ये तो आपलोग बेखुबी जानते है की भारत में सरकारी नौकरी का कितना क्रेज है। भारत के बहुत सारे युवा सरकारी अफसर बनना चाहते है। और चाहे भी क्यों न, इसमें आपको पद , प्रतिष्ठा ,अच्छी सैलरी और सबसे बड़ी बात ये है की की आपको जमीनी स्तर पर अपने समाज के विकास में कुछ योगदान देने का मौका मिलता है। अंचल अधिकारी बनकर आप ये सभी चीज़ कर सकते है
अगर आप भी सर्किल ऑफिसर बनकर अपने समाज की सेवा करना चाहते है तो ऐसे में ये आपलोग के लिए सबसे पहले जानना जरूरी हो जाता है की Circle Officer क्या है, अंचल अधिकारी किसे कहते हैं, इसके लिए Qualification, Syllabus, Selection Process, Salary, Age इत्यादि क्या है।
अंचल अधिकारी क्या होता है (Circle Officer meaning in hindi)
CO का Full Form ‘Circle Officer’ होता है। जिसे हिंदी में ‘अंचल अधिकारी’ कहा जाता है। अंचल अधिकारी एक अंचल या प्रखंड (Block) का मुख्य अधिकारी होता है , यह एक राजपत्रित (Gazetted ) पद है। ऐसे तो किसी भी अंचल में मुख्य अधिकारी बीडीओ होता है। पर Circle Officer भी बहुत ही महत्वपूर्ण पद है। अंचल अधिकारी का मुख्य काम जमीन से सम्बंधित है।
वो सारे काम जैसे की जमीन से कोई बिमा पास करवाना हो या कोई जमीन विवादित हो तो उसका निपटारा अंचल अधिकारी के द्वारा ही किया जाता है। साथ ही साथ कार्य रैयतों के जमीन का भूअभिलेख में दर्ज रैयतों से मालगुजारी प्राप्त करना भी इनके मुख्य काम में शामिल है। एवं प्रखंड स्तर पर जाती, आय, आवासीय, प्रमाण पत्र इनके द्वारा ही निर्गत किये जाते है। शब्दों में कहें तो इन प्रमाण पत्रों पर अंचल अधिकारी का ही हस्ताक्षर होते है।
CO Full Form in Hindi
CO का फुल फॉर्म “Circle Officer” होता है। और CO का हिंदी फुल फॉर्म “अंचल अधिकारी” होता है। और अंचल अधिकारी को इंग्लिश में Circle Officer कहते है।
- UPSC क्या है? UPSC Full Form in Hindi
- एसडीएम क्या है, कैसे बने? SDM full form in hindi
- पायलट (Pilot) कैसे बने? पायलट बनने के लिए योग्यता, फीस, कोर्स क्या है जानिए पूरी जानकारी
अंचल अधिकारी बनने हेतु योग्यता (Circle Officer Eligibility)
Circle Officer बनने के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविधालय से स्नातक (Graduate ) पास होना अनिवार्य है।
अंचल अधिकारी बनने हेतु आयु सीमा (Circle Officer Age Limit)
Circle Officer बनने के लिए किसी भी अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तक होना चाहिए। साथ में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम उम्र की सिमा में General (Female), OBC (Male/Female) को 3 वर्ष एवं SC/ST अभ्यर्थियों को 5 वर्ष तक की छूट है।
अंचल अधिकारी चयन प्रक्रिया (C.O Selection Process)
किसी भी एग्जाम में सफलता पाने हेतु सबसे पहले अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से पता होना चाहिए , सीओ बनने के लिए सबसे पहले आपको किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करना होगा उसके बाद सिविल सर्विस का एग्जाम देना होगा।
हर एक राज्य का अपना अपना Public Service Commission होता है। जैसे की बिहार का BPSC, उतर प्रदेश का UPPCS इत्यादि। अंचल अधिकारी बनने के लिए सिविल सर्विस एग्जाम में अभ्यर्थी को तीन चरणों से होकर गुजरना पड़ता है। जो की निम्नलिखित है, सभी राज्य के आयोग यही प्रक्रिया अपनाती है।
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examinaion)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
पीसीएस का फॉर्म भरने के बाद Candidate, आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam) में शामिल होते है।
मुख्य परीक्षा (mains Exam)
प्रारंभिक परीक्षा में पास सभी Candidate को मुख्य परीक्षा (Mains Exam) में शामिल होने के लिए के लिए बुलाया जाता है।
साक्षात्कार (Interview)
मुख्य परीक्षा में पास सभी Candidates को साक्षात्कार (Interview) के लिए बुलाया जाता है। इसमें Interviewer आपके व्यक्तित्व से सम्बंधित सवाल पूछता है। इसके बाद आयोग के द्वारा Merit List तैयार किया जाता है। अंतिम रूप से चयन होने के बाद आप की नियुक्ति किसी भी प्रखंड (Block) में Circle Officer के तौर पर होती है।
- आईबीपीएस (IBPS) PO, Clerk की तैयारी कैसे करे 2022 में
- BBA Course क्या है और कैसे करें? BBA Full Form in Hindi
- आईटीआई का फुल फॉर्म क्या है? जानिए आटीआई करने के फायदे क्या है ?
सीओ की सैलरी कितनी होती है? (Circle Officer Salary)
अंचल अधिकारी के रूप में आपका शुरूआती मासिक वेतन 9300 -34800 रुपये,साथ में 4800 ग्रेड पे दिया जाता है। इन सब के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के Allowances जैसे की DA, HRA इतयादि भी मिलते है। और ये वेतन हर एक राज्य में अलग अलग हो सकता है।
अंचल अधिकारी प्रमोशन (Circle Officer Promotion)
अंचल अधिकारी का प्रमोशन निचे दिए गए फोटो के माध्यम से आप समझ सकते है।
अंचल अधिकारी सिलेबस (Circle Officer Syllabus)
अगर आप Circle Officer बनना चाहते है। तो निम्नलिखित विषयों पर मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है।
प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते है। जो निम्नलिखित है।
- सामान्य विज्ञान (General Science)
- इतिहास (Indian History)
- भूगोल (Geography)
- भारतीय संविधान (Indian Polity)
- अर्थशास्त्र (Economics)
- General Mental Ability
- करंट अफेयर्स में राष्टीय एवं अंतर्राष्टीय महत्व के महत्वपूर्ण घटनाओं से सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है।
मुख्य परीक्षा (mains Exam)
मुख्य परीक्षा में कुल चार Subjective पेपर होते है। इसमें हिंदी का पेपर केवल Qualifying होता है। जिसमे न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक Passing Criteria है। और ये हिंदी के Marks, Merit में Count नहीं होता है। इसके अतिरिक्त दो सामान्य अध्यन के पेपर एवं एक Optional पेपर होता है।
सामान्य अध्यन पेपर -1
- भारत का इतिहास (प्राचीन, मध्यकालीन, आधुनिक)
- भारतीय राष्टीय आंदोलन
- भारतीय संस्कृति
- राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय महत्व के वर्तमान घटनाक्रम
- सांख्यकी विश्लेषण आरेखण और चित्रण
सामान्य अध्यन पेपर – 2
- भारतीय राजव्यवस्था
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारत का भूगोल
- भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की भूमिका और प्रभाव।
Circle Officer Exam Tips in Hindi
- सबसे पहले खुद को एक Proper Time Table के अनुसार ढाल ले। एवं सभी विषयों का एक समय निर्धारित कर ले।
- एग्जाम के सिलेबस को अच्छे तरीके से याद कर ले, एवं सिलेबस के अनुसार पढाई करे।
- पुराने वर्ष के प्रश्न पत्र को Solve करे , इससे आपको इस परीक्षा का Pattern, Trend का पता चलेगा।
- करंट अफेयर्स के लिए आप Monthly magazine पढ़ते रहे, साथ में प्रतिदिन अखबार जरूर पढ़े , खासकर Edutorial वाला पेज।
- किसी भी विषय में में दिक्कत होने पर आप Online Video Tutorials की मदद भी ले सकते है।
- और हाँ सबसे महत्वपूर्ण बात आपको इस परीक्षा को Crack करने के लिए धैर्य रखना होगा , क्यूंकि सिलेबस बहुत बड़ा है तो आपको लम्बे रेस के लिए तैयार रहना होगा।
FAQ –
Q. अंचल अधिकारी को इंग्लिश में क्या कहते है।
Ans: अंचल अधिकारी को इंग्लिश में Circle Officer कहते है।
Q. क्या CO एक Gazetted पद है।
Ans: जी हाँ Circle Officer एक Gazetted अधिकारी होते है।
Q. CO Full Form in Hindi
Ans: co का फुल फॉर्म circle officer होता है और co का हिंदी फुल फॉर्म अंचल अधिकारी होता है।
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल अंचल अधिकारी क्या है (Circle Officer Kaise Bane) ज्ञानवर्धक लगा होगा, अब आप circle officer के बारे में सबकुछ जान गए होंगे। इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter जैसे सोशल साइट्स पर भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!
इन्हे भी पढ़े :-