आज इस लेख में हम बात करेंगे भारत की जनसंख्या कितनी है 2023 में, एवं साथ ही साथ अन्य धर्मो जैसे की मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध लोगो की जनसंख्या कितनी है भारत में, एवं साथ में ये भी जानेंगे की वर्ष 1947 के बाद भारत की आबादी में कितना इजाफा हुआ है। आजादी के बाद से भारत की जनसंख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है।
एक अनुमान के मुताबिक भारत आबादी के मामले में वर्ष 2027 तक चीन को पीछे छोड़ देगा। दोस्तों, भारत हर एक मामले में बहुत ही तेजी से उभर रहा है विश्व पटल पर, यहाँ के हर एक सेक्टर में तीव्र विकास देखी जा रही है, तो आइये जानते है आखिर इस विशाल देश भारत की जनसंख्या कितनी है? (Bharat ki kul jansankhya kitni hai).
2023 में भारत की जनसंख्या कितनी है? (India ki Jansankhya Kitni Hai)
किसी भी देश का एकदम सही सही जनसंख्या पता करना बहुत ही मुश्किल काम है। एक बहुत ही पॉपुलर वेबसाइट के वेबसाइट Worldometer के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या वर्तमान समय में लगभग 141 करोड़ 50 लाख है। भारत, चीन की जनसंख्या के बाद दुनिया का दूसरा सबसे घनी जनसंख्या वाला देश है, यह विश्व की जनसंख्या का लगभग 17.7 प्रतिशत है।
हालाँकि वर्ष 2011 के जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी 121 करोड़ दर्ज की गयी है। जिनमे पुरुषों की आबादी 62 करोड़ 37 लाख एवं महिलाओं की आबादी 58 करोड़ 64 लाख दर्ज की गयी है। भारत एक हिन्दू बहुल देश है। यहाँ करीब 80 प्रतिशत जनसंख्या हिंदुओं की है।
भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम जनगणना वर्ष 1882 में उस समय के गवर्नर जनरल लार्ड मेयो के कार्यकाल में किया गया था। और तब से 2011 तक कुल 15 बार जनगणना हो चुकी है और ये प्रत्येक 10 साल पर होती है। आजादी के बाद से ही भारत की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
भारत के इतिहास में वर्ष 2001-2011 के दौरान जनसंख्या वृद्धि में गिरावट देखी गयी, एवं 17.64 प्रतिशत की दशकीय वृद्धि दर दर्ज की गयी जो की इसके पहले वाले दशक में 21.54 प्रतिशत हुआ करती थी।
क्षेत्रफल के हिसाब से भारत दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 3287263 वर्ग किलोमीटर है। ऐसे तो 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। पर नवीनतम आंकड़े के अनुसार जनसंख्या घनत्व 464 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
भारत के Financial Capital कहे जाने वाले मुंबई भारत के सबसे घने आबादी वाले शहरो में शुमार है ,यहाँ की कुल जनसंख्या लगभग 01 करोड़ 27 लाख है।
ये भी पढ़े:-
भारत के मुख्य धर्मो की जनसंख्या (India Population By Religion)
2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल जनसंख्या का 79.8 प्रतिशत लोग हिन्दू धर्म को मानते है। इसके अलावा भारत में अन्य धर्म को मानने वाले लोगो की जनसंख्या भी काफी है। जिनमे मुख्यतः इस्लाम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन शामिल है जो निम्न है।
- इस्लाम – 14.2%
- ईसाई – 2.3%
- सिख – 1.72%
- बौद्ध – 0.7%
- जैन – 0.37%
- एवं अन्य धर्मो को मानने वाले की कुल आबादी लगभग 0.9% है।
भारतीय राज्यों की जनसंख्या (Indian States Population)
भारत कुल 28 राज्यों एवं 8 केन्द्रशासित प्रदेश में फैला हुआ है। 2011 की जनगणना के अनुसार, इनमे उत्तर प्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है एवं उत्तर-पूर्वी राज्य सिक्किम की आबादी सबसे कम है। तो आइये जानते है इन सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश की आबादी आखिर कितनी है।
क्रम | राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश | जनसंख्या |
1. | उत्तर प्रदेश | 19 करोड़ 98 लाख |
2. | महाराष्ट्र | 11 करोड़ 23 लाख |
3. | बिहार | 10 करोड़ 41 लाख |
4. | पश्चिम बंगाल | 9 करोड़ 13 लाख |
5. | मध्य प्रदेश | 7 करोड़ 26 लाख |
6. | तमिलनाडु | 7 करोड़ 21 लाख |
7. | राजस्थान | 6 करोड़ 85 लाख |
8. | कर्नाटक | 6 करोड़ 11 लाख |
9. | गुजरात | 6 करोड़ 4 लाख |
10. | आँध्रप्रदेश | 4 करोड़ 95 लाख |
11. | ओडिशा | 4 करोड़ 19 लाख |
12. | तेलंगाना | 3 करोड़ 50 लाख |
13. | केरल | 3 करोड़ 34 लाख |
14. | झारखण्ड | 3 करोड़ 30 लाख |
15. | असम | 3 करोड़ 12 लाख |
16. | पंजाब | 2 करोड़ 77 लाख |
17. | छत्तीसगढ़ | 2 करोड़ 55 लाख |
18. | हरियाणा | 2 करोड़ 53 लाख |
19. | दिल्ली | 1 करोड़ 68 लाख |
20. | जम्मू&कश्मीर | 1 करोड़ 22 लाख |
21. | उत्तराखंड | 1 करोड़ 1 लाख |
22. | हिमाचल प्रदेश | 68 लाख 65 हजार |
23. | त्रिपुरा | 36 लाख 74 हजार |
24. | मेघालय | 29 लाख 67 हजार |
25. | मणिपुर | 25 लाख 70 हजार |
26. | नागालैंड | 19 लाख 78 हजार |
27. | गोवा | 14 लाख 59 हजार |
28. | अरुणाचल प्रदेश | 13 लाख 84 हजार |
29. | पुडुचेरी | 12 लाख 48 हजार |
30. | मिजोरम | 10 लाख 97 हजार |
31. | चंडीगढ़ | 10 लाख 55 हजार |
32. | सिक्किम | 6 लाख 10 हजार |
33. | दादर&नगर हवेली और दमन&दिव | 5 लाख 86 हजार |
34. | अंडमान & निकोबार द्वीप समूह | 3 लाख 80 हजार |
35. | लदाख | 2 लाख 74 हजार |
36. | लक्ष्यद्वीप | 65 हजार |
भारत की जनसंख्या का अनुमान (India Population Forecast)
आने वाले दशकों में भारत की जनसंख्या कितनी होगी, ये निचे दिए गए चार्ट के के माध्यम से बताया गया है।
वर्ष | जनसंख्या |
2020 | 138 करोड़ |
2030 | 150 करोड़ 36 लाख |
2040 | 159 करोड़ 27 लाख |
2050 | 163 करोड़ 91 लाख |
FAQs –
Q. वर्तमान में भारत की जनसंख्या कितनी है?
Ans : भारत की कुल जनसंख्या वर्तमान समय में लगभग 141 करोड़ 50 लाख है।
Q. 1947 में भारत की जनसंख्या कितनी थी
Ans : चुकी वर्ष 1947 में कोई जनगणना नहीं हुई थी तो ये बता पाना मुश्किल है पर,1951 में हुई जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या वर्ष 1951 के दौरान लगभग 38 करोड़ थी।
Q. भारत में मुसलमानो की जनसंख्या कितनी है?
Ans : नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत में मुसलमानो की कुल जनसँख्या 20 करोड़ के आस-पास है। जो की भारत की कुल जनसंख्या का 15 प्रतिशत है।
Q. भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?
Ans: उत्तरप्रदेश, भारत की सबसे जनसंख्या वाला राज्य है
Q. सबसे अधिक जनसंख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश कौन सा है?
Ans: दिल्ली, भारत की सबसे अधिक जनसँख्या वाला केंद्रशासित प्रदेश है।
Q. इंडिया का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?
Ans: सिक्किम राज्य, भारत का सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य है
Q. भारत की जनसंख्या दुनिया की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है?
Ans: भारत की जनसंख्या विश्व की जनसंख्या का 17.7 प्रतिशत है।
Q. जनसंख्या की दृष्टि से भारत विश्व में कौनसे स्थान पर है?
Ans: जनसंख्या की दृष्टि से भारत पुरे विश्व में दूसरे स्थान पर है।
तो, दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल में जाना की भारत की जनसंख्या कितनी है 2023 में , मैं आशा करता हूँ ये आपको ये अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, अब आप भारत एवं भारत के राज्यों की जनसंख्या अच्छी तरह से जान गए होंगे अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार सवाल आप निचे कमेंट में पूछ सकते है, धन्यवाद!
इन्हें भी पढ़े :-
gud
Thanks, Keep Reading
Thanks 🙏🙇
Thanks, Keep Reading