भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से। भारत एक दक्षिण एशिया महाद्वीप का देश है क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है और जनसंख्या की दृष्टि से भारत की जनसंख्या (138 करोड़), चीन की आबादी (144 करोड़) के बाद दूसरे स्थान पर आती है।

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र केंद्रशासित प्रदेश है। अगस्त 2019 से पहले भारत में 29 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश हुआ करते थे। पर भारत की सरकार के द्वारा जम्मू कश्मीर में लगी धारा 370 को हटा कर जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बाँट दिया गया।

bharat ka sabse bada rajya

जिससे राज्यों की संख्या घटकर 28 हो गयी और केंद्रशासित प्रदेश 9 हो गए। फिर जनवरी 2021 को दादर और नगर हवेली और दमन एवं दिऊ केंद्रशासित को मिला दी गयी जिससे केंद्रशासित प्रदेशो की संख्या घटकर 8 हो गयी। पर क्या आप जानते है की क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन है। (Bharat ka sabse bada rajya kaun sa hai) आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से ये जान पाएंगे तो चलिए शुरुआत से शुरू करते है। 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। इसका कुल क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। और ये भारत के कुल भगौलिक क्षेत्रफल का 10.4 प्रतिशत है।  राजस्थान, भारत में उतर-पश्चिम दिशा में स्थित है। और ये एक लैंडलॉक्ड राज्य है। इसके साथ ही राजस्थान भारत का सातवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। वर्तमान समय में इसकी जनसंख्या 68,548,437 है। और राजस्थान में कुल 33 जिले है। 

राजस्थान की स्थापना 30 मार्च 1949 ईस्वी को की गई थी। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर इस राज्य की राजधानी है। राजस्थान के उत्तर में पंजाब, उत्तर-पूर्व में हरियाणा और उत्तरप्रदेश, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, दक्षिण पश्चिम में गुजरात राज्य स्थित है। जानकारी के लिए आपको बता दूँ की राजस्थान के पश्चिम में पाकिस्तान देश स्थित है।

निचे आप क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्यों की लिस्ट देख सकते है।

क्रम सं० भारत के राज्यों के नाम क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.)
1राजस्थान (Rajasthan)342,239
2मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)308,245
3महाराष्ट्र (Maharashtra)307,713
4उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)240,928
5गुजरात (Gujrat)196,024
6कर्नाटक (Karnataka)191,791
7आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)162,968
8ओडिशा (Odisha)155,707
9छत्तीसगढ़ (Chhatisgadh)135,191
10तमिल नाडु (Tamilnadu)130,058
11तेलंगाना (Telangana)112,077
12बिहार (Bihar)94,163
13वेस्ट बंगाल (West Bengal)88,752
14अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)83,743
15झारखण्ड (Jharkhand)79,714
16असम (Assam)78,438
17हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)55,673
18उत्तराखंड (Uttarakhand)53,483
19पंजाब (Punjab)50,362
20हरियाणा (Haryana)44,212
21केरला (Kerala)38,863
22मेघालय (Meghalaya)22,429
23मणिपुर (Manipur)22,327
24मिजोरम (Mizoram)21,081
25नागालैंड (Nagaland)16,579
26त्रिपुरा (Tripura)10,486
27सिक्किम (Sikkim)7,096
28गोवा (Goa)3,702

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और क्षेत्रफल के मामले में उत्तर प्रदेश चौथा स्थान पर आता है। उत्तर प्रदेश, भारत में उत्तर दिशा में स्थित है। उत्तर प्रदेश की कुल जनसंख्या 199,812,341 है। कई देशो की जनसंख्या भी उत्तर प्रदेश की जनसंख्या के आगे बौने लगते है।

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या घनत्व 830 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। उत्तर प्रदेश की स्थापना 1 अप्रैल 1937 ईस्वी को यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ़ अवध एंड आगरा के रूप में की गयी थी। फिर साल 1950 में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया। नवाबों का शहर लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी है।

उत्तर प्रदेश के पश्चिम में राजस्थान, उत्तर-पश्चिम में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली, उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, पूर्व में बिहार, दक्षिण में मध्यप्रदेश, और दक्षिण पूर्व में झारखण्ड और छत्तीसगढ़ स्थित है। और उत्तर प्रदेश में जिलों की संख्या 75 है।

निचे आप जनसंख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्यों की लिस्ट देख सकते है।

क्रम सं०भारत के राज्यों के नामजनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार)
1उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)199,812,341
2महाराष्ट्र (Maharashtra)112,374,333
3बिहार (Bihar)104,099,452
4पश्चिम बंगाल (West Bengal)91,276,115
5आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)84,580,777
6मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)72,626,809
7तमिलनाडु (Tamilnadu)72,147,030
8राजस्थान (Rajasthan)68,548,437
9कर्नाटक (Karnataka)61,095,297
10गुजरात (Gujrat)60,439,692
11ओड़िसा 41,974,218
12केरल 33,406,061
13झारखण्ड 32,988,134
14असम 31,205,576
15पंजाब 27,743,338
16चंडीगढ़ 25,545,198
17हरियाणा 25,351,462
18उत्तराखंड 10,086,292
19हिमाचल प्रदेश 6,864,602
20त्रिपुरा 3,673,917
21मेघालय 2,966,889
22मणिपुर 2,855,794
23नागालैंड 1,978,502
24गोवा 1,458,545
25अरुणाचल प्रदेश 1,383,727
26मिजोरम 1,097,206
27सिक्किम 610,577

नोट – ये आकड़े साल 2011 में हुए जनगणना के अनुसार है, उस समय तेलंगाना राज्य का गठन नहीं हुआ था वो उस समय आँध्रप्रदेश राज्य का हिस्सा हुआ करता था। 

FAQs –

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

Ans: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है। यह कुल 342,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

Q. जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

Ans: जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा उत्तर प्रदेश है। इसकी कुल जनसंख्या 199,812,341 है।

Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

Ans: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है। यह कुल 3,702 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।

Q. जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

Ans: जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है। इसकी जनसंख्या केवल 610,577 है।

आज के इस लेख भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है? (Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kaun Hai) के माध्यम से आपने भारत के सबसे बड़ा राज्य के बारे में जाना, आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, इसे आप अपने दोस्तों के जरूर शेयर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment