NCB क्या है? NCB Full Form in Hindi

भारत में आजकल NCB शब्द काफी प्रचलित हो गए है। आजकल आपने कई बार अखबारों, टीवी पर न्यूज़ चैनल्स इत्यादि में ये सुना होगा, पढ़ा होगा की NCB ने कई जगहों पर छापेमारी की और एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया। पर ज्यादातर लोगो को ये नहीं पता है। 

की NCB क्या है? (NCB Full Form in Hindi) एवं इसके कार्य क्या है और ये कैसे काम करता है। आज का ये आर्टिकल पढ़ने के बाद NCB के बारे में आपके सारे Doubt खत्म हो जायेंगे। तो चलिए शुरुआत से जानते है। 

NCB क्या है? (NCB Meaning in Hindi)

ncb full form in hindi

NCB (Narcotics Control Bureau) भारत की एक केंद्रीय Law Enforcement एवं खुफिया (Intelligence) एजेंसी है जो की ड्रग तस्करी, नशीले पदार्थ इत्यादि से लड़ने और अवैध नशीले पदार्थो को दुरूपयोग से रोकने का काम करती है। 

यह भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसकी स्थापना 17 मार्च 1986 ईस्वी को Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985 के द्वारा की गयी थी। इसका मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली के R.K. Puram, New Delhi, Delhi में स्थित है। 

इसके अलावा इसके कई इकाइयाँ और कार्यालय भारत के कई शहरों जैसे की मुंबई, इंदौर, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, जोधपुर, चेन्नई, चंडीगढ़, जम्मू, बंगलुरु, अहमदाबाद, गुवाहाटी और पटना में स्थित है। 

इसके महानिदेशक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) या इंडियन रेवेन्यू सर्विस के अधिकारी होते है। और वर्तमान में इसके महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान (IPS) है। NCB, Section 24(1), सुचना के अधिकार अधिनियम 2005 के दायरे से बाहर है। इसका मतलब ये है की आप और हम इसकी RTI के माध्यम से नहीं निकाल सकते है।

NCB भारत के सभी राज्य और और भारत के कई केंद्रीय विभागों और साथ में कई अंतराष्ट्रीय एजेंसी के साथ मिलकर काम करती है और इसकी रोकथाम के लिए ये सुनिश्चित करती है की ड्रग, नशीले पदार्थ, इत्यादि की तस्करी, और खरीद विक्री ना हो। 

NCB Full Form in Hindi

NCB का Full Form “Narcotics Control Bureau” होता है। जिसे हिंदी में स्वापक नियंत्रण ब्युरो कहा जाता है।

NCB के अन्य फुल फॉर्म

  • NCB – No Claim Bonus
  • NCB – National Codification Bureau
  • NCB – Never Come Back
  • NCB – National Cooperative Bank
  • NCB – National Commercial Bank

NCB के कार्य क्या है?

  • इसका मुख्य कार्य ऑल इंडिया लेवल पर ड्रग, नशीले पदार्थ इत्यादि की अवैध तस्करी को रोकना। 
  • NCB भारत के ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मचारियों को संसाधन और ट्रेनिंग प्रदान करती है।  
  • NCB भारत की अन्तराष्ट्रियों सीमाओं की निगरानी भी करती जहाँ से ज्यादातर ड्रग का तस्करी होती है। 
  • ये भारत के प्रमुख एजेंसी जैसे की Custom and Central Excise, राज्यों के पुलिस, CBI, एवं केंद्रीय आर्थिक खुफीया एजेंसी और अन्य महत्वपूर्ण एजेंसी के साथ मिलकर काम करती है ताकि ड्रग तस्करी को रोका जा सके। 
  • खुफिया जानकारी इकठ्ठा कर उसे प्रसारित करना। 
  • कई प्रमुख अंतराष्टीय एजेंसी जैसे के INTERPOL, UNDCP, INCB इत्यादि के साथ मिलकर काम करना और ड्रग, नशीले पदार्थ के तस्करी को रोकना। 

NCB का मुख्यालय कहाँ है? (NCB Headquarter)

वर्तमान समय में NCB का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली के West Block No. 1, Wing No. V, R.K. Puram, New Delhi, Delhi  स्थित है। और वर्तमान समय में इसके महानिदेशक सत्य नारायण प्रधान (IPS), है एवं उप महानिदेशक आर एन श्रीवास्तव (IRS) है। 

NCB में जॉब कैसे पायें? (NCB Me Job Kaise Paye)

 NCB में विभिन्न पदों जैसे की इंटेलिजेंस ऑफिसर, सर्विलांस असिस्टेंट, टेलीकम्यूनिकेशन ऑपरेटर, अधीक्षक, महानिदेशक, उपमहानिदेशक इत्यादि पदों पर पर बहाली जरुरत पड़ने पर होती है। कैंडिडेट्स के पास 12th, ग्रेजुएशन का डिग्री होना अनिवार्य है। और न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है। अधिकतम आयु सभी पदों के लिए अलग अलग होती है। 

NCB के महानिदेशक और उपमहानिदेशक रैंक के अधिकारी इंडियन पुलिस सर्विस (IPS), इंडियन रेवेन्यू सर्विस (IRS) ऑफिसर होते है। और इसमें बहुत से पदों पर बहाली अर्धसैनिक बलों की होती है। इसलिए इसकी ज्यादा जॉब की वैकंसी नहीं निकलती है। 

जो भी कैंडिडेट्स NCB में जॉब के लिए आवेदन करते है। उन्हें लिखित परीक्षा, और साक्षात्कार में पास होना पड़ता है इसके बाद मेरिट में आने के बाद उन्हें विभिन्न पदों पर बहाल किया जाता है।

NCB में जॉब करने वाले लोगो की सैलरी विभिन्न पदों के अनुसार अलग अलग होती है जो की 25 हजार से लेकर 60-70 हजार प्रति महीना तक होती है साथ में कई तरह की सुविधाएँ, भत्ते भी दिए जाते है। 

FAQs – 

Q. NCB full form in insurance in hindi

Ans: No Claim Bonus

Q. NCB Ka Full Form क्या होता है?

Ans: NCB का Full Form (Narcotics Control Bureau) होता है। जिसे हिंदी में स्वापक नियंत्रण ब्युरो कहा जाता है।

Q. NCB के कार्य क्या है?

Ans: NCB भारत के सभी राज्य और और भारत के कई केंद्रीय विभागों और साथ में कई अंतराष्ट्रीय एजेंसी के साथ मिलकर काम करती है और इसकी रोकथाम के लिए ये सुनिश्चित करती है की ड्रग, नशीले पदार्थ, इत्यादि की तस्करी, और खरीद विक्री ना हो

Q. केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो कहां स्थित है?

Ans: वर्तमान समय में NCB का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली के West Block No. 1, Wing No. V, R.K. Puram, New Delhi, Delhi  स्थित है।

निष्कर्ष –

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल NCB क्या है? NCB Full Form in Hindi ज्ञानवर्धक लगा होगा, ये आर्टिकल पढ़कर अब आप NCB के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे, आप इसे दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter जैसे सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट में पूछ सकते है, धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े :-

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment