Kangana Ranaut Age, Sister, Husband, Instagram, Twitter, Movies List, Networth, News, Statement, Padam Shri, Awards, Biography in Hindi
बॉलीवुड की क्वीन के नाम से मशहूर कंगना राणावत (Kangana Ranaut) एक भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। ये अपने फिल्मो में जबरदस्त अभिनय के लिए जानी जाती है। कंगना खासकर महिला केंद्रित फिल्मों में अपने बहुमुखी, बोल्ड और मजबूत महिलाओं के किरदारों के लिए जानी जाती है। हाल ही में इनके फिल्म ‘मणिकर्णिका:द क्वीन ऑफ़ झाँसी’, और ‘पंगा’ में इनके बेहतरीन अभिनय के लिए इन्हे नेशनल फिल्म अवार्ड दिया गया था।
ये अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। ये हमेशा किसी न किसी विवादित स्टेटमेंट के वजह से मीडिया में छाए हुए रहती है। इसलिए कंगना को कंट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। हाल ही में इन्हे भारतीय सरकार ने देश की चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरुस्कार पदम् श्री से सम्मानित किया गया है। तो चलिए आज कंगना राणावत की जीवनी जानते है।
कंगना राणावत का परिचय (Kangana Ranaut Biography in Hindi)
व्यक्तिगत जानकारी | |
पूरा नाम | कंगना अमरदीप राणावत |
अन्य नाम | अरशद, ओटीए (वन टेक एक्टर) |
जन्म दिवस | 23 मार्च 1987 |
जन्म स्थान | भांबला, हिमाचल प्रदेश, भारत |
उम्र | 35 साल |
पेशा | एक्ट्रेस, मॉडल, फिल्ममेकर |
गृहनगर | भांबला, हिमाचल प्रदेश, भारत |
राष्ट्रियता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जाती | राजपूत |
राशि | मेष |
स्कूल | डीएवी स्कूल, चंडीगढ़ |
कॉलेज | इलीट स्कूल ऑफ मॉडलिंग, दिल्ली |
शिक्षा | 12th |
शौक | खाना बनाना, पढ़ना, योग, लेखन |
बॉलीवुड डेब्यू फिल्म | गैंगस्टर (2006) |
नेटवर्थ | 94 करोड़ रूपये (लगभग) |
शारीरिक संरचना | |
रंग | गोरा |
लम्बाई | 5 फीट 5 इंच |
वजन | 55 kg |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
शारीरिक बनावट | 34-27-34 |
Relationship Status | |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
बॉयफ्रैंड्स, अफेयर्स | आदित्य पंचोली, अध्यन सुमन, ऋतिक रोशन, निक्लोस लेफ्फ़ट्री, |
कंगना राणावत का प्रारंभिक जीवन (Kangana Ranaut Born & Education)
कंगना राणावत का जन्म हिमाचल प्रदेश के भांबला नामक स्थान पर 23 मार्च 1987 ईस्वी को एक राजपूत परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अमरदीप राणावत है और ये पेशे से एक व्यापारी है। और माता का नाम आशा राणावत है और ये पेशे से शिक्षिका है। इनकी एक बड़ी जिसका नाम रंगोली चांडेल है वो इनके मैनेजर के रूप में काम करती है। और एक छोटा भाई है जिसका नाम अक्षत राणावत है।
कंगना एक जॉइंट फैमिली में पली पढ़ी, इनका परिवार काफी पढ़ा लिखा और राजनीती में रह चूका है। कंगना के पर दादा विधायक रह चुके थे और दादा आईएएस ऑफीसर के रूप में देश सेवा कर चुके है। कंगना खुद के बारे में कहती है बचपन में मैं एक जिद्दी लड़की हुआ करती थी, बचपन में जब मेरे पिता मेरे भाई के लिए प्लास्टिक के गन और मेरे लिए गुड़िया लाया करते थे तो मैं इसे स्वीकार नहीं करती थी और इस भेदभाव के लिए प्रश्न उठाती थी।
कंगना की स्कूली पढाई लिखाई चंडीगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी हुई, बकौल कंगना पढ़ने में काफी अच्छी हुआ करती थी और हमेशा अच्छे मार्क्स लाया करती थी। माता पिता के कहने पर कंगना ने डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल एग्जाम की तैयारी करने लगी, पर 12th एग्जाम में केमिस्ट्री विषय में फेल हो गई। इसके बाद कंगना ने मेडिकल का एग्जाम भी नहीं दिया।
और खुद को धीरे धीरे पढाई से दूर करने लगी, चुकी इन्हे पढाई लिखाई से ज्यादा मन मॉडलिंग, थिएटर, एक्टिंग इत्यादि में ज्यादा लगती थी। इस कारण ये माता पिता के खिलाफ जाकर अपने सपने पुरे करने दिल्ली आ गयी यहाँ पर कंगना ने इलीट मॉडलिंग एजेंसी ज्वाइन किया और कुछ समय बाद एक्टिंग में फोकस करने के लिए इन्होने अस्मिता थिएटर ग्रुप को ज्वाइन किया।
कंगना के मॉडलिंग और फिल्मो में करियर बनाने के डिसीजन को लेकर इनके माता पिता ने इनसे एक तरीके से घर से बेदखल तक कर दिया और आर्थिक रूप में मदद करने से इंकार कर दिया। इस कारण कंगना काफी संघर्ष करना पड़ा, एक इंटरव्यू में कंगना ने ये कहा था की कई रातें इन्होने रोटी और आचार खाकर गुजारी है। इनके परिवार वाले इनसे कई वर्षों तक बात तक नहीं करते थे।
कंगना राणावत का परिवार (Kangana Ranaut Family)
पिता का नाम | अमरदीप राणावत |
माता का नाम | आशा राणावत |
बहन का नाम | रंगोली राणावत |
भाई का नाम | अक्षत राणावत |
Kangana Ranaut Film Career
अपने माता पिता के खिलाफ जाकर कंगना अपने सपने पुरे करने के लिए दिल्ली आ गयी यहाँ पर इलीट मॉडलिंग एजेंसी में ज्वाइन कर मॉडलिंग करने लगी फिर कुछ समय बाद एक्टिंग में करियर बनाने के मकसद से कंगना ने अस्मिता नामक थिएटर ग्रुप को ज्वाइन कर थिएटर करने लगी, काफी समय तक थिएटर में एक्टिंग के बाद कुछ छोटे मोटे मिलने लगे।
इस बिच कंगना की आर्थिक स्थिति इतनी ख़राब को गयी थी इन्हे रोटी आचार खाकर कई राते बिताने पड़ी। इसके बाद कंगना मुंबई आ गयी और यहाँ कुछ समय संघर्ष करने के बाद कंगना एक एजेंट के द्वारा महेश भट्ट के संपर्क में आई, यहाँ पर कंगना की मुलाकात डायरेक्टर अनुराग बासु से हुई और कंगना को थ्रिलर फिल्म गैंगस्टर में लीड रोल मिली।
तो इस तरह आख़िरकार कंगना ने अपना बॉलीवुड में डेब्यू “गैंगस्टर” फिल्म से की। और इस फिल्म में कंगना ने बेहतरीन एक्टिंग कर सबका मेला लूट लिया, इनकी खूब प्रसंशा की गयी, गैंगस्टर में जबरदस्त अभिनय के लिए Kangana Ranaut को Best Female debut Award से सम्मानित किया गया।
इसके बाद तो बाकि इतिहास है, और इसके बाद कंगना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी निरंतर सफलता की सीढिया चढ़ती चली गई। इसके बाद इन्होने कई सारे फिल्म जैसे की Fashion, तनु वेड्स मनु, क्वीन, कृष 3, इत्यादि फिल्मो में दमदार अभिनय कर अपने एक्टिंग का लोहा मनवाया।
कंगना राणावत की पसंदीदा चीजें
पसंदीदा रंग | काला |
पसंदीदा स्थल | लंदन, न्यूयोर्क, पेरिस |
पसंदीदा खाना | हैदराबादी बिरयानी, दाल-चावल |
पसंदीदा कार | ऑडी, मर्सेडीज़ |
पसंदीदा ब्रांड | डिओर, बुरबेर्री |
पसंदीदा ऑउटफिट | ब्लैक ड्रेस |
पसंदीदा फिल्म | कुछ कुछ होता है |
पसंदीदा एक्टर | आमिर खान, शाहरुख खान |
पसंदीदा एक्ट्रेस | मधुबाला, श्री देवी |
पसंदीदा क्रिकेटर | विराट कोहली |
पसंदीदा म्यूजिक | पॉप, क्लासिकल |
पसंदीदा बुक | द स्टोरी ऑफ़ माय स्टोरी एक्सपेरिमेंट्स विथ ट्रुथ |
Kangana Ranaut Movies List
- गैंगस्टर – 2006
- वोह लम्हे – 2006
- लाइफ इन ए मेट्रो – 2007
- फैशन – 2008
- राज – दी मिस्ट्री कांटीनुएस – 2009
- वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई – 2010
- नो प्रॉब्लम – 2010
- तनु वेड्स मनु – 2011
- डबल धमाल – 2011
- क्रिश 3 – 2013
- क्वीन – 2014
- तनु वेड्स मनु रिटर्न – 2015
- रंगून – 2017
- मणिकर्णिका – 2019
- जजमेंटल है क्या – 2019
- पंगा – 2020
- थलइववी – 2021
- धाकड़ – 2022
नोट – साल 2020 में कंगना ने अपना खुद का प्रोडक्शन कंपनी लॉच की जिसका नाम “मणिकर्णिका फिल्म्स” है जिसके अंदर कंगना डायरेक्टर, और प्रोडूसर के रूप में काम करेगी।
Kangana Ranaut Net Worth
कंगना राणावत की कुल सम्पति निम्नलिखित है।
कुल सम्पति (Net Worth) | 13 मिलियन डॉलर |
कुल सम्पति रूपये में | 94 करोड़ रूपये |
प्रति महीने की आय | 1 करोड़ |
वार्षिक आय | 4.5 मिलियन डॉलर |
प्रति विज्ञापन आय | 1.5 करोड़ रूपये |
Kangana Ranaut Awards
कंगना को इनके बेहतरीन अभिनय के लिए साल दर साल कई सारे पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है जिनमे कुछ महत्वपूर्ण पुरुस्कार निम्नलिखित है।
नेशनल फिल्म अवार्ड्स –
- 2009 – बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फॉर द फिल्म ‘फैशन’ (2008)
- 2015 – बेस्ट एक्ट्रेस फॉर द फिल्म ‘क्वीन’ (2014)
- 2016 – बेस्ट एक्ट्रेस फॉर द फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015)
- 2019 – बेस्ट एक्ट्रेस फॉर द टू फिल्म्स मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी, और पंगा
फिल्मफेयर अवार्ड्स –
- 2007 – बेस्ट फीमेल डेब्यू फॉर द फिल्म गैंगस्टर (2006)
- 2009 – बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस फॉर द फिल्म ‘फैशन’ (2008)
- 2015 – बेस्ट एक्ट्रेस फॉर द फिल्म ‘क्वीन’ (2014)
- 2016 – बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) फॉर द फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015)
नागरिक अवार्ड –
- 2020 – पदम् श्री
नोट – इसके अलावा भी कंगना राणावत को कई तरह के अवार्ड्स, होनॉर्स दिया गया है।
Kangana Ranaut Affairs and Controversy
कंगना राणावत के कई लोगो के साथ अफेयर्स भी रहे है, ये वेबसाइट इसकी पुष्टि नहीं करता है, इनके कई एक्टर के साथ अफेयर्स, विवाद रहा है। मैं ये सारे इनफार्मेशन इंटरनेट के माध्यम से लेकर इस पोस्ट के माध्यम से बता रहा हूँ।
आदित्य पंचोली – बॉलीवुड के शुरुआती दिनों में ही आदित्य पंचोली इनके अच्छे दोस्त हुआ करते थे, या कहें तो इन दोनों का अफेयर था, फिर धीरे इन दोनों में विवाद हो गया, और आदित्य पंचोली पर आरोप लगाया की इन्होने शराब के नशे में मेरे साथ छेड़-छाड़, एवं मुझे प्रताड़ित किया।
अध्यन सुमन – कंगना की अफेयर्स की खबरे शेखर सुमन के बेटे अध्यन के साथ भी आयी। और फिर बाद में इन दोनों में विवाद हो गया, अध्यन सुमन ने कंगना पर आरोप लगाया की इन्होने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया, और फोन पर गलत भाषा का प्रयोग कर अपमानित किया।
ऋतिक रोशन – कंगना राणावत का नाम बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के साथ भी जोड़ा गया, पर ऋतिक रोशन में इसे सीधा इंकार कर दिया। और फिर साल 2016 में ऋतिक रोशन ने एक कंगना के खिलाफ कोर्ट में एक lawsuit डाला की कंगना मुझे साइबर तरीके से प्रताड़ित कर रही, इसके काउंटर में कंगना ने भी ऋतिक रोशन के खिलाफ एक केस दायर किया। हालाकिं बाद में दोनों के पास सबूतों के आभाव में केस रद्द कर दिया गया।
विकाश बहाल – साल 2018 में Metoo मूवमेंट के अंतर्गत डायरेक्टर विकास बहल पर कंगना ने आरोप लगाया की फिल्म क्वीन की सूटिंग के दौरान इन्होने मुझसे बुरा बर्ताव किया था।
Kangana Ranaut Statement
कंगना राणावत हमेशा न्यूज़ की सुर्ख़ियों में किसी न किसी वजह से छायी हुई रहती है हाल ही में कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान एक विवादित बयान दे दिया। कंगना ने ये कहाँ की “भारत साल 2014 में आजाद हुआ, और साल 1947 वाली आजादी भीख के रूप में मिली थी” कंगना के इस बयान के बाद इन्हे सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा, और कई नेताओं ने कंगना के इस बयान की निंदा कि और भारत सरकार इनसे पदम् श्री वापस लेने को कहा।
FAQs –
Q. कंगना कितने साल की है?
Ans: वर्तमान समय (2021) में कंगना 34 साल की है।
Q. कंगना रनौत का जन्म कहाँ हुआ?
Ans: कंगना का जन्म भांबला, हिमाचल प्रदेश, भारत में हुआ था।
Q. कंगना रनौत का जन्म कब हुआ था?
Ans: 23 मार्च 1987 ईस्वी को
Q. कंगना राणावत की पहली फिल्म कौन सी है?
Ans: कंगना की बॉलीवुड की पहली फिल्म गैंगस्टर (2006) है।
Q. कंगना राणावत किसकी लड़की है?
Ans: कंगना राणावत के पिता जी का नाम अमरदीप राणावत है और माता का नाम आशा राणावत है।
Q. कंगना राणावत की जाती का क्या नाम है?
Ans: राजपूत
इन्हे भी पढ़े –