आजकल आयोजित होने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं में इस तरह के सवाल पूछ लिए जाते है की भारत में कुल कितने राज्य है और उनकी राजधानियां कहाँ है। और ऐसे भी एक आम भारतीय नागरिक होने के नाते भारत के सभी राज्यों के नाम पता होना चाहिए। भारत एक दक्षिण एशिया महाद्वीप का देश है।
भारत चीन के बाद दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, चीन की जनसंख्या लगभग 144 करोड़ है तो वही भारत की जनसँख्या 138 करोड़ के आस पास है। किसी भी देश को सही तरीके से तरक्की करने और शासन प्रशासन सही तरीके से काम करे और सभी लोगो का विकास और उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति हो और सम्पूर्ण विकास के लिए भारत को भाषाई आधार पर बाँटा गया।
राजस्थान राज्य भारत की सबसे बड़ी राज्य है और गोवा सबसे छोटी राज्य है। तो चलिए आज इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे भारत में कुल कितने राज्य है और कुल कितने केंद्रशासित प्रदेश है।
Table of Contents
भारत में कुल कितने राज्य है?

वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है। भारत को सबसे पहले वर्ष 1956 ईस्वी में भाषाई आधार पर बाँटा गया था। सबसे नवीनतम राज्य तेलंगाना है इसकी स्थापना वर्ष 2014 में की गयी थी ये आंध्रप्रदेश से अलग हो कर भारत का 29 वां राज्य बना था। साल 2019 में भारत की केंद्रीय सरकार ने जम्मू कश्मीर राज्य को दो स्वंतत्र केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख बना दिए, इससे राज्य की संख्या घटकर 28 हो गयी।
भारत के राज्य और उनकी राजधानी
भारत के राज्य | राज्यों की राजधानी |
आंध्र प्रदेश | अमरावती |
अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर |
असम | दिसपुर |
बिहार | पटना |
छत्तीसगढ़ | रायपुर |
गोवा | पणजी |
गुजरात | गांधीनगर |
हरियाणा | चंडीगढ़ |
हिमाचल प्रदेश | शिमला |
झारखण्ड | रांची |
कर्नाटक | बैंगलोर |
केरल | तिरुअनंतपुरम |
मध्यप्रदेश | भोपाल |
महाराष्ट्रा | मुंबई |
मणिपुर | इम्फाल |
मेघालय | शिलॉंग |
मिजोरम | आइजोल |
नागालैंड | कोहिमा |
ओडिसा | भुबनेश्वर |
पंजाब | चंडीगढ़ |
राजस्थान | जयपुर |
सिक्किम | गंगटोक |
तमिलनाडु | चेन्नई |
तेलंगाना | हैदराबाद |
त्रिपुरा | अगरतला |
उत्तराखंड | देहरादून |
उत्तर प्रदेश | लखनऊ |
पश्चिम बंगाल | कोलकाता |
भारत के केंद्र शाषित प्रदेश एवं उनकी राजधानी
भारत में कुल 28 राज्य तो है ही इसके अलावा 8 केंद्रशासित प्रदेश भी है, केंद्रशासित प्रदेश मतलब वैसे प्रदेश जो देश की केंद्रीय सरकार के द्वारा शाषित किया जाता हो। साल 2019 से पहले भारत में कुल 7 केंद्रशासित प्रदेश हुआ करते थे। जम्मू कश्मीर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश में बाँट दिया गया।
इससे इसकी संख्या बढ़कर 9 हो गयी और फिर 26 जनवरी 2020 को भारत के दो केंदशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन और दिऊ को मिलाकर एक केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया, इससे केंद्रशासित प्रदेशो के संख्या घटकर 8 हो गयी। जो की निम्नलिखित है।
भारत के केंद्रशासित प्रदेश | राजधानी |
दिल्ली | दिल्ली |
जम्मू कश्मीर | सर्दी- जम्मू, गर्मी- श्रीनगर |
लद्दाख | लेह |
अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर |
दमन दिउ और दादर नगर हवेली | दमन |
चंडीगढ़ | चंडीगढ़ |
पुडुचेर्री | पुडुचेर्री |
लक्षद्वीप | कावारत्ती |
FAQs –
Q. भारत में कुल कितने राज्य है?
Ans: वर्तमान समय में भारत में कुल 28 राज्य है।
Q. भारत में कुल कितने केंद्रशासित प्रदेश है?
Ans: वर्तमान समय में भारत में कुल 8 केंद्रशासित प्रदेश है।
Q. भारत के राज्यों को भाषाई आधार पर कब बाँटा गया?
Ans: वर्ष 1956 में
Q. वर्तमान में भारत में कितने राज्य व केंद्र शासित प्रदेश हैं?
Ans: वर्तमान समय (2022) भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्रशासित प्रदेश है।
आशा करता हूँ अब आप ये आर्टिकल भारत में कुल कितने राज्य है 2022 में पढ़ कर भारत के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशो और साथ में उनकी राजधानियाँ के बारे में जान गए होंगे, इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!
इन्हे भी पढ़े –
- भारत में कुल कितने जिले है
- यूपी में कितने जिले है | How many district in up
- भारत के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है?
- UPI क्या है और कैसे काम करता है।
- UAPA Act क्या है? UAPA Full Form in Hindi