ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है? उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है

आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है साथ में इन सभी देशो के नाम राजधानी और मुद्रा क्या है ये भी जानेंगे। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप जिसे ओशेनिया के नाम से भी जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 14 देश है। और 9 ऐसे भी क्षेत्र है जो किसी दूसरे देश द्वारा शासित है।

इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है। जो की पुरे महाद्वीप का अकेले 86 प्रतिशत क्षेत्रफल में फैला हुआ है। नाउरू इस देश महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। चलिए जानते है विस्तार से ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में।

ऑस्ट्रेलिया क्या है?

पूरी दुनिया में कुल सात महाद्वीप है. ऑस्ट्रेलिया उनमे से महाद्वीप एक है। इस महाद्वीप को ओशेनिया के नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप सबसे छोटा महाद्वीप है और साथ ही अगर ऑस्ट्रेलिया को द्वीप माना जाय तो ये दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी है ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

australia me kitne desh hai
australia me kitne desh hai

इसके उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया जबकि दक्षिण पूर्व में न्यूज़ीलैंड स्थित है। इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है। 

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 8,600,000 वर्ग किलोमीटर  है। जो की विश्व का क्षेत्रफल का 5.9 प्रतिशत है और जनसँख्या लगभग 39,357,469 है। जो विश्व की जनसंख्या का केवल 0.54 प्रतिशत ही है। जिसमे अकेले ऑस्ट्रेलिया देश की जनसंख्या ही 2 करोड़ 61 लाख है।

इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है। जो की पुरे महाद्वीप का 86 प्रतिशत क्षेत्रफल में फैला हुआ है। साथ में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश भी है। 

इस महाद्वीप में मुख्य तौर पर ईसाई धर्म को फॉलो किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी और मेलबोर्न विश्व के प्रमुख आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया विश्व का 12वां सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। और सिडनी, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है, एवं इसकी जनसंख्या 46 लाख है। 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जानकारी एक नजर में 

क्षेत्रफल8,600,000 वर्ग किलोमीटर 
जनसँख्या39,357,469
जनसंख्या घनत्व 5 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर
देशों की संख्या14 
दूसरे देशों के द्वारा शासित प्रदेश की संख्या 09 
Demonymऑस्ट्रेलियन 
सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल मेंऑस्ट्रेलिया 
सबसे छोटा देश क्षेत्रफल में नाउरू
सबसे बड़ा देश जनसँख्या मेंऑस्ट्रेलिया 
सबसे छोटा देश जनसँख्या मेंनाउरू
प्रमुख शहरसिडनी, मेलबोर्न, गोल्डकोस्ट, ब्रिस्बेन, पर्थ, वेलिंग्टन 
प्रमुख धर्मईसाई 
प्रमुख भाषाइंग्लिश, इंडोनेशियन

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है (Australia mahadeep me kitne desh hai)

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी आकड़े के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में कुल 14 देश है और 09 ऐसे भी देश है जिसपर किसी दूसरे देश का नियंत्रण है। जैसे की गुआम, नॉर्थेर्न मेरिआना आइलैंड, अमेरिकन समोआ ये तीनो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के अधीन है। न्यू सेलेडोनिआ, फ्रेंच पोलेनेसिआ, वल्लिस एंड फुटूना ये तीनो फ्रांस के अधीन है। कूक आइलैंड, निउए, टोकेलौ ये तीनो न्यूज़ीलैंड के नियंत्रण में है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के कुल 14 देशों को निचे बताया गया है। 

देश  का नाम राजधानी मुद्रा जनसंख्या 
ऑस्ट्रेलियाकैनबेरा ऑस्ट्रेलियन डॉलर 25,499,884
पापुआ नई गिन्नी पोर्ट मोरेस्बीकीना 8,947,024
न्यूज़ीलैंडवेलिंग्टन न्यूज़ीलैंड डॉलर 4,822,233
फिजी  सुवाफिजी डॉलर896,445
सोलोमन आइलैंड होनियारा सोलोमन द्वीप डॉलर686,884
माइक्रोनेशिया पलिकिर अमेरिकन डॉलर 548,914
वानुअतुपोर्ट भीला वातु 307,145
समोआ एपियाताला198,414
किरिबाती टरावाकिरिबाती डॉलर119,449
टोंगा नुकू’आलोफ़ापांगा105,695
मार्शल आइलैंड माजुरो अमेरिकन डॉलर59,190
पलाऊ Ngerulmudअमेरिकन डॉलर18,094
तुवालु फ़नाफ़ुटि  तुवालुअन डॉलर11,792
नाउरू यारेनऑस्ट्रलियन डॉलर10,824

ऑस्ट्रेलिया में कितने शहर हैं?

क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश है। और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। इस देश की राजधानी कैनबेरा है। और कुल छह राज्य है। ऐसे तो ऑस्ट्रेलिया में कई शहर है पर सिडनी, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है इसके अलावा कुछ प्रमुख शहर मेलबोर्न, ब्रिस्बेन, एडिलेड, पर्थ, गोल्ड कोस्ट इत्यादि है। 

FAQs –

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जनसंख्या कितनी है

Ans: 4 करोड़ 33 लाख है।

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans: 8,486,460 वर्ग किलोमीटर

Q. ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या कितने करोड़ है?

Ans: 2 करोड़ 54 लाख

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन है

Ans: ऑस्ट्रेलिया

Q. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी

Ans: कैनबेरा

Q. ऑस्ट्रेलिया में कुल कितने देश हैं?

Ans: ऑस्ट्रेलिया में कुल 14 देश है, और 9 ऐसे भी प्रदेश है जो किसी दूसरे देश नियंत्रण में है

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर

Ans: सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है, एवं इसकी जनसंख्या 46 लाख है.

निष्कर्ष –

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है ज्ञानवर्धक लगा होगा, आप इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे की Facebook, Twitter आदि पर भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद! 

इन्हे भी पढ़े :-

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

2 thoughts on “ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है? उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है”

Leave a Comment