आज के इस आर्टिकल में हमलोग जानेंगे यूरोप महाद्वीप (Europe Continent) में कुल कितने देश है। यूनाइटेड नेशंस के आकड़े के अनुसार यूरोप में कुल 48 देश है। वर्त्तमान समय में इस यूरोप महाद्वीप की जनसँख्या 748,627,880 है और ये सभी यूरोपियन देशों की जनसँख्या विश्व की जनसँख्या का 9.78 प्रतिशत है।
यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से सभी महाद्वीपों में छठवें स्थान पर है और जनसंख्या की दृष्टि से तीसरा स्थान पर है। यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश रूस (Russia) है। वर्तमान समय में रूस की जनसँख्या 14 करोड़ 60 लाख है।

यूरोप क्या है?
पुरे धरती पर पर कुल सात महाद्वीप है यूरोप (Europe) उनमे से एक है। और ये पूर्वी गोलार्ध में स्थित है। यूरोप धरती के सतह क्षेत्रफल का 2 प्रतिशत है। यूरोप महाद्वीप पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उतर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में एशिया महाद्वीप एवं दक्षिण में भूमध्य सागर से घिरा हुआ है।
यूरोप महाद्वीप का क्षेत्रफल 22,134,900 वर्ग किलोमीटर है। यूरोप दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है। पश्चिमी रूस में स्थित यूराल पर्वत और साथ ही ब्लैक सागर, कैस्पियन सागर यूरोप को एशिया से अलग करती है।
आज का जो पश्चिमी सभ्यता है वो यूरोपियन कल्चर का ही देन है। दुनिया के प्रमुख सभ्यताओं रोमन, ग्रीस का विकास यूरोप महाद्वीप में ही हुआ था। यूरोप की कई देशों जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, पुर्तगाल, स्पेन, डच इत्यादि देशों ने 16 वीं से 20 वीं शताब्दी तक दुनिया के अधिकतर हिस्सों पर अपना अधिपत्य जमा लिया था। जैसे की भारत 200 सालों तक ब्रिटेन के अधीन था।
- दुनिया का 10 सबसे ताकतवर देश 2022 में कौन है?
- नाटो (NATO) क्या है, इसके सदस्य देश | NATO Full Form in Hindi
विज्ञान के क्षेत्रों में एउरोपिएन्स का बहुत बड़ा योगदान है। इन देशों के वैज्ञानिको ने नए नए अविष्कार कर दुनिया को पूरी तरह से हमेशा- हमेशा के लिए बदल के रख दिया। यूरोप बहुत ही अमीर महाद्वीप माना जाता है, यहाँ के लोग काफी अच्छा जीवन जीते है। हालाकिं यूरोप के पूर्वी हिस्सों में गरीबी भी है।
यूरोप में मुख्य रूप से ईसाई धर्म को फॉलो किया जाता है। और इस महाद्वीप में कई भाषाएँ जैसे की इंग्लिश तो कॉमन है इसके अलावा फ्रेंच, स्पेनिश , पुर्तगीज़, जर्मन, इटालियन इत्यादि भाषाएँ बोली जाती है। यूरोप महाद्वीप अपने टूरिज्म के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। टूरिज्म सेक्टर यूरोपियन देशों के इकॉनमी का बैकबोन माना जाता है।
- अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश है, उनके नाम राजधानी एवं जनसंख्या
- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है? उनके नाम राजधानी और मुद्रा क्या है
यूरोप एक नजर में
क्षेत्रफल | 22,134,900 वर्ग किलोमीटर |
जनसँख्या | 748,153,584 |
जनसँख्या घनत्व | 34 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर |
देशों की संख्या | 44 |
Demonym | यूरोपियन |
प्रमुख शहर | लंदन, पेरिस, एम्स्टर्डम, बर्लिन, मेड्रिड, रोम, स्टॉकहोम, म्युनिक, वेनिस, विएना इत्यादि |
प्रमुख धर्म | ईसाई |
सबसे बड़ा देश | फ्रांस |
- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है
- दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है
यूरोप में कितने देश है (European Country List)
संयुक्त राष्ट्र के आकड़े के अनुसार यूरोप महाद्वीप में कुल 44 देश है। पर इन देशों के अलावा भी यूरोप में 4 देश ऐसे है जो की दूसरे देशों के अधीन है इसके बारे में भी आगे बात करेंगे। यूरोप महाद्वीप के कुल 44 देशों और उनकी राजधानी को बताया गया है जो की निम्नलिखित है।
देश का नाम | राजधानी |
रूस | मास्को |
जर्मनी | बर्लिन |
यूनाइटेड किंगडम | लंदन |
फ्रांस | पेरिस |
इटली | रोम |
स्पेन | मैड्रिड |
यूक्रेन | कयीव |
पोलैंड | वॉरसॉ |
रोमानिया | बुचारेस्ट |
नीदरलैंड | एम्स्टर्डम |
बेल्जियम | ब्रुसेल्स |
चेक गणराज्य | प्राग |
ग्रीस | एथेंस |
पुर्तगाल | लिस्बन |
स्वीडन | स्टॉकहोम |
हंगरी | बुडापेस्ट |
बेलारूस | मिन्स्क |
ऑस्ट्रिया | वियना |
सर्बिआ | बेलग्रेड |
स्विट्जरलैंड | बर्न |
बुल्गारिया | सोफ़िया |
डेनमार्क | कोपेनहेगन |
फ़िनलैंड | हेल्नसिकी |
स्लोवाकिया | ब्राटिस्लावा |
नॉर्वे | ओस्लो |
आयरलैंड | डबलिन |
क्रोएशिया | जगरेब |
मोल्डोवा | Chișinău |
Bosnia and Herzegovina | साराजेवो |
अल्बानिया | तिराना |
लिथुनीआ | विल्नियस |
नार्थ मैसेडोनिया | स्कोप्जे |
स्लोवेनिया | Ljubljana |
लाटविया | रिगा |
एस्टोनिआ | टैलीन |
मोंटेनेग्रो | पोडगोरिका |
लक्सेम्बोर्ग | लक्सेम्बोर्ग |
माल्टा | वेलेटा |
आइसलैंड | Reykjavík |
एंडोरा | एंडोरा ला वेल्ला |
मोनाको | मोंटे कार्लो |
Liechtenstein | vaduz |
सन मरीनो | सन मरीनो |
वैटिकन सिटी | वैटिकन सिटी |
नोट:- इन देशों में से कुल पांच ऐसी भी देश है जो यूरोप और एशिया दोनों महाद्वीप में आते है।
- रूस
- अजरबैजान
- अर्मेनिआ
- टर्की
- कजाखस्तान
यूरोप के प्रदेश जो दूसरे देशों के अधीन आते है
प्रदेश के नाम | किस देश के अधीन में |
Channel Islands | UK |
Isle of Man | UK |
Faeroe Islands | Denmark |
Gibraltar | UK |
FAQS –
Q. Europe में कितने देश है?
Ans- यूरोप में कुल 44 देश है।
Q. यूरोप का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
Ans- रूस, जो की एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीप में आता है अगर रूस को छोड़ दे तो यूक्रेन यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। और यूक्रेन पूरी तरीके से यूरोप में ही आता है।
Q. एशिया एवं यूरोप को अलग करने वाली कौन सी पर्वत श्रृंखला है?
Ans- यूराल पर्वत
Q. कौन सा देश एशिया और यूरोप में स्थित है?
Ans- कुल चार देश रूस, तुर्की, अज़रबैज़ान, अर्मेनिआ, कजाखस्तान, है जो की एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीप में आता है
Q. रूस कौन से महाद्वीप में आता है?
Ans- रूस, एशिया और यूरोप दोनों महाद्वीप में आता है।
Q. यूरोपीय संघ में कितने देश शामिल हैं?
Ans- कुल 27 देश
Q. यूरोप का सबसे छोटा देश कौन सा है?
Ans- यूरोप का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
आशा करता हूँ ये आर्टिकल यूरोप में कुल कितने देश है (Europe Me Kitne Desh Hai) आपको अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, ये नॉलेज आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करें। किसी भी प्रकार का सवाल सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद।
इन्हें भी पढ़े –
- Upstox क्या है? Upstox से पैसे कैसे कमाएं?
- Saving Account और Current Account में क्या अंतर है
- भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनकी राजधानी
- दुनिया में कितने देश है 2022 उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है
- दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित कौन कौन है।
- दुनिया के दस सबसे बड़े देश, क्षेत्रफल और जनसंख्या के अनुसार
- दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है | World’s Richest List 2022
Hii, yaha pe aapne ukrain ke bare me kuch nhi bataya h kya ukrain yuropiy desh nhi h
ye article europe me kul kitne desh hai us bare me hai, ukraine ke bare me nhi hai..