आज के इस आर्टिकल के हम बात करेंगे चीन की जनसँख्या कितनी है 2023 में, आज कल चीन बहुत ही अलग अलग वजहों से दुनिया के अख़बारों में सुर्ख़ियों बटोर रहा है। खासकर कोरोना वायरस को लेकर दुनिया, चीन को बहुत ही संदिग्ध भरे नज़रों से देख रही है।
अगर भारत के नजरियों से देखा जाये तो भारत-चीन में बॉर्डर को लेकर उत्पन हुए तनाव के कारण आजकल लोग भारत में भी चीन के बारे में जानना चाहते है तो चलिए आज जान ही लिया जाय की चीन की जनसँख्या कितनी है 2023 (China ki jansankhya kitni hai) तो आइये जानते है।

चीन की जनसँख्या कितनी है 2023 (China Population 2023)
चीन, जिसे आधिकारिक तौर पर “People’s Republic of china” कहा जाता है। एक ईस्ट एशिया महाद्वीप का देश है। एक बहुत ही प्रसिद्ध वेबसाइट Worldometer के अनुसार वर्तमान समय में चीन की जनसँख्या लगभग 1,453,596,882 है। चीन जनसँख्या की द्रिष्टी से विश्व में प्रथम स्थान पर है। इसके बाद भारत (141 करोड़) की आबादी आती है। चीन की ये पॉपुलेशन विश्व की जनसँख्या का 18.47 प्रतिशत है।
चीन का कुल क्षेत्रफल 9388211 वर्ग किलोमीटर है। जो इसे दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा क्षेत्रफल वाला देश बनता है। चीन की कुल आबादी का करीब 60.8 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते है। चीन की जनसँख्या घनत्व की बात करें तो ये लगभग 153 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
एवं चीन के लोगो की औसत आयु करीब 38.4 वर्ष है। चीन का सामान्य जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy), मतलब ये की चीन में एक व्यक्ति करीब 77 साल की आयु तक जीता है ।
संयुक्त राष्ट्र की द वर्ल्ड पापुलेशन प्रॉस्पेक्टस रिपोर्ट 2019 के मुताबिक भारत साल 2027 तक जनसँख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा। यूनाइटेड नेशंस के रिपोर्ट की माने तो इस शताब्दी के अंत तक भारत की आबादी 150 करोड़ तक हो जाएगी जबकि चीन की आबादी, जनसँख्या नियंत्रण कानून के कारण घटकर 110 करोड़ तक रह जाएगी।
चीन में साल 2020 में हुए जनगणना के सरकारी रिपोर्ट के आने के बाद पता चला है की पिछले दशक में जनसँख्या वृद्धि दर बहुत ही धीमी रही है। 2010-2020 के दशक के दौरान औसत वृद्धि दर 0.53% रही। जो पिछले इसके पिछले दशक (2000-2010) के दौरान 0.57% थी।
चीन के विशेषज्ञ इस जनसंख्या कमी का कारण “वन चाइल्ड पॉलिसी” को दे रहे है, यह पालिसी वर्ष 1979 में लागु किया गया था। अपनी बढ़ती बूढी आबादी को देख चीन ने अंततः वन चाइल्ड पॉलिसी को साल 2016 में ख़त्म कर Two child Policy को लागु किया ।
और तो और अब तो चीन ने जून 2021 में three child policy को भी मंजूरी दे दी। तो आप समझ सकते है चीन अपनी बढ़ती बूढी आबादी को लेकर कितना चिंतित है। और जल्द से जल्द अपने देश में युवाओं की जनसंख्या को बढ़ाना चाहता है ताकि देश के इतने बड़े इकॉनमी को संभाला जा सके।
चीन के Financial Capital कहे जाने वाले एवं चीन की सबसे बड़ा शहर संघाई, चाइना का सबसे ज्यादा आबादी वाले शहरों में शुमार है। इस शहर की जनसँख्या 22 करोड़ से भी ज्यादा है।
चीन की मुख्य धर्मो की जनसँख्या (China Population By Religion)
साल 2020 में चीन में हुए सातवें राष्ट्रीय जनगणना के अनुसार, चीन की जनसँख्या का लगभग 74.5 प्रतिशत आबादी किसी धर्म को नहीं मानती या आप कह सकते है की वो Chinese Folk Religion को मानते है। इसके अलावा भी चीन में बौद्ध, ईसाई, इस्लाम एवं कुछ अन्य धर्मो के मानने वाले लोग भी रहते है। जो आप निम्नलिखित है ।
- chinese folk Religion – 74.5%
- बौद्ध धर्म – 18.3%
- ईसाई धर्म – 5.2%
- इस्लाम धर्म – 1.6%
- इसके अलावा चीन में 0.4% लोग अन्य धर्मों को मानते है।
चीन की जनसँख्या साल 1982 में ही एक अरब पहुंच गयी थी। वर्ष 2020 में हुए जनगणना के अनुसार 91.11% की आबादी Han chinese की है और बाकि 8.89% लोग अल्पसंख्यक समुदाय के अंतर्गत आते है।
चीन के कुछ प्रमुख शहरों के आबादी
शहरों के नाम | शहरों की जनसँख्या |
Shanghai | 22,315,474 |
Beijing | 11,716,620 |
tianjian | 11,090,314 |
Guangzhou | 11,071,424 |
Shenzhen | 10,358,381 |
Wuhan | 9,785,388 |
Dongguan | 8,000,000 |
Chongqing | 7,457,600 |
Chengdu | 7,415,590 |
Nanjing | 7,165,292 |
चीन की जनसँख्या का अनुमान (China Population Forecast)
आने वाले वर्षों में चीन की जनसँख्या कितनी होगी, ये निचे दिए गए चार्ट के माध्यम से आप समझ सकते है।
वर्ष | जनसँख्या |
2020 | 144 करोड़ |
2025 | 145 करोड़ 79 लाख |
2030 | 146 करोड़ 43 लाख |
2035 | 146 करोड़ 10 लाख |
2040 | 144 करोड़ 90 लाख |
2045 | 142 करोड़ 93 लाख |
2050 | 140 करोड़ 24 लाख |
FAQs –
Q. चीन की जनसंख्या कितनी करोड़ है?
Ans: वर्तमान समय में चीन की जनसँख्या लगभग 145 करोड़ है।
Q. मुस्लिम की जनसँख्या चीन में कितनी है ।
Ans: चीन में मुस्लिम की जनसँख्या 60 लाख से 3 करोड़ 90 लाख के बिच हो सकती है।
Q. चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी कब लागु हुआ ।
Ans: चीन में वन चाइल्ड पॉलिसी साल 1979 में लागु हुआ था।
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल 2023 में चीन की जनसँख्या कितनी है? (China ki jansankhya kitni hai) अच्छा एवं ज्ञानवर्धक लगा होगा। इस जानकारी को आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट में माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!
इन्हे भी पढ़े :-