बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है? | Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai

नमस्कार दोस्तों, आज फिर हाजिर हूँ एक नई जानकारी के साथ, दुनिया में कई ऐसे चीजे है जो अपने आप में बहुत ही ख़ास और प्रसिद्ध चीजे है। उन्ही में से एक है इंजीनियरिंग का अदभुत नमूना बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa), आपने अपने जीवन में कभी न कभी बुर्ज खलीफा का नाम जरूर सुना होगा अगर नहीं सुना है तो जानकारी के लिए आपको बता दूँ की बुर्ज खलीफा, पूरी दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत (Building) है। 

burj khalifa ka malik kaun hai

तो चलिए आज के इस लेख के जरिये विस्तार से जानते है बुर्ज खलीफा के बारे मे की बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है (Burj Khalifa Ka Malik Kaun Hai), बुर्ज खलीफा किस देश में है और साथ ही की बुर्ज खलीफा के बारे में कई रोचक तथ्य भी जानेंगे तो चलिए जानते है। 

बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है? (Burj khalifa owner) 

बुर्ज खलीफा का मालिक मोहमद अलाब्बर (Mr. Mohamed Alabbar) है जो Emaar Properties के चेयरमैन है। एम्मार प्रॉपर्टीज संयुक्त अरब अमीरात की एक रियल एस्टेट कंपनी है। इस कंपनी ने बुर्ज खलीफा के अलावा भी कई और बेहतरीन इमारतें बना चुकी है जैसे की Dubai Mall, Dubai Marina इत्यादि। 

वर्तमान समय में Emaar Properties के पास दुनिया के कई देशो जैसे की भारत, सऊदी अरब, तुर्की, लेबनॉन, मिस्र, पाकिस्तान, सीरिया, इराक में प्रोजेक्ट्स चल रही है। 

बुर्ज खलीफा क्या है?

बुर्ज खलीफा दुनिया के सबसे ऊँची ईमारत है। ये दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में स्थित है। इसकी कुल लम्बाई है 828 मीटर (2,717 फीट) है। इसके एंटीना को लगाकर 829.8 मीटर (2,722 फीट), बुर्ज खलीफा के Owner, Emaar Properties है। और इस मास्टरपीस को अमेरिका के आर्किटेक्ट Adrian Smith के द्वारा डिज़ाइन किया गया था। 

और मुख्य कांट्रेक्टर कंपनी साउथ कोरिया की Samsung C&T थी। बुर्ज खलीफा को बनाने की शुरुआत 6 जनवरी 2004 को किया गया था और ये बनकर तैयार हुई 9 अक्टूबर 2009 को और इसे पब्लिक के लिए ओपन किया गया 4 जनवरी 2010 को, इसमें कुल मंजिलो की संख्या 163 है और कुल 57 लिफ्ट है और साथ ही 2957 पार्किंग स्पेस, 37 ऑफिस फ्लोर और 304 होटल और 900 अपार्टमेंट हैं।

बुर्ज खलीफा को बनाने में कुल खर्चा 1.5 बिलियन डॉलर का हुआ था जो भारतीय रुपयों में 11 हजार करोड़ रूपये से भी अधिक होती है। बुर्ज खलीफा के बनने से पहले दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत ताइवान की Taipei 101 हुआ करती थी।

बुर्ज खलीफा में आधुनिक मॉल से लेकर सिनेमाघर, स्विमिंग पुल, रेस्टुरेंट, इत्यादि तमाम तरह के सुख सुविधाएँ वाले चीजें मौजूद है। इसे हर एक दिन देश विदेश से हजारों लोग देखने जाते है ये पूरी दुनिया का एक डेस्टिनेशन पॉइंट है। इस बिल्डिंग में आप भी अपना फ्लैट खरीद सकते है जो की काफी महंगे होते है। 

बुर्ज खलीफा किस देश में है?

बुर्ज खलीफा में दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग है ये संयुक्त अरब एमिरात में स्थित है। इस आधुनिक अदभुत बिल्डिंग का पूरा एड्रेस ये है 1 Sheikh Mohammed bin Rashid Blvd, Downtown Dubai, Dubai, United Arab Emirates.

बुर्ज खलीफा के बारे में रोचक तथ्य (Amazing Facts About Burj Khalifa in Hindi)

  • बुर्ज खलीफा का सबसे बड़ा कीर्तिमान ये है की ये दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग है। इसकी कुल ऊंचाई  828 मीटर (2,717 फीट) है।
  • बुर्ज खलीफा का शुरुआत में नाम बुर्ज दुबई हुआ करता था जिसे बाद में बुर्ज खलीफा का कर दिया गया। 
  • बुर्ज खलीफा के नाम कई सारे रिकॉर्ड दर्ज है जिनमे दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत, दुनिया की सबसे ऊँची लिफ्ट और किसी एक ईमारत में सबसे अधिक फ्लोर होने का रिकॉर्ड शामिल है। 
  • जाहिर से बात है की बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग है तो इसे दूर से देखा जा सकता है पर ये जानकर आप अचंभित हो जायेंगे की इसे 95 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। 
  • बुर्ज खलीफा में प्रत्येक दिन 946,000 लीटर पानी की आवश्यकता पड़ती है और एक दिन में जितना इलेक्ट्रिसिटी इस्तेमाल किया जाता है। उससे तक़रीबन 360,000 बल्ब 100 वाट के एक साथ जलाये जा सकते हैं। 
  • आपको जानकर हैरानी होगी की बुर्ज खलीफा को बनाने के लिए हायमेनोकालिस नामक फूल से प्रेरणा ली गई है। इसका डिज़ाइन भी फूल की तरह ही है। 
  • बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर जमीन से तक़रीबन 210 मीटर की हाइट पर हेलीकाप्टर को लैंड करने के लिए एक हेलिपैड भी बनाया गया है।
  • बुर्ज खलीफा बिल्डिंग में एक शानदार स्विमिंग पूल, रेस्टोरंट भी बनाया गया है और ये स्विमिंग पूल दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचाई पर स्थित स्विमिंग पुल है जो की बुर्ज खलीफा के 76 वें मंजिल पर है। 
  • बुर्ज खलीफा की टॉप पर 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहता है। 
  • बुर्ज खलीफा को निर्माण करने में ज्यादातर एल्युमीनियम और कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है। जिसमे पांच A380 एयरक्राफ्ट के वजन के बराबर एलुमिनियम और साथ ही 10 हजार हाथियों के वजन के बराबर कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है।

FAQ’s –

Q. वर्तमान में बुर्ज खलीफा का मालिक कौन है?

Ans – बुर्ज खलीफा का मालिक मोहमद अलाब्बर है। इसे Emaar Properties के द्वारा बनाया गया है चेयरमैन है। जिसका चेयरमैन मोहमद अलाब्बर है।

Q. बुर्ज खलीफा कहां स्थित है?

Ans – बुर्ज खलीफा दुबई, संयुक्त अरब एमिरात में स्थित है।

Q. बुर्ज खलीफा में कितने फ्लोर है?

Ans – बुर्ज खलीफा में कुल 163 फ्लोर है।

Q. बुर्ज खलीफा की कुल ऊंचाई कितनी है?

Ans – बुर्ज खलीफा की कुल लम्बाई है 828 मीटर (2,717 फीट) है।

Q. बुर्ज खलीफा बनाने में कितना खर्च हुआ?

Ans – बुर्ज खलीफा को बनाने में कुल 1.5 बिलियन डॉलर की लागत लगी है जो 11 हजार करोड़ से भी अधिक भारतीय रूपये होती है।

Q. बुर्ज खलीफा को कब बनाया गया था?

Ans – इसे बनाने की शुरुआत 6 जनवरी 2004 को किया गया था जो की बनकर तैयार हुई 9 अक्टूबर 2009 को और इसे 4 जनवरी 2010 को पब्लिक के लिए ओपन कर दिया गया।

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कौन सी है?

दुनिया की सबसे ऊँची ईमारत दुबई में स्थित बुर्ज खलीफा है इसकी कुल ऊंचाई 828 मीटर (2,717 फीट) है।

Read More –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment