भारत की चौहद्दी क्या है? Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai

हर एक देश के चारो और और भी कई देश होते है साथ ही उस देश की भौगोलिक स्थितियां भी होती है जैसे के सागर, पर्वत, झील, नदी, खाड़ी, महासागर इत्यादि। इसी क्रम में आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे भारत की चौहद्दी क्या है अतार्थ भारतीय सीमा के चारो ओर उत्तर, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम दिशाओं में कौन कौन सा देश है या भारत के पडोसी देश कौन कौन से है। 

दरअसल आज कल आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के सवाल पूछ लिए जाते है और बहुत से विधार्थियों को भारत की जनसँख्या, भारत का क्षेत्रफल तो पता होता है पर वो भारत की चौहद्दी के बारे मे अच्छे से नहीं जानते है। इसी क्रम में मैंने सोचा की क्यों ना आपलोगो को इसकी जानकारी दी जाय। चलिए आज का ये लेख पढ़ने के बाद आप जान पाएंगे की भारत की चौहद्दी कौन कौन से देश है। 

भारत की चौहद्दी क्या है?

bharat ki chauhaddi kya hai
bharat ki chauhaddi kya hai

भारत एशिया महाद्वीप के अंतर्गत आने वाला एक भारतीय उपमहाद्वीप का देश है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87263 वर्ग किलोमीटर है। और भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। भारत की कुल भूमि सिमा की लम्बाई 15200 किलोमीटर है। जिसमे उत्तरी से दक्षिणी विस्तार 3214 किलोमीटर तो वही पूर्व से पश्चिमी तक विस्तार 2933 किलोमीटर की है। और सभी द्वीप समूहों को मिलाकर तटीय सीमा की लम्बाई 7517 किलोमीटर है। 

भारत कुल सात देशो के साथ भूमि सीमा साझा करता है। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, और म्यांमार तो वह वही दो देश श्रीलंका, और म्यांमार के साथ जलिये सीमा साझा करता है। और सबसे लम्बी सीमा भारत की बांग्लादेश के साथ 4096 किलोमीटर की है। 

भारत की चौहद्दी की बात करे तो उत्तर पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान, उत्तर में चीन, भूटान, और नेपाल, पूर्व में  बांग्लादेश और म्यांमार  स्थित है। तो वही जलिये सीमा के रूप में दक्षिण में श्रीलंका, और दक्षिण पश्चिम में मालदीव स्थित है। और दक्षिण पूर्व में इंडोनेशिया स्थित है। 

भारत की चौहद्दी के नाम क्या है? (Bharat ki chauhaddi kya hai)

  • उत्तर पश्चिम – पाकिस्तान और अफगानिस्तान
  • उत्तर – चीन, भूटान, और नेपाल 
  • पूर्व – बांग्लादेश और म्यांमार
  • दक्षिण – श्रीलंका 
  • दक्षिण पश्चिम – मालदीव 
  • दक्षिण पूर्व – इंडोनेशिया  

वही हिमालय पर्वत भारतीय प्रायद्वीप की मुख्य भूमि को एशिया महाद्वीप से अलग करता है। और उत्तर में हिमालय पर्वतमाला, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में हिन्द महासागर, और पश्चिम में अरब सागर स्थित है।

  • उत्तर – हिमालय 
  • पूर्व – बंगाल खाड़ी
  • दक्षिण – हिन्द महासागर 
  • पश्चिम – अरब सागर

भारत की चौहद्दी in english

  • North-West – Pakistan And Afganistan
  • West – Arabian Sea
  • North – China, Nepal, Bhutan, Himalaya Mountain
  • East – Bangladesh, Myanmar, Bay of Bengal
  • South – Srilanka And Indian Ocean
  • South West – Maldives
  • South East – Indonesia

भारत की स्थलीय सीमा से लगे देश 

  • अफगानिस्तान 
  • पाकिस्तान 
  • चीन 
  • नेपाल 
  • भूटान 
  • बांग्लादेश 
  • म्यांमार 

भारत की जलीय सीमा से लगे देश 

  • श्रीलंका 
  • मालदीव 

इन्हें भी पढ़े –

भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा कितने देशों से लगती है?

भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है। जो अंतराष्ट्रीय सीमा बनाते है। भारत की अंतराष्ट्रीय सीमा कुल 9 देशों से लगती है जिसमे से 7 देशो के साथ स्थलीय सीमा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार  के साथ तो वही 2 देश श्रीलंका, और मालदीव के साथ जलिये सीमा लगती है। 

भारत सबसे बड़ी अंतराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ 4096 किलोमीटर की लम्बी सीमा साझा करता है, भारत के कुल पांच  राज्य असम, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करते है। 

तो वही चीन के साथ भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर, सिक्किम, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश कुल मिलाकर 4057 किलोमीटर की सीमा साझा करते है। 

पाकिस्तान के साथ भारत के कुल  चार राज्य जम्मू और कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, और गुजरात 3323 किलोमीटर की लम्बी सीमा साझा करते है। 

तो वही नेपाल के साथ भारत के पांच राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम कुल 1850 किलोमीटर की लम्बी सीमा साझा करते है।

म्यांमार के साथ भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम और मणिपुर 1643 किलोमीटर की लम्बी सीमा साझा करते है। 

भूटान के साथ भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम और पश्चिम बंगाल कुल 699 किलोमीटर की लम्बी सीमा साझा करते है। और अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान के द्वारा शासित प्रदेश (POK) 106 किलोमीटर की सीमा साझा करता है। 

FAQ’s –

Q. भारत के पूर्व में कौन सा देश है?

Ans: बांग्लादेश और म्यांमार

Q. भारत के दक्षिण में कौन सा देश है

Ans: श्रीलंका

Q. चौहद्दी का अंग्रेजी

Ans: Boundary

Q. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

Ans: 3,287,000 किलोमीटर

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल भारत की चौहद्दी क्या है? (Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai) ज्ञानवर्धक लगा होगा, इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter जैसे सोशल साइट्स पर भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े :-

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

4 thoughts on “भारत की चौहद्दी क्या है? Bharat Ki Chauhaddi Kya Hai”

Leave a Comment