JAVA क्या है? (What is Java in Hindi) जावा कैसे सीखें, जाने पूरी जानकारी

आज सभी लोग मोबाइल और कंप्यूटर का इस्तेमाल करते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल और कंप्यूटर आप आसानी से संचालित कर पाते हैं इसके पीछे वजह क्या है तो जानकारी के लिए मैं आपको बता दूं कि मोबाइल और Computer को संचालित करने के लिए Java की जरूरत पड़ती है।

Java एक प्रकार का प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसके माध्यम से ही आपका मोबाइल और कंप्यूटर आसानी से आप ऑपरेट कर पाते हैं ऐसे में बहुत लोगों के मन में सवाल आएगा कि आखिर में JAVA क्या है? (What is Java in Hindi) और इसका इतिहास क्या है इन सभी की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। 

JAVA क्या है? (What is Java in Hindi)

java kya hai hindi

JAVA एक General Purpose Programming Language है। ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है यह सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला एक हाई लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इस प्रोग्राम को ऐसे डिजाइन किया गया है ताकि इंटरनेट में इसका संचालन अच्छी तरह से हो सके।

आज के समय में जितने भी मोबाइल या कंप्यूटर है उनको चलाने के लिए Java की जरूरत पड़ती है। ओरेकल कॉर्पोरेशन (Oracle Corporation) जावा का वर्तमान में मालिक है, और इसके अनुसार, Java दुनिया भर में 3 अरब devices से भी अधिक पर चलता है। 

जून 1991 में James Gosling ने Java Programming Language को OAK के नाम से लांच किया था जिसे बाद में बदल कर Java कर दिया गया था। इसे James Gosling और उनके टीम मेंबर Mike Sheridan, Patrick Naughton के द्वारा मिलकर बनाया गया था। 

Java लैंग्वेज को साल 1995 मे डिजिटल सेवा जैसे की televisions, set-top boxes, आदि के लिए विकसित किया गया था। इसका पहला Version सन 1995 में आया था इसका नाम Java v1.0 हुआ था। और अभी जावा का latest version “Java 13 (SDK 13)” हैं।

Components of Java in Hindi

Java Pragramming Language के अंदर तीन प्रकार के मुख्य घटक होते हैं जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं जो इस प्रकार है। 

JDK:

इसका फुल फॉर्म Java Development Kit होता है। इसका प्रमुख काम Java प्रोग्राम को डेवलप करना और code को चलाने के लिए उचित वातावरण का निर्माण करना है और JDK सिर्फ Java Developers द्वारा उपयोग किया जाता है।

JVM:

इसका फुल फॉर्म Java Virtual Machine होता है। यह एक Abstract Machine है और इसके द्वारा Java प्रोग्राम को संचालित किया जाता है। यानि यह आपके कंप्यूटर में जावा कोड को चलने के लिए Virtual Machine को Enable करता है।

JRE:

JRE का फुल फॉर्म Java Runtime Environment होता है। यह एक प्रकार का सॉफ्टवेयर पैकेज होता है जो जावा लैंग्वेज में लिखे गए प्रोग्राम को Class Libraries, जावा वर्चुअल मशीन प्रदान करता है।

 Java की प्रमुख विशेषताएं

  • जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज में लिखे गए कोड को पढ़ना, लिखना और सीखना बहुत आसान है। और जावा C, C++ लैंग्वेज जैसे ही है। अगर आप इस लैंग्वेज को सीख जाते हैं तो आप आसानी से Java प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को भी सीख पाएंगे। 
  • Java प्रोग्राम को आसानी से लोग सीख सके इसके लिए इसमें Java SE version 8 (JDK 8) में अपडेट किया गए हैं।
  • जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज काफी सुरक्षित होता है इसके ऊपर कोई भी हैकर अटैक नहीं कर सकता है। 
  • इसका प्रदर्शन उच्च स्तर का होता है। 

Java Application कितने प्रकार के होते हैं? (Types of Java Application)

जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का इस्तेमाल करके आप मुख्य तौर पर 4 प्रकार के Application बना सकते हैं। 

Mobile Applications:

Java Mobile Applications एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर आप मोबाइल संबंधित कोई भी एप्लीकेशन बना सकते है आसान शब्दों में कहें तो आप आपने मोबाइल में जितने भी Game या कोई App इस्तेमाल करते है वो सभी Java Programming Language पर ही Develop किये गए है। यह एक प्रकार का ऐप बनाने वाला Java प्लेटफार्म है।

Standalone Applications:

Java Standalone Applications को Desktop application या Window Based एप्लीकेशन भी कहा जाता है। इस application को बनाने के लिए AWT और SWING का इस्तेमाल Java लैंग्वेज में किया जाता है। MS-Office, Media Player, Antivirus, Browsers इत्यादि Standalone Application के उदहारण है। 

Web Applications:

आप लोगों ने ऐसा Applications देखा होगा जो वेब ब्राउज़र में संचालित होते हैं उन सब को हम वेब एप्लीकेशन कहते हैं और अगर आपने भी अपना कोई web-application बनाया है तो उसे ऑपरेट करने के लिए आपको इस प्लेटफार्म की जरूरत पड़ेगी। 

Enterprise Applications:

Enterprise Application को Develope करने में java Programming Language का ही इस्तेमाल किया जाता है. ये एक High Level Security प्रदान करता है। महत्वपूर्ण softwares जैसे की Banking software, Accounting Application, Industry Application. इन सभी तरह के Enterprise Application बनाने के लिए Enterprise Java Bean (EJB) का उपयोग किया जाता है। 

Java Machine Code और Bytecode क्या है?

Java मशीन कोड को मशीन की भाषा में लिखा जाता है इस कोड के माध्यम से Java Virtual Machine को ऑपरेट किया जाता है। Bytecode एक प्रकार का प्रोग्राम होता है जो प्रमुख तौर पर मशीन code को संकलित करता है।

आसान शब्दों में समझे तो किसी भी सॉफ्टवेयर Code, Java Virtual Machine मे जाने से पहले code को  संकलित करने का काम करता है. Java Bytecode Program Executed होता है। 

Java काम कैसे करता है?

Java प्रोग्राम को Executable files में compiled नहीं किया जाता है. जावा कोड को Java Virtual Machine मे संकलित किया जाता है। 

और फिर bytecode प्रोग्राम को चलाने के लिए interprete करता है. Java source code को java संकलित के द्वारा द्वारा bytecode में  संकलित हो के machine code में कन्वर्ट (convert) होता हैं।

Java महत्वपूर्ण क्यों है ?

  • Java High level Programming language है, जिससे सीखना बहुत आसान है।
  • Platform independent है यानि जावा प्रोग्राम को किसी भी मशीन में रन करा सकते हैं।
  • Java एक object-oriented programming language है।
  • इसमें garbage collector भी है, यानि आपके memory leaks को prevent कर सकते हैं। और unused data को detect करने में हेल्प करता है।

Java Versions History

समय समय पर JAVA के अलग अलग Version को Release किया गया है जिसकी जानकारी निचे प्रदान की गई है। 

  • JDK Alpha and Beta -1995
  • JDK 1.0 – 23 Jan1996
  • JDK 1.1 – 19 Feb1997
  • J2SE 1.2 – 8 Dec 1998
  • J2SE 1.3 – 8 May 2000
  • J2SE 1.4 – 6 Feb 2002
  • J2SE 5.0 – 30 Sep 2004
  • Java SE 6 – 11 Dec 2006
  • Java SE 7 – 28 July 2011
  • Java SE 8 – 18 March 2014
  • Java SE 9 – 9 August 2017
  • Java SE 10 – 20 March 2018
  • Java SE 11 – 25 September 2018
  • Java SE 12 – 19 March 2019
  • Java SE 13 – 17 September 2019

Java Language कैसे सीखे?

आज के समय में स्टूडेंट्स में एक विभिन्न तरह की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिखने की भीड़ सी हो गई है। Java उनमे से एक प्रमुख Programming Language है। इसके पीछे प्रमुख वजह ये है की जिनते भी Mobile Games या Software, Mobile App है वो सभी Java Programming Language के द्वारा की Develope किये जाते है। 

बहुत से डेवलपर है जो Software, Android Application डेवेलप कर लाखो में कमाई कर रहे है आप चाहे तो आप भी बड़े से आसानी से Java Programming Language सिख सकते है। निचे कुछ Youtube Channel के नाम और Websites के नाम दिए गए है जहाँ पर Java सिख सकते है।

  • codecademy.com
  • udemy.com
  • w3schools.in
  • tutorialspoint.com
  • Oracle Java Tutorial

इसके अलावा कई ऐसे यूट्यूब चैनल है जहाँ पर आप आसानी से जावा प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सिख सकते है। इसके अलावा अगर आप चाहे तो कोचिंग इंस्टिट्यूट ज्वाइन करके भी जावा लैंग्वेज सिख सकते है ये कोर्स 6 से 12 महीने तक का हो सकता है।

FAQ’s –

Q. जावा का मतलब क्या है?

Ans- Java एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का नाम है। ये एक बहुत ही महत्वपूर्ण लैंग्वेज है। आज के समय में जितने भी मोबाइल या कंप्यूटर है उनको चलाने के लिए Java की जरूरत पड़ती है।
इसे 1995 मे डिजिटल सेवा जैसे की televisions, set-top boxes, आदि के लिए विकसित किया गया था। इसका पहला Version साल 1995 में आया था इसका नाम Java v1.0 हुआ था।

Q. जावा का पूरा नाम (Full Form) क्या है?

Ans- जावा का कोई फुल फॉर्म नहीं होता है। Java एक Programming Language का नाम है। फिर भी Intenet पर इसका एक फुल फॉर्म बताया जाता है। जो की Just Another Programming Language है।

Q. जावा के आविष्कारक कौन है?

Ans- Java, Programming Language का अविष्कार James Gosling और उनके टीम मेंबर Mike Sheridan, Patrick Naughton के द्वारा साल 1995 में किया गया था।

निष्कर्ष –

जैसे जैसे कंप्यूटर की दुनिया आम लोगो के जीवन पर प्रभाव डाल रही है। अब तो बहुत सारी चीजें कंप्यूटर के माध्यम से ही होती है और आज का जमाना कॉडिंग का है छोटे छोटे बच्चों में अब प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के प्रति काफी लगाव और रूचि देखी गई है और साथ ही समय की माँग भी है ऐसे में आप भी जावा जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीखकर एंड्राइड एप्प्स को विकसित कर एक अच्छा सोर्स ऑफ़ रेवेन्यू जेनेरेट कर सकते है। 

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल JAVA क्या है? (What is Java in Hindi) अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!

Read More –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment