Charanjit Singh Channi Age, Wife, Son,Religion, House, Education, Property, Net Worth, Mla, latest News, Cast, Biography, wikipedia in Hindi
दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे 20 सितम्बर 2021 को पंजाब के नए मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के बारे, ये पंजाब के 27 वें मुख्यमंत्री बन गए है। और चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले चीफ मिनिस्टर बने है जो दलित सिख समाज (Schedule Caste) से आता हो। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में ये तकनीति शिक्षा, और औधोगिक प्रशिक्षण मंत्रालय की जिम्मेवारी संभाल रहे थे।
चरणजीत सिंह चन्नी का जीवन परिचय | Charanjit Singh Channi Wikipedia in Hindi
पूरा नाम | चरणजीत सिंह चन्नी |
जन्म दिवस | 1 मार्च 1963 |
जन्म स्थान | चमकौर साहिब,पंजाब, भारत |
मुख्यमंत्री पद की शपथ | 20 सितम्बर 2021 |
उम्र | 58 साल |
पेशा | राजनेता |
राजनीतिक पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
विधासभा सीट | चमकौर साहिब |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
वर्तमान निवास स्थान | खरार, एसएएस नगर, पंजाब |
जाती | दलित सिख |
धर्म | सिख |
शिक्षा | B.A, L.L.B and MBA |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
राशि | मेष |
कुल सम्पति | 14 करोड़ (लगभग) |
चरणजीत सिंह चन्नी का प्रारंभिक जीवन |Charanjit Singh Channi Biography in Hindi
चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म 1 मार्च 1963 ईस्वी को पंजाब के मक्रोना कला, चमकौर साहिब नामक स्थान पर बेहद ही गरीब परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम एस हरसा सिंह है, और माता का नाम अजमेर सिंह है। इनके पत्नी का नाम कमलजीत कौर है। एवं इनके दो बेटे है जिनके नाम रिदमजीत सिंह, नवजीत सिंह है।
चरणजीत सिंह चन्नी के बचपन के समय, इनके घर की माली हालत अच्छी नहीं थी। इनके पिता जैसे तैसे कर घर का खर्चा चलाया करते थे, घर की माली हालत सुधारने के लिए इनके पिता मलेशिया भी गए थे, कुछ पैसे इक्कठे कर वापस अपने घर आकर टेंट का व्यापार सुरु किया। जहाँ पर चन्नी भी अपने पिता की मदद किया करते थे। इससे धीरे धीरे इनके घर की आर्थिक स्थिति सुधरी।

चरणजीत सिंह चन्नी का परिवार (Charanjit Singh Channi Family)
पिता का नाम | एस हरसा सिंह |
माता का नाम | अजमेर कौर |
पत्नी का नाम | कमलजीत कौर |
बच्चे का नाम | दो बेटे, रिदमजीत सिंह, नवजीत सिंह |
चरणजीत सिंह चन्नी शिक्षा (Charanjit Singh Channi Education)
इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा अपने गांव के ही सरकारी स्कूल से पूरी किया। इसके बाद खरार के खालसा हाई सेकेंडरी स्कूल से दसवीं पास करने के बाद चन्नी ने श्री गुरु गोविन्द सिंह कॉलेज से स्नातक करने के बाद, इन्होने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ज्वाइन किया यहॉ से कानून की पढाई LLB पूरी की। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर से MBA की पढाई पूरी की। पढाई के साथ साथ ये अपने यूनिवर्सिटी में गेम्स में हिस्सा लिया करते थे और ये काफी अच्छे हैंडबॉल के खिलाडी हुआ करते थे, इन्होने कई मेडल्स भी जित रखे है।
चरणजीत सिंह चन्नी का राजनीतिक जीवन (Charanjit Singh Channi Political Career)
इन्हे पॉलिटिक्स की सिख घर से ही मिली, चुकी इनके पिता जी अपने पंचायत के सरपंच हुआ करते थे। चरणजीत सिंह चन्नी का राजनितिक सफर तब शुरू हुआ जब ये पहली बार साल 2007 में पंजाब के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए, इसके बाद दो बार फिर साल 2012 एवं 2017 से इसी सीट से विधायक बने। कुल मिलकर ये तीन बार से विधायक रहे है।
इससे इनकी साख पंजाब कांग्रेस में बढ़ती गयी, और ये एक पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता बन कर उभरे ये साल 2015-2016 में पंजाब विधान सभा में विपक्ष के नेता भी बने थे। और फिर साल 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट में ये तकनीति शिक्षा, और औधोगिक प्रशिक्षण मंत्रालय का पदभार ग्रहण किये हुए थे।
सितम्बर 2021 में जब पंजाब के चीफ मिनिस्टर कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो। कांग्रेस आलाकमान ने चरणजीत सिंह चन्नी पर भरोसा दिखते हुए को मुख्यमंत्री पद ऑफर किया। और फिर अंततः 20 सितम्बर 2021 को चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के 27 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। इसके साथ ही ये पंजाब के इतिहास में ऐसे पहले मुख्यमंत्री बन गए है जो दलित सिख समाज (अनुसूचित जाती) से आते है।
चरणजीत सिंह चन्नी विवाद (Charanjit Singh Channi Controversy)
चरणजीत सिंह चन्नी का विवादों से भी हमेशा नाता रहा है। साल 2018 में ये पहली बार विवादों में तब आ गए, और इनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया जिसमे ये सिक्का उछाल कर तो व्यक्तियों का लेक्चरर पद के लिए फैसला कर रहे थे। दरअसल उस समय ये पंजाब के मंत्री हुआ करते थे। साल 2018 में इनके ऊपर “मीटू” मामले में करवाई का भी सामना करना पड़ा था। बाद इनके ऊपर एक महिला आईएएस अफसर को गलत मैसेज भेजने का आरोप लगा था। हालाकिं ये विवाद बाद में सुलझा लिया गया था।
चरणजीत सिंह चन्नी नेट वर्थ
इनके नेट वर्थ का कोई प्रमाण तो नहीं है, पर फिर भी एक अनुमान के अनुसार चरणजीत सिंह चन्नी की कुल सम्पति 14 करोड़ के लगभग है।
FAQ –
Q. चरणजीत सिंह चन्नी कौन है ?
Ans: चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री है.
Q. चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म कब हुआ था?
Ans: 1 मार्च 1963 ईस्वी को.
Q. चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म कहाँ हुआ था?
Ans: मक्रोना कला, चमकौर साहिब, पंजाब
Q. चरणजीत सिंह चन्नी का जाती का क्या नाम है
Ans: दलित सिख
Q. चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री की शपथ कब ली?
Ans: 20 सितम्बर 2021 को
इन्हे भी पढ़े :-