भारत के राष्ट्रपति कौन है 2023 | Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे है भारत के राष्ट्रपति के बारे मे, और ये भी जानेंगे की भारत के राष्ट्रपति कौन है 2023 में। दोस्तों अगर आप नहीं जानते है तो मै आपको बता दूँ भारत की लोकतंत्रीय शासन व्यवस्था संसदीय प्रणाली पर आधारित है। इस प्रणाली में प्रधानमंत्री सरकार का मुखिया होते है, और राष्ट्रपति राज्य के मुखिया होते है, राष्ट्रपति के पास नाममात्र की शक्ति होती है। और देश की शासन व्यवस्था की बागडौर प्रधानमंत्री के हाथ में होती है। 

पर क्या आपको पता है, भारतीय संविधान के मुताबिक राष्ट्रपति को ही देश का सर्वोच्च पद माना गया है, इसके साथ साथ  राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक भी होता है। और देश के राष्ट्रपति तीनो सेनाओं के प्रमुख भी होते है इन सब के अलावा भारत के राष्ट्रपति के हाथों में कुछ खाश शक्तियां प्राप्त है। तो चलिए इस लेख में हम भारत के राष्ट्रपति के बारे में जानते है विस्तार से।

भारत के राष्ट्रपति कौन है? (Who is The President of India)

bharat ke rashtrapati kaun hai

वर्तमान समय (2023) में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है। और ये भारत के पन्द्रहवें राष्ट्रपति है ये इस पद पर 25 जुलाई 2022 से है। चलिए अब कुछ इनके बारे में जान लेते है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 ईस्वी को ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में एक संथाल परिवार में हुआ था। इनकी शिक्षा की बात की जाय तो इन्होने आर्ट्स में स्नातक की पढाई के पूरी की हुई है। 

द्रौपदी मुर्मू ने एक स्कूल टीचर के रूप में अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। इसके बाद धीरे धीरे ये पॉलिटिक्स में आ गई। वर्ष 1997 में द्रौपदी मुर्मू ने राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद चुनाव में जीत दर्ज कर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। 

इन्होने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम भी की थी ये भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। साथ ही ये भाजपा की आदिवासी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी रह चुकी है। 

वर्ष 2000 और 2009 में द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले की रायरंगपुर सीट से भाजपा के टिकट पर दो बार जीती और विधायक चुनी गई। साल 2000 से 2004 के बिच इन्हें ओडिशा में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल और भाजपा गठबंधन की सरकार में वाणिज्य, परिवहन और बाद में मत्स्य और पशु संसाधन विभाग में मंत्री बनाया गया था। 

18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक ये झारखण्ड की नौवीं राज्यपाल के रूप में सेवारत रही और ये झारखण्ड की पहली महिला राज्यपाल थी और फिर साल 2022 में बीजेपी ने इन्हे राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया। द्रौपदी मुर्मू ने कुल वोट का  64 .03 प्रतिशत मत प्राप्त कर कांग्रेस की राष्ट्रपति कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को हरा दिया। इसके बाद 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पन्द्रहवें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लिए

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?

महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल अधिवक्ता, और विद्वान डॉ राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। ये कुल 12 वर्षों से अधिक समय, (26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962) तक भारत के राष्ट्रपति रहे। इससे पहले राजेंद्र प्रसाद भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इनका जन्म बिहार राज्य के सिवान जिले के जीरादेई गांव में 3 दिसंबर 1884 ईस्वी को हुआ  था। इन्हे साल 1962 में देश के सर्वोच्च नागरिक पुरुस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया था।  

भारत के राष्ट्रपति की सूची

क्रम सं राष्ट्रपति के नाम कार्यकाल 
1. डॉ राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी, 1950 से 13 मई, 1962
2. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन 13 मई, 1962 से 13 मई, 1967
3. डॉ. जाकिर हुसैन13 मई, 1967 से 3 मई, 1969
 श्री वराहगिरि वेंकटगिरि (कार्यवाहक)3 मई, 1969 से 20 जुलाई, 1969
 न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (कार्यवाहक)20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969
4. श्री वराहगिरि वेंकटगिरि24 अगस्त, 1969 से 24 अगस्त, 1974
5.डॉ. फखरूद्दीन अली अहमद24 अगस्त, 1974 से 11 फरवरी, 1977
 श्री बासप्पा दानप्पा जत्ती (कार्यवाहक)11 फरवरी, 1977 से 25 जुलाई, 1977
6.श्री नीलम संजीव रेड्डी25 जुलाई, 1977 से 25 जुलाई, 1982
7.श्री ज्ञानी जैल सिंह25 जुलाई, 1982 से 25 जुलाई, 1987
8.श्री रामास्वामी वेंकटरमण25 जुलाई, 1987 से 25 जुलाई, 1992
9.डॉ. शंकरदयाल शर्मा25 जुलाई, 1992 से 25 जुलाई, 1997
10.श्री के. आर  नारायणन25 जुलाई, 1997 से 25 जुलाई, 2002
11.डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम25 जुलाई, 2002 से 25 जुलाई, 2007
12.श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012
13.श्री प्रणब मुखर्जी25 जुलाई, 2012 से 25 जुलाई, 2017
14.श्री रामनाथ कोविंद25 जुलाई, 2017 से 25 जुलाई 2022 
15.श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 से अब तक 

भारत के प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?

भारत के प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थी। ये भारत के बारहवें राष्ट्रपति थी। इनका कार्यकाल 25 जुलाई, 2007 से 25 जुलाई, 2012 तक पांच सालो तक रहा। इनका जन्म 19 दिसंबर 1934 ईस्वी को महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हुआ था। 

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन थे। उपराष्ट्रपति के रूप में इनका कार्यकाल कुल 10 वर्षों तक (13 मई 1952 से 12 मई 1962) तक रहा। इसके अलावा आपको बता दूँ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन भारत के दूसरे राष्ट्रपति भी रहे चुके है। इनका जन्म 5 सितम्बर 1888 ईस्वी को तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में हुआ था। इनके जन्मदिवस 5 सितम्बर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये एक बेहतरीन फिलॉस्फर एवं महान विद्वान् शिक्षक थे।  

भारत के पूर्व राष्ट्रपति कौन है?

द्रौपदी मुर्मू से पहले देश के राष्ट्रपति श्री रामनाथ गोविन्द थे। ये भारत के 14वें राष्ट्रपति थे। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022 तक कुल पांच वर्षों का रहा। इनका जन्म भारत के उतर प्रदेश राज्य के कानपूर देहात जिले में 1 अक्टूबर  1945 ईस्वी को हुआ था।  

भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है?

भारत के राष्ट्रपति को देश में सबसे अधिक सैलरी दी जाती है। वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति के सैलरी 5 लाख प्रतिमाह मिलती है जो की टैक्स फ्री है। इसके अलावा कई अन्य तरह के भत्ते जैसे की मुफ्त चिकित्सा, निवास स्थान, यात्राएं , सुरक्षा इत्यादि भी दिए जाते है। राष्ट्रपति का वेतन समेकित निधि (Consolidated Fund of India) से दी जाती है।

इससे पहले भारत के राष्ट्रपति की सैलरी डेढ़ लाख हुआ करती थी, जिसे बढाकर साल 2017 में 5 लाख कर दी गयी। देश के राष्ट्रपति को रिटायर होने के बाद भी पेंशन के रूप में डेढ़ लाख रूपये साथ में रहने के लिए आलिशान बंगला दिए जाते है।  

FAQ’s –

  1. Q. सन 2023 में भारत का राष्ट्रपति कौन है?

    Ans – वर्तमान समय 2023 में भारत के राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू है। ये भारत के 15वें राष्ट्रपति है इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2022 से अब तक जारी है।

  2. Q. भारत के राष्ट्रपति का पूरा नाम क्या है?

    Ans – भारत के राष्ट्रपति का नाम श्रीमति द्रौपदी मुर्मू है।

  3. Q. भारत के फर्स्ट राष्ट्रपति कौन थे?

    Ans – डॉ राजेंद्र प्रसाद भारत के पहले राष्ट्रपति थे।

  4. Q. राष्ट्रपति को इंग्लिश में क्या बोलेंगे?

    Ans – राष्ट्रपति को इंग्लिश में President बोलते है

  5. Q. भारत के राष्ट्रपति को कितना वेतन मिलता है?

    Ans – वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति को 5 लाख रूपये प्रतिमाह मिलता है। इसके अलावा कई अन्य सारे भत्ते मिलते है।

  6. Q. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?

    Ans – डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णनन

  7. Q. भारत के प्रथम राष्ट्रपति महिला कौन है?

    Ans – भारत के प्रथम महिला राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल थी। इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक था। ये भारत की 12वे राष्टपति थी।

आशा करता हूँ आपको ये लेख भारत के राष्ट्रपति कौन है 2023 (bharat ke rashtrapati) अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, इसे आप अपने तक न सिमित रखकर अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे, किसी भी प्रकार का सवाल आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े:-

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment