एशिया महाद्वीप में कितने देश है? जानिए उनके नाम, राजधानी, मुद्रा एवं जनसंख्या

आज के इस आर्टिकल में हमलोग जानेंगे एशिया महाद्वीप (Asia Continent) में कितने देश है। उनके नाम एवं राजधानी कहाँ कहाँ है। क्या आप जानते है की एशिया महाद्वीप में कुल कितने देश है, एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश है। और दुनिया का 60 प्रतिशत तक की आबादी अकेले एशिया महाद्वीप में निवास करती है।

नॉमिनल जीडीपी एवं Purchasing Power Parity (PPP) में एशिया, दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीपीय अर्थवयवस्था है। और दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्र है। एवं विश्व का प्रमुख इकॉनमी वाले देश जैसे की चीन, जापान, भारत, इंडोनेशिया, साउथ कोरिया, टर्की इत्यादि भी एशिया महाद्वीप में ही है। एशिया महाद्वीप में विश्व के दो सबसे अधिक जनसँख्या वाले देश चीन और भारत आता है।

एशिया क्या है?

पुरे दुनिया में कुल सात महाद्वीप है, उनमे से एक महाद्वीप एशिया है। एशिया आकर और जनसँख्या दोनों ही दृष्टिकोण से दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है। एशिया पृथ्वी के पूर्वी, और उतरी गोलार्ध में स्थित है। एशिया महाद्वीप पश्चिम में यूरोप महाद्वीप, उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

asia me kitne desh hai
asia me kitne desh hai

एशिया महाद्वीप अकेले पुरे धरती का 30 प्रतिशत भूमि क्षेत्र एवं पुरे धरती के सतह क्षेत्र का 8.8 प्रतिशत हिस्सा है। रूस में स्थित यूराल पर्वत एशिया को यूरोप से अलग करती है। विश्व की मुख्य प्राचीन मानव सभ्यताएं जैसे की सिंधु घाटी सभ्यता, चीनी सभ्यता की शुरुआत भी ऐसा महाद्वीप में ही हुआ था।

एवं  विश्व की प्रमुख धर्मो जैसे की हिन्दू, बौद्ध, इस्लाम, जैन, सिख, ईसाई धर्मो की शुरुआत भी एशिया महाद्वीप में ही हुआ था। जिनमे में बौद्ध धर्म को मानने वाले ज्यादातर दक्षिण पूर्व, और पूर्वी एशिया के देश है जैसे की थाईलैंड, म्यांमार, लाओस, सिंगापुर, जापान, साउथ कोरिया, कम्बोडिआ, मलेशिया इत्यादि।

दुनिया की सबसे ऊँची शिखर माउंट एवेरेस्ट भी इसी एशिया महाद्वीप में ही है। दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा, जो की दुबई में स्थित है ये भी एशिया महाद्वीप में ही है।

एशिया महाद्वीप की जानकारी (एक नजर में)

क्षेत्रफल44,579,000 वर्ग किलोमीटर
जनसँख्या4,685,703,599
जनसँख्या घनत्व150 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर
देशों की संख्या48
Demonymएशियाई
GDP (PPP)63.35 ट्रिलियन डॉलर
GDP (nominal)34.39 ट्रिलियन डॉलर
GDP per capita7850 डॉलर
सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल मेंरूस
सबसे बड़ा देश जनसँख्या मेंचीन
प्रमुख शहरमुंबई, दिल्ली, बीजिंग, संघाई, दुबई, बैंकॉक, सिंगापुर, जकार्ता, टोक्यो, करांची, सिओल इत्यादि।
प्रमुख धर्महिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन इत्यादि

एशिया महाद्वीप में कितने देश है? (How many countries in Asia)

यूनाइटेड नेशंस के आकड़े के अनुसार वर्तमान समय में एशिया महाद्वीप में कुल 48 देश है। कुछ ऐसे भी देश है जैसे की जॉर्जिया, अज़रबैज़ान, कज़ाख़स्तान, रूस, टर्की, ये दोनों महाद्वीप एशिया और यूरोप में आते है और इन क्षेत्रों को यूरेशिया (Eurasia) कहा जाता है।

एशिया महाद्वीप में कुछ ऐसे भी क्षेत्र है जो किसी दूसरे देशों के द्वारा शासित है जिनमे मकाउ, हांगकांग ये दोनों देश चीन के द्वारा शासित है. ताइवान खुद को स्वतंत्र देश मानता है, पर चीन दुनिया को इसे अपना क्षेत्र बताता है। निचे एशिया महाद्वीप के देशों की राजधानी, मुद्रा, और जनसँख्या के बारे में बताया गया है।

देश का नाम राजधानी मुद्रा जनसंख्या
चीनबीजिंगयूआन1,439,323,776
भारतनयी दिल्लीरुपया1,380,004,385
इंडोनेशियाजकार्तारूपिया273,523,615
पाकिस्तानइस्लामाबादपाकिस्तानी रूपया220,892,340
बांग्लादेशढाकाटका164,689,383
जापानटोक्योयेन126,476,461
फिलीपीन्समनीलाफिलीपीन पीसो109,581,078
वियतनामहनोईडौंग97,338,579
तुर्कीअंकारातुर्की लीरा84,339,067
ईरानतेहरानईरानी रियाल83,992,949
थाईलैंडबैंकॉकबात69,799,978
म्यांमारनाएप्यीडॉक्यात54,409,800
साउथ कोरियासिओलदक्षिण कोरियाई वोन51,269,185
इराकबगदादईराकी दीनार40,222,493
अफगानिस्तानकाबुलअफ़गानी38,928,346
सऊदी अरबरियाधसऊदी रियाल34,813,871
उज्बेकिस्तानताशकंदसोम33,469,203
मलेशियाकुआलालम्पुररिंग्गित32,365,999
यमनसानायमनी रियाल29,825,964
नेपालकाठमांडूनेपाली रूपया29,136,808
नार्थ कोरियाप्योंगयांगउत्तर कोरियाई वोन25,778,816
श्रीलंकाश्री जयवर्धनपुरा कोटेश्रीलंकाई रूपया21,413,249
कज़ाख़स्ताननूरसुल्तानटेंगे18,776,707
सीरियादमस्कससरीरियन पौंड17,500,658
कम्बोडिआनॉम पेनरियेल16,718,965
जॉर्डनअम्मानजॉर्डन दीनार10,203,134
अज़रबैज़ानबाकूमनत10,139,177
संयुक्त अरब एमिरेट्सआबू धाबीदिरहम9,890,402
ताजीकिस्तानदुशान्बेताजिक रूबल9,537,645
इजराइलजेरूसलमशेकेल8,655,535
लाओसविएन्तिएनकिप7,275,560
लेबनॉनबेरुतलेबनीज पाउंड6,825,445
किर्ग़िज़स्तानबिश्केकसोम6,524,195
तुर्कमेनिस्तानअश्गाबादमनत6,031,200
सिंगापुरसिंगापुरसिंगापुर डॉलर5,850,342
ओमानमस्कट ओमानी रियाल5,106,626
पलेस्टाइनरामल्लाहशेकेल5,101,414
कुवैतकुवैत सिटीकुवैती दीनार4,270,571
जॉर्जियातीब्लिसीलारी3,989,167
मंगोलियाउलानबटोरतुग्रिक3,278,290
अर्मेनिआयेरेवानदाम2,963,243
क़तरदोहाक़तारी रियाल2,881,053
बहरीनमनामाबहरीनी दीनार1,701,575
Timor-Lesteदिलीडॉलर1,318,445
सायप्रसनिकोसियासाईप्रस पाउंड1,207,359
भूटानथिम्पूनगूलट्रम771,608
मालदीवमालेमालदीव रूफिया540,544
ब्रूनेईबंदर सेरि बेगावानब्रुनेई डॉलर437,479

FAQs –

Q.1 पुरे एशिया में कितने देश है?

Ans- पुरे एशिया में कुल 48 देश है।

Q.2 एशिया की जनसंख्या कितनी है

Ans- एशिया की कुल जनसंख्या 4,685,703,599 है।

Q.3 एशिया का सबसे छोटा देश

Ans- मालदीव, एशिया का सबसे छोटा देश है।

Q.4 एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल क्या है?

Ans- 44,579,000 वर्ग किलोमीटर

Q.5 मध्य एशिया में कौन कौन सा देश आता है?

Ans- उज्बेकिस्तान, कज़ाख़स्तान, ताजीकिस्तान, किर्गिस्तान, तुर्कमेनिस्तान ये सभी देश मध्य एशिया में आते है।

Q.6 दक्षिण एशिया में कौन कौन देश आते है?

Ans- भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ईरान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, मालदीव, भूटान ये सभी देश दक्षिण एशिया में आते है।

Q.7 भारत कितने वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है?

Ans- 32,87263 वर्ग किलोमीटर

Q.8 विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?

Ans- अफ्रीका महाद्वीप

Q.9 वर्ल्ड का सबसे छोटा महाद्वीप का नाम क्या है?

Ans- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

Q.10 विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से हैं?

Ans- विश्व के 7 महाद्वीप एशिया, अफ्रीका, यूरोप, नार्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका, अंटार्टिका, ऑस्ट्रेलिया है।

Q.11 ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश हैं?

Ans- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल तीन देश है।

Q.12 अंटार्कटिका महाद्वीप में कितने देश हैं?

Ans- अंटार्टिका में एक भी देश नहीं है

Q.13 भारत कौन से महाद्वीप में स्थित है?

Ans- भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है

Q.14 अमेरिका कौन से महाद्वीप में स्थित है?

Ans- उत्तरी अमेरिका

Q.15 फ्रांस कौन से महाद्वीप में स्थित है?

Ans- यूरोप

Q.16 कौन से महाद्वीप में सबसे ज्यादा देश है?

Ans- अफ्रीका महाद्वीप में सबसे ज्यादा देश है

तो आज के आर्टिकल में हमने जाना एशिया महाद्वीप में कितने देश है मैं आशा करता हूँ ये आर्टिकल आपको ज्ञानवर्धक लगा होगा, इसे आप अपने तक सिमित न रखकर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

7 thoughts on “एशिया महाद्वीप में कितने देश है? जानिए उनके नाम, राजधानी, मुद्रा एवं जनसंख्या”

  1. विश्व एवं भारत के सबसे महान राजा चंद्रगुप्त मौर्य
    सम्राट अशोक मौर्य

    Reply

Leave a Comment