एवं कमला हैरिस (Kamala Harris) उपराष्ट्रपति है। अमेरिका में कुल 50 राज्य है एवं अमेरिका का राजधानी वाशिंगटन डीसी है। ऐसे तो अमेरिका में मुख्य तौर पर अंग्रेजी (78%) भाषा बोली जाती है पर अंग्रेजी के अलावा भी कुछ भाषाएँ बोली जाती है। जिनमे spanish (13.5%), french, chinese, vietnamese , korean , russian, japanese  इतयादि शामिल है।

अमेरिका में राज्यों की जनसँख्या को वहां की सरकारों के द्वारा काफी गंभीर लिया जाता है। क्यूंकि ये डायरेक्ट वहां के प्रेसिडेंटिअल चुनाव को प्रभावित करता है। चलिए आपको बताते है ऐसा क्यों है। दरअसल किसी भी राज्य में कितना जनप्रतिनिधि होगा। ये पूरा का पूरा वहां की जनसँख्या के द्वारा निर्धारित किया जाता है तो अमेरिकी सरकार के द्वारा जो भी जनसँख्या के आकड़े पब्लिक में जारी किये जाते है वो सही सही होते है।

अमेरिका हमेशा से अन्य देशो के लोगो के लिए एक सपना सा रहा है, चुकी अमेरिका एक बहुत ही विकसित देश है तो वहां पर बहुत सारे सुख-शुभिधाएँ के साथ साथ रोजगार भी बहुत मौजूद है। यही कारण है की प्रत्येक वर्ष लाखों की संख्या में अन्य देशो से लोग अमेरिका में अच्छी जिंदगी जीने के लिए जाते है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 4 करोड़ 90 लाख अप्रवासियों अमेरिका में बसे हुए है। जो की अमेरिका की कुल जनसँख्या का 14 प्रतिशत है।

अमेरिका के सबसे अधिक जनसँख्या वाले राज्य

वर्ष 2020 में हुए जनगणना के अनुसार यदि सबसे अधिक जनसँख्या वाले राज्यों की बात किया तो सबसे अधिक जनसँख्या कैलिफ़ोर्निया राज्य की है यहाँ कुल 39,538,223 लोग निवास करते है उसके बाद टेक्सास (29,145,505) का स्थान आता है।

तीसरे स्थान फ्लोरिडा का है जहाँ पर कुल 18,801,310 लोग रहते है इसके बाद न्यूयोर्क सबसे बड़ा राज्य है जनसँख्या के मामले में, इसकी जनसँख्या 19,378,102 है। जनसख्या के मामले में पाचवे स्थान पर आता है पेनसिलवेनिया यहाँ की कुल आबादी लगभग 12,702,379 है। और व्योमिंग सबसे कम जनसँख्या वाला राज्य है इसकी जनसँख्या 563,626 है ।

अमेरिका के मुख्य धर्मो की जनसँख्या (America Population By Religion)

साल 2020 में हुए जनगणना के अनुसार यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका में सबसे ज्यादा ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते है। इसके अलावा भी कई अन्य धर्म के लोग अमेरिका में निवास करते है जो निम्नलिखित है।

  • अमेरिका की कुल जनसँख्या का 65 प्रतिशत लोग ईसाई धर्म को मानते है।
  • 28 प्रतिशत अमेरिका के लोग किसी भी धर्म में आस्था नहीं रखते है या आप कह सकते है नास्तिक है।
  • इसके अलावा अमेरिका के 6 प्रतिशत जनसँख्या अन्य सभी धर्मो को मानने वाले है जिसमे इस्लाम, बौद्ध, ज्यूस, हिन्दू  धर्म के लोग शामिल है।

अमेरिका के मुख्य जातिंयो का प्रतिशत

ऐसे तो अमेरिका में ज्यादातर वाइट लोग निवास करते है इनकी आबादी अमेरिका की जनसँख्या का 76.3 प्रतिशत तक है। पर वाइट लोग के अलावा भी एक बड़ी जनसँख्या है जिनमे मुख्य रूप से ब्लैक, एशियाई, बहुजातीय, नेटिव अमेरिकन, एवं कुछ लोग प्रशांत महासागर के आस पास वाले क्षेत्र आकर अमेरिका में बस गए है। 

  • वाइट (White) – 76.3%
  • ब्लैक (Black)   – 13.4%
  • एशियाई (Asian) – 5.9%
  • बहुजातीय (Multiracial) – 2.8%
  • Native Americans – 1.3%
  • Pacific Islander Americans  – 0.2%

अमेरिका के मुख्य शहरों की जनसँख्या  

अमेरिका के कुछ मुख्य शहरों की जनसँख्या निचे चार्ट के माध्यम से बताया गया है। 

शहरों के नाम शहरों की जनसँख्या 
न्यूयोर्क सिटी (New York City)81 लाख 75 हजार 
लॉस एंजेल्स (Los Angeles)39 लाख 72 हजार 
शिकागो (Chicago)27 लाख 20 हजार 
ब्रुकलिन (Brooklyn)23 लाख 
हॉस्टन (Houston)22 लाख 96 हजार 
क्वींस (Queens)22 लाख 72 हजार 
फिलेन्डेल्फिआ (Philadelphia)15 लाख 67 हजार 
फ़ीनिक्स (Phoenix)15 लाख 63 हजार 
मेनहट्टन (Manhattan)14 लाख 87 हजार 
सन अंटोनिओ (San Antonio)14 लाख 69 हजार 
सन  डिएगो (San Diego)13 लाख 95 हजार 
द ब्रोंक्स (The Bronx)13 लाख 85 हजार
डलास (Dallas)13 लाख 
सन जोस (San Jose)10 लाख 27 हजार 
ऑस्टिन (Austin)9 लाख 32 हजार 

अमेरिका ही नहीं दुनिया के Financial Capital कहे जाने वाले  Newyork City ,अमेरिका के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में शुमार है। इस शहर की जनसँख्या 82 लाख  के आस पास है ।

अमेरिका की जनसँख्या का अनुमान (USA Population Forecast)

वर्ष जनसँख्या 
202033 करोड़ 10 लाख 
202534 करोड़ 4 लाख 
203034 करोड़ 96 लाख
203535 करोड़ 87 लाख 
204036 करोड़ 65 लाख 
204537 करोड़ 33 लाख 
205037 करोड़ 94 लाख 

Note- अमेरिका में हर 8 सेकंड में एक शिशु जन्म लेता है एवं हर 12 सेकंड में एक मनुष्य का मौत होता है।

FAQs –

Q. 2023 में अमेरिका की जनसँख्या कितना है।

उत्तर – वर्तमान समय 2023 में अमेरिका की जनसँख्या लगभग 33 करोड़ 60 लाख है।

Q. अमेरिका की राजधानी कहाँ है।

उत्तर – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है।

Q. अमेरिका की मुद्रा क्या है ।

उत्तर- अमेरिका की मुद्रा डॉलर है।

Q. अमेरिका में कुल कितने राज्य है।

उत्तर- अमेरिका में कुल 50 राज्य है।

Q. अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य कौन है

उत्तर- अमेरिका का सबसे बड़ा राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से अलास्का है एवं जनसँख्या की दृष्टि से कैलिफ़ोर्निया राज्य का स्थान आता है।

Q. अमेरिका का साक्षरता दर कितनी है?

उत्तर – अमेरिका का साक्षरता दर 99 प्रतिशत है।

Q. अमेरिका में हिन्दू, मुस्लिमों एवं बौद्धों की जनसँख्या कितनी है।

उत्तर- अमेरिका में बौद्ध लोगो की जनसँख्या 40 लाख की करीब है, और मुस्लिमों की जनसँख्या 30 लाख है एवं हिन्दुओं की जनसँख्या लगभग 20 लाख की है।

आशा करता हूँ ये आर्टिकल अमेरिका की जनसँख्या कितनी है? (America Ki Jansankhya) आपको ज्ञानवर्धक लगा होगा, अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सवाल आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment