आज के इस आर्टिकल के हम बात करेंगे भारत के पडोसी देश (india ke padosi desh) और उनकी राजधानी कहाँ है। इन सभी पडोसी देशो के बारे में जानने से पहले कुछ भारत के बारे में जान लेते है। भारत एक दक्षिण एशिया का देश है, आधिकारिक रूप से रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया कहा जाता है।
और यह कुल 32,87263 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। जो इसे दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश बनाता है, और जनसँख्या के मामले में भारत, चीन के बाद दूसरे स्थान पर आता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत की कुल भूमि सिमा 15200 किलोमीटर है। और सभी द्वीप समूहों को मिलाकर तटीय सिमा की लम्बाई 7517 किलोमीटर की हो जाती है।
भारत कुल 7 देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, और म्यांमार के साथ अपनी बाउंड्री शेयर करता है, और दो देश श्रीलंका एवं म्यांमार के साथ जलीय सिमा साझा करता है। भारत सबसे बड़ी बाउंड्री बांग्लादेश के साथ साझा करता है जो की 4096 किलोमीटर की है।
भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानी एवं मुद्रा
भारत के पडोसी देश | राजधानी | मुद्रा |
पाकिस्तान | इस्लामाबाद | पाकिस्तानी रुपया |
अफगानिस्तान | काबुल | अफगानी |
चीन | बीजिंग | रेन्मिन्बी (युआन) |
नेपाल | काठमांडू | नेपाली रुपया |
भूटान | थिम्पू | भूटानी नेगुलत्रम |
बांग्लादेश | ढाका | टाका |
म्यांमार | नायप्यीडॉ | क्यात |
श्रीलंका | जयवर्धनपुरे कोट्टे, कोलम्बो | श्रीलंकाई रुपया |
मालदीव | माले | मालदीवियन रूफिया |
भारत के पड़ोसी देश कौन कौन से है? (Bharat ke padosi desh)
1. पाकिस्तान
भारत के पश्चिम में स्थित पाकिस्तान साउथ एशिया का देश है, पाकिस्तान, भारत के चार राज्यों गुजरात, पंजाब, राजस्थान, एवं जम्मू कश्मीर के साथ बाउंड्री शेयर करता है। पाकिस्तान 7,96,095 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, और पाकिस्तान की जनसँख्या 23 करोड़ से भी अधिक है। इसकी राजधानी इस्लामाबाद है और मुद्रा पाकिस्तानी रूपया।
आज का पाकिस्तान, भारत के विभाजन से पहले एक ही हुआ करता था, 15 अगस्त 1947 ईस्वी को देश का विभाजन के उपरांत पाकिस्तान देश बना, यहाँ का लगभग हर एक चीजे जैसे की कल्चर, फ़ूड, कपडे, रहन-सहन, भाषा आपको भारत की तरह ही मिलेंगे। 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वंतंत्रता दिवस मनाता है।
2. अफगानिस्तान
आधिकारिक तौर पर इस देश को इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ अफगानिस्तान कहा जाता है। ये सेंट्रल और साउथ एशिया के मध्य में बसा हुआ है, और ये कुल 6,52,230 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत है। और यह एक भूमि आबद्ध (Land Locked) देश है। इसकी राजधानी काबुल है और मुद्रा अफगानी।
इस देश में मुख्य रूप से इस्लाम धर्म को फॉलो किया जाता है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (Pok) अफगानिस्तान के साथ बाउंड्री शेयर करता है। अफगानिस्तान, सूती वस्त्र, वूलेन वस्त्र, हस्तशिल्प, एवं कालीन इत्यादि के लिए प्रसिद्ध है।
अभी हाल ही में (अगस्त 2021) अफगानिस्तान काफी न्यूज़ में है. तालिबान ने तख्तापलट करते हुए, यहाँ की अशरफ घनी सरकार को हटाकर इस देश पर शासन स्थापित कर लिया है।
3. चीन
आधिकारिक रूप से चीन का नाम पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ़ चाइना है, यह एक पूर्वी एशिया का एक देश है, बीजिंग इस देश की राजधानी है, और यहाँ की करेंसी रेन्मिन्बी (युआन) है। इस देश में सिंगल पार्टी सिस्टम की शासन प्रणाली है। जिसे कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ चाइना लीड करती है। चीन दुनिया का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है। और क्षेत्रफल के मामले में ये रूस, कनाडा, अमेरिका, के बाद चौथे नंबर पर आता है।
चीन भारत के कुल पांच राज्यों जम्मू & कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश के साथ 4056 किलोमीटर की लम्बी सिमा साझा करता है। भारत का चाइना के साथ बॉर्डर विवाद चलता है, और आये दिन दोनों देशो की सेनाओ का टकराव होते रहता है।
4. बांग्लादेश
भारत, बांग्लादेश के साथ सबसे लम्बी 4096 किलोमीटर की सिमा साझा करता है। आपको बड़ा दूँ आज का बांग्लादेश वर्ष 1971 से पहले पूर्वी पाकिस्तान था, पर भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए जंग के उपरांत, बांग्लादेश का एक देश के रूप में जन्म हुआ। ढाका इस देश की राजधानी है, और करेंसी टाका है। और बंगाली, इस देश के राष्ट्रीय भाषा है। और इस देश की अर्थव्य्वस्था कॉटन, टेक्सटाइल, जूट, गारमेंट, और चाय का उत्पादन पर निर्भर करती है।
- दुनिया के दस सबसे बड़े देश, क्षेत्रफल और जनसंख्या के अनुसार
- एशिया महाद्वीप में कितने देश है, उनके नाम, राजधानी, मुद्रा एवं जनसंख्या
5. नेपाल
नेपाल, दक्षिण एशिया का एक भूमि आबद्ध (Land Locked) देश है, और भारत के कुल पांच राज्य उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, वेस्ट बंगाल, और सिक्किम, के साथ 1850 किलोमीटर की सिमा साझा करता है। इस देश की जनसँख्या की जनसंख्या 2 करोड़ 90 लाख है। काठमांडू इस देश की राजधानी है एवं सबसे बड़ा शहर भी और करेंसी, नेपाली रुपया है।
दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर, माउंट एवेरेस्ट (8848 मीटर) नेपाल में ही है। और दुनिया को ज्ञान, और अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले एवं बौद्ध धर्म को शुरू करने वाले गौतम बुद्ध का जन्म, नेपाल के लुम्बनी नामक स्थान पर हुआ था।
6. भूटान
हिमालय पर्वत के पूर्व में एवं भारत एवं चीन के मध्य स्थित भूटान एक भूमि आबद्ध (Land Locked) देश है। इस देश की आबादी 8 लाख के करीब है। थिम्पू इस देश की राजधानी है और यहाँ की करेंसी भूटानी नेगुलत्रम है। भारत, भूटान के साथ कुल 700 किलोमीटर की सिमा साझा करता है। और अगर इस देश की शासन प्रणाली की बात की जाय तो यहाँ सवैंधानिक राजतन्त्र है। बौद्ध धर्म यहाँ का स्टेट रिलिजन है। भूटान, दुनिया का सबसे ज्यादा हरा- भरा वाला देश है, और यहाँ कार्बन का उत्सर्जन न के बराबर होता है।
7. म्यांमार
म्यांमार एक दक्षिण एशिया में स्तिथ एक देश है। नायप्यीडॉ इस देश की राजधानी है, और यहाँ की करेंसी क्यात है। बर्मा इस देश का पुराना नाम है। म्यांमार साल 1936 में भारत से अलग होकर एक नया देश बना था। म्यांमार, दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा देश है। इस देश की जनसँख्या करीब 5 करोड़ 40 लाख है। भारत, म्यांमार के साथ कुल 1643 किलोमीटर की बाउंड्री शेयर करता है।
अभी हाल ही में 1 फरवरी 2021 को म्यांमार की सेना ने तख्तापलट करते हुए, यहाँ की चुनी हुई लोकतान्त्रिक सरकार को हटाकर मिलिट्री शासन स्थापित कर दिया था।
8. श्रीलंका
श्रीलंका दक्षिण एशिया का एवं हिन्द महासागर में स्थित एक आइलैंड देश है। इस देश की दो राजधानियां है जयवर्धनपुरे कोट्टे, कोलम्बो, और श्रीलंकाई रुपया यहाँ की करेंसी है। श्रीलंका, भारत के साथ जलीय सिमा साझा करता है, एवं मन्नार की खाड़ी एवं पाक जलमडरुमध्य इस देश को भारत से अलग करता है। इस देश की कुल आबादी करीब 2 करोड़ 20 लाख है।
9. मालदीव
मालदीव, हिन्द महासागर में स्थित एक छोटा आइलैंड देश है, और ये कुल 1190 छोटे-छोटे आइलैंड से मिलकर बना है। मालदीव, भारत के साथ जलीय सिमा साझा करता है, माले इस देश की राजधानी है। और यहाँ की करेंसी मालदीवियन रूफिया है। यहाँ की जनसँख्या 5 लाख 57 हजार के करीब है। मालदीव टूरिज्म के लिए एक प्रसिद्ध देश है, और इस देश की अर्थव्यवस्था टूरिज्म, फिशिंग पर निर्भर करती है।
FAQs –
Q. भारत की जलीय सीमा कितने देशों से लगती है
Ans- भारत की जलीय सिमा दो देशों से लगती है, श्रीलंका और मालदीव
Q. भारत के पड़ोसी देश कितने हैं?
Ans- भारत के कुल 7 पडोसी देश है
Q. भारत के साथ सबसे लम्बी सिमा साझा कौन देश करता है
Ans- बांग्लादेश, भारत के साथ सबसे लम्बी 4096 किलोमीटर की सिमा साझा करता है
Q. नेपाल के पड़ोसी देश कौन कौन से हैं?
Ans- नेपाल के पडोसी देश भारत, चीन और भूटान है
Q. भारत के दो द्वीपीय पड़ोसी देश कौन कौन से हैं और ये कहाँ स्थित हैं?
Ans- भारत के दो द्वीपीय पड़ोसी देश श्रीलंका, और मालदीव है और ये हिन्द महासागर में स्थित है।
Q. भारत के दक्षिण में कौन सा देश है?
Ans- भारत के दक्षिण में श्रीलंका और मालदीव देश है
Q. क्या म्यांमार भारत का पड़ोसी देश है?
Ans- जी, हाँ म्यांमार भारत का पडोसी देश है
Q. म्यांमार भारत के कितने राज्यों को छूता है?
Ans- म्यांमार, भारत के कुल चार राज्यों अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, और मणिपुर के साथ सिमा साझा करता है
Q. म्यांमार कब भारत से अलग हुआ?
Ans- वर्ष 1936 में
Q. भारत और म्यांमार के बीच कौन सी रेखा है?
Ans- इंडिया-म्यांमार बैरियर
Q. भारत और म्यांमार के बीच कौन सी नदी सीमा बनाती है?
Ans- इरावती नदी
इन्हें भी पढ़े –
Please
What?