दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023 में

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे दुनिया के दस सबसे बड़े देश, क्षेत्रफल और जनसँख्या के अनुसार। आज कल आयोजित होने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में इस टाइप के सवाल पूछ लिए जाते है। क्षेत्रफल की दृस्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है, रूस की गिनती विश्व की प्रभावशाली देशो में होती है।

sabse bada desh kaun sa hai

रूस विश्व की ग्यारहवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। रूस अपने हथियारों के उत्पादन के लिए जाना जाता है। और चीन दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश है .अभी हाल ही में साल 2021 में चीन ने अपनी बढ़ती बूढी आबादी को देखते हुए “वन चाइल्ड पॉलिसी”को ख़त्म कर थ्री चाइल्ड पॉलिसी लागु कर दिया है।

अमेरिका के बाद चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी है। भारत का चीन के साथ अक्सर सिमा विवाद होते रहता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में जानते है दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? (Duniya ka sabse bada desh) कौन है।

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है? (Largest Country in The World)

क्षेत्रफल के अनुसार रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है। और इसका क्षेत्रफल 17,098,242 वर्ग किलोमीटर है, और ये दुनिया की कुल क्षेत्रफल का 11 प्रतिशत है। और अगर रूस की जनसँख्या की बात की जाये तो ये तक़रीबन 14 करोड़ 59 लाख है। और ये दुनिया का नौवां सबसे आबादी वाला देश है जो की विश्व की जनसँख्या का 1.87 प्रतिशत है। वैसे देखा जाये तो रूस की अधिकतम जनसँख्या पश्चिमी रूस में निवास करती है।

क्यूंकि रूस का अधिकतम हिस्सा मानव के रहने के लिए अनुकूल नहीं है। रूस में कई ऐसे जगहे भी है जहाँ का तापमान -50 डिग्री तक की होती है। रूस अपने इतने बड़े क्षेत्रफल में विभिन्न प्रकार के मिनरल्स की इंडस्ट्री और माइनिंग इंडस्ट्री को स्थापित किया हुआ है। जिससे रूस को अर्थवय्वस्था में मदद मिलती है। रूस के पास दुनिया का सबसे ज्यादा क्षेत्रफल होने के बावजूद केवल 10 प्रतिशत की भूमि पर ही खेती-बाड़ी होती है। 

दुनिया के दस सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले देशों की लिस्ट (Sabse Bada Desh Kaun Sa Hai)

टॉप 10 सबसे बड़े क्षेत्रफल वाले देशों की लिस्ट निचे चार्ट के माध्यम बताया गया है।

देश क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)कुल क्षेत्रफल का प्रतिशत 
रूस 17,098,24211 %
कनाडा 9,984,6706.1 %
संयुक्त राज्य अमेरिका 9,706,9616.3 %
चीन 9,372,6106.1 %
ब्राज़ील 8,515,7675.6 %
ऑस्ट्रेलिया 7,692,0245.2 %
भारत 3,287,5902 %
अर्जेन्टीना2,780,4001.8 %
कजाकिस्तान 2,724,9001.8 %
अल्जीरिया 2,381,7411.6 %

Source:- https://www.worldometers.info/

जनसंख्या के दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन है?

और अब बात करते है अपने पडोसी देश चीन की, जनसँख्या के अनुसार चीन दुनिया का सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है। चीन की कुल जनसँख्या 143 करोड़ 93 लाख के करीब है। और ये दुनिया के जनसँख्या का 18.47 प्रतिशत है। चीन अपने इस घनी आबादी का इस्तेमाल अपने इंडस्ट्रीज को विकसित करने में करता है, क्यूंकि आबादी ज्यादा है, तो चीप मजदूर की समस्या नहीं है। और अमेरिका के बाद दूसरे पायदान पर काबिज है अर्थवय्वस्था के मामले में।

चीन का क्षेत्रफल 9388211 वर्ग किलोमीटर है। जो की इसे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश बनाता है। जनसँख्या के दृष्टि से दूसरे नम्बर पर भारत का स्थान आता है, और भारत की जनसँख्या 138 करोड़ है, और एक अनुमान के मुताबिक जनसँख्या के मामले में भारत साल 2027 तक चीन को पीछे छोड़ देगा। 

चीन ने अपनी “वन चाइल्ड पॉलिसी” जिसे साल 1979 में शुरू किया गया था को साल 2016 में ही खत्म कर दिया था, और टू चाइल्ड पॉलिसी को लागु कर दिया था, और अब तो चीन ने अपनी बढ़ती बूढी आबादी को देखते हुए जून 2021 में थ्री चाइल्ड पॉलिसी को लागु कर दिया है। 

दुनिया के दस सबसे बड़े जनसंख्या वाले देशों की लिस्ट 

टॉप 10 सबसे ज्यादा जनसख्या वाले देशों की लिस्ट निचे चार्ट के माध्यम से बताया गया है।

देश जनसँख्या विश्व जनसँख्या का प्रतिशत 
चीन 143 करोड़ 93 लाख  18.47 %
भारत 138 करोड़ 17.70 %
संयुक्त राज्य अमेरिका33 करोड़ 10 लाख 4.25 %
इंडोनेशिया 27 करोड़ 35 लाख 3.51 %
पाकिस्तान22 करोड़ 9 लाख 2.83 %
ब्राज़ील21 करोड़ 25 लाख 2.73 %
नाइजीरिया 20 करोड़ 61 लाख 2.64 %
बांग्लादेश 16 करोड़ 47 लाख 2.11 %
रूस 14 करोड़ 59 लाख 1.87 %
मेक्सिको 12 करोड़ 89 लाख 1.65 %

FAQs –

Q.1 सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Ans- दुनिया का सबसे बड़ा देश रूस है।

Q.2 जनसंख्या में सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Ans- जनसंख्या के दृष्टि से दुनिया का सबसे बड़ा देश चीन है, साल 2022 के अनुसार चीन की जनसंख्या तक़रीबन 144 करोड़ है।

Q.3 किस देश का क्षेत्रफल भारत से ज्यादा है?

Ans- कुल 6 देशों रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राज़ील , ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफल भारत से ज्यादा है।

Q.4 चीन का क्षेत्रफल कितना है?

Ans- चीन का कुल क्षेत्रफल 93,88211 वर्ग किलोमीटर है।

Q.5 भारत का क्षेत्रफल विश्व का कितना प्रतिशत है?

Ans- भारत का क्षेत्रफल विश्व का 2 प्रतिशत है।

Q.6 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का स्थान

Ans- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत सातवें स्थान पर आता है।

इन्हें भी पढ़े – 

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

2 thoughts on “दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है 2023 में”

  1. यह जानकारी मेरे लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण रही। मेने विश्व के 10 सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले देशों के बारे में पता चला। धन्यवाद….

    Reply

Leave a Comment