एशिया कप क्रिकेट का इतिहास और रोचक जानकारी | Asia Cup Cricket History in Hindi

क्रिकेट शब्द भारत में एक ऐसा नाम है जिसे लगभग हर एक नौजवान, बच्चे, बूढ़े परिचित है और भारत में क्रिकेट किसी पर्व, त्योहार से बिलकुल कम नहीं है। क्रिकेट को लेकर भारत में इस लेवल की दीवानगी है की पूछो ही मत, लोग ऑफिस में हो क्या कोई काम में बिजी हो कम से कम क्रिकेट का Live Score देखना कतई नहीं भूलते।

asia cup cricket history winner list

27 अगस्त 2022 Cricket का Asia Cup शुरू होने जा रहा है क्रिकेट को बहुत से लोग बहुत सिद्दत से देखते है पर हम से कई लोगो को इसके इतिहास के बारे में जानकारी नहीं होती है तो मैंने सोचा की क्यों ना आज एशिया कप क्रिकेट के बारे में चर्चा कर ही लिया जाय तो मैंने इस लेख के माध्यम से विस्तार से एशिया कप क्रिकेट का इतिहास (Asia cup ka itihas in hindi) के बारे में जानकारी दी है तो आइये जानते है। 

क्रिकेट एशिया कप का इतिहास (Asia Cup Cricket History)

एशिया कप क्रिकेट जगत में बहुत ही लोकप्रिय टूर्नामेंट है Asia Cup Tournament की शुरुआत वर्ष 1984 में हुई थी। और पहला मैच United Arab Emirates के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। एशियाई देशो के बिच आपस में अच्छे संबध हो, सद्भावना बढे इस उद्देश्य से Asian Cricket Council की स्थापना वर्ष 1983 की गई थी। 

इसे हर दो साल पर आयोजित किया जाता है। वर्तमान समय में इसका Headquarter कोलंबो, श्रीलंका में स्थित है। और वर्तमान में Asian Cricket Counci के President जय शाह है। इस टूर्नामेंट के पहले Edition का आयोजन United Arab Emirates में किया गया था। तब से लेकर आज तक इस टूर्नामेंट को अब तक कुल 14 बार आयोजित किया जा चूका है।

जाहिर है चुकी इस टूर्नामेंट का नाम है एशिया कप तो इसमें केवल Asian Countries ही भाग लेती है India, Asia Cup Tournament में सबसे सफल टीम है भारत अब तक इस टूर्नामेंट का कुल 7 बार Winner रह चूका है वही 5 बार इस टूर्नामेंट को जीतकर श्रीलंका दूसरे पायदान है और पाकिस्तान अभी तक इस टूर्नामेंट को दो बार जितने में सफल हो पायी है।

ये भी पढ़े – जानिए Cricket World Cup का इतिहास और रोचक जानकारी

एशिया कप में सबसे अधिक 1220 Run श्रीलंका के धुरंधर बल्लेबाज Sanath Jayasuriya ने बनाये है तो वही एशिया कप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी श्रीलंकाई तेज गेंदबाज Lasith Malinga के नाम है इन्होने कुल 33 Wicket लिए है। 

पहले इस टूर्नामेंट को ODI फॉर्मेट में खेला जाता था पर वर्ष 2016 में पहली बार इस टूर्नामेंट आयोजन Twenty-20 फॉर्मेट में किया गया था और उसके बाद बारी बारी से ODI और Twenty-20 फॉर्मेट में इसका आयोजन किया जा रहा है। इस बार यानि की साल 2022 में इसे Twenty-20 फॉर्मेट में खेला जायेगा। 

आखिरी बार इस टूर्नामेंट को वर्ष 2018 में आयोजित किया गया था जिसमे भारत ने फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम किया था। वर्ष 2022 में इसका 15वा एडिशन 27 अगस्त 2022 से United Arab Emirates में किया जा रहा है। साल 2020 में इसका आयोजन Covid-19 के कारण नहीं किया गया था। 

एशिया कप किसने कितनी बार जीता है?( Asia Cup Cricket winners List All Time)

YearWinner Team Runner-up Host Country
1984(ODI)भारतश्रीलंकासंयुक्त अरब अमीरात
1986(ODI)श्रीलंकापाकिस्तानश्रीलंका
1988 (ODI)भारतश्रीलंकाबांग्लादेश
1990-91 (ODI)भारतश्रीलंकाभारत
1995 (ODI)भारतश्रीलंकासंयुक्त अरब अमीरात
1997 (ODI)श्रीलंकाभारतश्रीलंका
2000 (ODI)पाकिस्तानश्रीलंकाबांग्लादेश
2004 (ODI)श्रीलंकाभारतश्रीलंका
2008 (ODI)श्रीलंकाभारतपाकिस्तान
2010 (ODI)भारतश्रीलंकाश्रीलंका
2012 (ODI)पाकिस्तानबांग्लादेशबांग्लादेश
2014 (ODI)श्रीलंकापाकिस्तानबांग्लादेश
2016 (T20I)भारतबांग्लादेशबांग्लादेश
2018 (ODI)भारत बांग्लादेशसंयुक्त अरब अमीरात
2022 (T20I)संयुक्त अरब अमीरात

FAQs –

Q. एशिया कप कितनी बार हुआ है?

Ans – एशिया कप का आयोजन वर्ष 1984 से लेकर अभी तक कुल 14 बार किया जा चूका है।

Q. भारत ने कितने एशिया कप जीते हैं?

Ans – भारत , Asia Cup Tournament में सबसे सफल टीम है भारत अब तक इस टूर्नामेंट का 7 बार Winner रह चूका है।

Q. एशिया कप पाकिस्तान कितनी बार जीता है?

Ans – पाकिस्तान अभी तक एशिया कप टूर्नामेंट को दो बार जितने में सफल हो पायी है।

Q. एशिया कप 2022 कब और कहां है?

Ans – एशिया कप 2022 का आयोजन United Arab Emirates में 27 August से 11 September 2022 तक होगा।

Q. एशिया कप 2022 में कितनी टीम है?

Ans – एशिया कप 2022 में कुल छः टीम इंडिया, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग के बिच मुकाबला खेला जायेगा।

Read More –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment