CBC Test क्या होता है? What is CBC Test in Hindi, जानिए इसका इस्तेमाल किस बीमारी को जाँचने के लिए किया जाता है।

आज की तारीख में हम सभी लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए अपनी दैनिक दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखते हैं लेकिन जिस प्रकार से समय आज की तारीख में दुनिया मॉडर्न हो गई है ऐसे में व्यक्ति इस दुनिया अपने समाज में इज्जत, नाम कमाने के लिए दिन-रात दौड़-धूप करता रहता है। 

जिसके कारण उसके पास इतना समय नहीं है बचता है कि वह अपने शरीर के ऊपर ध्यान दे सकें और साथ में उसका दूषित खान पान और अनियमित दैनिक दिनचर्या के कारण व्यक्ति को अनेकों प्रकार के गंभीर बीमारी हो जाते हैं और अगर ऐसे में आपको कोई बीमारी हो गया है तो डॉक्टर संबंधित बीमारी की जांच करने से पहले आपको अपना ब्लड टेस्ट करने के लिए कहेगा।

cbc test kya hota hai

इसे अंग्रेजी में CBC Test कहा जाता है अब आपके मन मे सवाल तो जरूर आएगा कि आखिर में ब्लड टेस्ट होता क्या है ब्लड टेस्ट करवाना आवश्यक क्यों है ब्लड टेस्ट करने में कितना खर्चा आएगा और आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं है आप इस लेख CBC Test क्या होता है? (CBC Test Kya hota hai) को अंत तक इससे सम्बंधित पढ़कर सभी जानकारी जान सकते है तो आइए जाने। 

CBC Test क्या होता है? (CBC Test Kya hota hai)

CBC Test, एक प्रकार का सामान्य सा Blood Test जांच होती है ये एक तरह से आपका ओवरआल हेल्थ की टेस्ट करता है जिसके माध्यम से आप के खून में उपस्थित विकार और अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है तो उसका पता लगाने के लिए डॉक्टर आपको ब्लड टेस्ट करने की सलाह देते हैं। 

Blood एक तरल संयोजी उत्तक है इसका निर्माण विभिन्न प्रकार के कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। जिनमें प्रमुख लाल Red blood cells, White blood cells और Platelets होते है।

ये ब्लड टेस्ट इन सभी प्रकार के Blood Cells में उपस्थित विकार की जाँच करता है। और साथ ही इसका इस्तेमाल Anemia इन्फेक्शन और Leukemia जैसी गंभीर बीमारियों का भी पता लगाने में किया जाता है। 

CBC Test का फुल फॉर्म क्या होता है? (CBC test full form)

CBC का फुल फॉर्म “Complete Blood Count” होता है जिसे हिंदी में संपूर्ण रक्त गणना कहते हैं जिसे आमतौर पर हम लोग ब्लड टेस्ट नाम से जानते हैं। 

CBC Test किस लिए किया जाता है?

ये एक ब्लड टेस्ट होता है। CBC Test निम्नलिखित प्रकार के बिमारियों की जाँच के लिए की जाती है जो की इस प्रकार है। 

  • कमजोरी लगना, थकान, बुखार, वजन घटने या चोट के कारणों और लक्षणों का पता लगाने के लिए।
  • यदि आपके शरीर में कोई इंफेक्शन है तो ऐसे स्थिति में आपको डॉक्टर CBC Test करवाने की सलाह देगा
  • एनीमिया की जांच करने के लिए
  • यदि खून बह रहा हो तो यह देखने के लिए कि कितना खून बह गया है। 
  • रक्त के कुछ रोगों का निदान करने के लिए, जैसे ल्यूकेमिया।
  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उसका उपचार करवाने के लिए दवाइयों का सेवन कर रहे हैं तो आपके शरीर में उसका क्या रिएक्शन हो रहा है उसकी जांच के लिए भी डॉक्टर आपको CBC Test करवाने की advice आपको देखता है। 

सीबीसी टेस्ट कैसे किया जाता है?

अगर आप सीबीसी टेस्ट करवाना चाहते हैं तो इसके लिए खाली पेट रहने की जरूरत नहीं है बल्कि आप भोजन खाकर सीबीसी टेस्ट करवा सकते हैं कुछ भी करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर ले डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही आप सब कुछ करें।

जांच के दौरान आपके बाजू के ऊपरी हिस्से में एक बैंड बांधा जाएगा। ताकि जब आपके नसों में से खून निकाला जाए। नर्स को खून निकालने में आसानी हो इसलिए खून निकालने से पहले आपके त्वचा को जहां से खून निकाला जाएगा उसे एंटीसेप्टिक  के द्वारा साफ-सुथरा किया जाएगा इस दौरान दौरान एक तकनीशियन आपकी नस में एक सुई को डालकर रक्त निकालेगा और एक या एक से अधिक शीशियों में ब्लड को रखेगा।

उसके बाद बैंड को निकाल दिया जाएगा। खून निकालने के बाद भी अगर खून निकल रहा है तो ऐसे में पट्टी या बैंड-ऐड लगाकर खून को बंद किया जाएगा इसके बाद सैंपल के सीसी पर आपका नाम लिखकर उसका निरीक्षण करने के लिए उसे लैब में भेज दिया जाएगा अधिकांश सीबीसी के परिणाम, टेस्ट के कुछ ही घंटों से लेकर एक दिन के बीच में उपलब्ध हो जाते हैं।

CBC Test की जांच किस आधार पर की जाती है। 

देखिये हमारे शरीर के ब्लड में कुल तीन तरह के ब्लड सेल्स पाए जाते है इसी आधार पर CBC टेस्ट कर बीमारियाँ का पता लगाया जाता है। 

  • लाल रक्त कोशिका (RBC) – Red Blood Cells
  • सफ़ेद रक्त कोशिका (WBC) – White Blood Cells
  • प्लेटलेट्स – Platelets

CBC Test के द्वारा कौन-कौन से बीमारियों का पता लगाया जाता है?

  • बॉडी में आयरन और किसी प्रकार के पोषक तत्व की कमी है उसकी जांच करने के लिए
  • रक्तस्राव विकार के लिए
  • ह्रदय रोग के लिए
  • Antibody विकार से संबंधित बीमारी का पता लगाने के लिए 
  • बोन मेरो की समस्याएं
  • कैंसर जैसी घातक बीमारी का पता लगाने के लिए
  • संक्रमण या सूजन संबंधित समस्या
  • दवा का अगर कोई साइड इफेक्ट है तो उसकी जांच करने के लिए

CBC Test करवाने के फायदे क्या हैं?

  • इसकी मदद से आप जान पाएंगे कि आप एनीमिया बीमारी के शिकार तो नहीं है। 
  • Erythrocytes, Neutrophil, Lymphocyte, Monocyte और Platelets के बारे में बारे में जानकारी मिल पाती है और अगर उससे संबंधित कोई बीमारी है तो आप उसका उपचार करवा पाएंगे। 
  • इससे आपको मालूम चल जाएगा कि आपके Blood में Platelet संख्या ज्यादा तो नहीं होगी यह ठीक से अगर ऐसा होता है तो आप के खून में रक्त का थक्का बन जाएगा और यदि कम हो जाती है तो आपके शरीर से खून निकलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी इसलिए आप इसके माध्यम से आसानी से जान पाएंगे कि आपके Blood में Platelets की संख्या नियंत्रित है कि नहीं। 

CBC Test Report कैसे देखें?

एक स्वस्थ व्यक्ति में खून की मात्रा का रेंज (cbc test normal range) निम्नलिखित प्रकार का होना चाहिए जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं। अगर आपकी सीबीसी रिपोर्ट में इन सभी का रिपोर्ट नार्मल है तो ठीक है अगर नहीं है तो आप किसी डॉक्टर से जरूर मिले। 

  • RBC -4.7-6.0cu.mm
  • HB 5-18 gm/dL
  • HCT 42-52%
  • MCV 78-100 fL
  • MCH 27-31 pg
  • MCHC 32-36 g/dL
  • RDW 5-14.0%
  • WBC 4000-10500cells/cu.mm
  • Neutrophils 45-75%
  • Lymphocytes 20-40%
  • Monocytes 0-10%
  • Eosinophils 1-6%
  • Basophils 0-2%
  • platelet 150 – 450 10^3 / μl (150,000-450,000)
  • MPV 6 – 9.5 fL
  • PDW 9-17

Disclaimer इस लेख में बताये गए जानकारी केवल और केवल ज्ञान के उद्देश्य से बताये गए है इसे बिलकुल भी मेडिकल सलाह के रूप में इस्तेमाल ना करे, मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले डॉक्टरी सलाह जरूर ले। 

FAQs –

Q. CBC टेस्ट से क्या पता चलता है?

Ans – सीबीसी टेस्ट करा कर आप अपने शरीर में मौजूद बहुत ही बिमारियों का पता लगा सकते है। हमारे ब्लड में मौजू Red blood cells, White blood cells और Platelets होते है ये ब्लड टेस्ट इन सभी प्रकार के Blood Cells में उपस्थित विकार की जाँच करता है। और साथ ही इसका इस्तेमाल Anemia इन्फेक्शन और Leukemia जैसी गंभीर बीमारियों का भी पता लगाने में किया जाता है। 

Q. सीबीसी जांच कितने रुपए की होती है?

Ans – सीबीसी टेस्ट कितने रूपये में होगी ये इस बात पर निर्भर करती है की आप इस टेस्ट को करवा कहाँ रहे है सामान्यतः CBC जाँच करवाने में 200 से 500 रूपये लगते है।

Q. सीबीसी टेस्ट खाली पेट होता है क्या?

Ans – सामान्यतः CBC Test कराने के लिए डॉक्टर खाली पेट नहीं रहने को नहीं कहता है पर इस टेस्ट के आलावा भी अगर कोई दूसरी बीमारी को पता लगाने के लिए ब्लड सैंपल लिया जाता है तो हो सकता है आपको खाली पेट रहना पड़े ये पूरी तरह आपकी बीमारी और आपके डॉक्टर पर निर्भर करता है।

Q. शरीर में हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए?

Ans -एक हेल्दी पुरुष के शरीर में हीमोग्लोबिन 13.2-16.6 ग्राम प्रति डेसीलीटर होनी चाहिए और वही एक हेल्दी महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन 11.6-15.0 ग्राम प्रति डेसीलीटर के बिच होनी चाहिए।

निष्कर्ष –

उम्मीद करता हूँ आपको ये आर्टिकल CBC टेस्ट क्या होता है? What is CBC Test in Hindi पसंद आया होगा। हर एक व्यक्ति को एक साल में कम से कम एक बार सीबीसी का टेस्ट करवा लेनी चाहिए। इससे आपके Health के बारे में पता चलेगा की कही आपको कोई बीमारी तो नहीं घेर रही है। 

इस जानकारी को अपने दोस्तों, सग्गे सम्बधियाँ के साथ भी शेयर जरूर करें किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!

Read More –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment