Shikhar Dhawan Wife, Age, Brother, Networth, First Wife, Wife Name, News, Daughter, Cast, Centuries, ipl, Family, Shikhar Dhawan Biography in Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम के गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन एक बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज है। शिखर बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज है और दाएं हाथ से गेंदबाजी करते है। बहुत सारे मैच इन्होने अपने दम पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर जितवाए है. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के अलावा शिखर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की लिए खेलते है।
हाल ही में (सितम्बर 2021) शिखर धवन का इनकी पत्नी आयशा बनर्जी से तलाक हो गया है। जानकारी के लिए आपको बता दूँ इनकी पूर्व पत्नी आयशा इनसे उम्र में 10 साल बड़ी है। और शिखर से शादी से पहले दो बच्चों की माँ थी। इन दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिये हुई थी. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से बात करते है शिखर धवन के बारे में।
शिखर धवन का जीवन परिचय (Shikhar Dhawan Introduction)
पूरा नाम (Name) | शिखर धवन |
उपनाम (Nick Name) | गब्बर, Motta-Maams, Jatt-jee |
जन्म (Born) | 5 दिसंबर 1985 |
उम्र (Age) | 37 साल |
जन्मस्थान (Birthplace) | नई दिल्ली, भारत |
राष्ट्रियता (Nationality) | भारतीय |
पेशा (Profession) | भारतीय क्रिकेटर |
धर्म (Religion) | हिन्दू |
जाती (Caste) | क्षत्रिए |
शिक्षा (Education) | बारहवीं तक |
वैवाहिक स्थिति (Marital Status) | तलाकशुदा |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला |
आंखो का रंग (Eye Colour) | हल्का भूरा |
लम्बाई (Height) | 5 फ़ीट 11 इंच |
वजन (weight) | 80 kg |
राशि (Zodiac Sign) | धनु राशि |
बल्लेबाजी शैली (Batting Style) | बायें हाथ के बल्लेबाज |
बॉलिंग शैली (Bowing Style) | दायें हाथ के ऑफब्रेक गेंदबाज |
भूमिका (Role) | ओपनिंग बल्लेबाज |
आईपीएल टीम (IPL Team) | दिल्ली कैपिटल्स |
सम्पति (Net Worth) | 75 करोड़ |
शिखर धवन का प्रारंभिक जीवन (Shikhar Dhawan Early Life)
शिखर धवन का जन्म भारत की राजधानी नयी दिल्ली में 5 दिसंबर 1985 को एक पंजाबी परिवार में हुआ था. इनके पिता का नाम महेंद्र पाल धवन एवं माता का नाम सुनैना धवन है। इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के मीरा बाग में स्थित संत मार्क्स सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल से पूरी की।
चुकी धवन का बचपन से ही रुझान क्रिकेट के प्रति था। तो मात्र 12 साल की उम्र में ही कोच तारक सिन्हा के मार्गदर्शन में इन्हे दिल्ली के सोनेट क्रिकेट क्लब में भेज दिया गया था शुरू-शुरू में धवन इस क्लब में विकेट किपिंग किया करते थे। पर बाद में धवन बल्लेबाजी एक बल्लेबाज के रूप में ट्रेनिंग लेने लगे। और अपने स्कूल के टूर्नामेंट में शतक लगाकर कोच का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
शिखर धवन का परिवार (Shikhar Dhawan Family)
माता का नाम | सुनैना धवन |
पिता का नाम | महेंद्र पाल धवन |
पत्नी का नाम | आयशा बनर्जी (पूर्व पत्नी) (शादी अक्टूबर 2012, तलाक सितम्बर 2021) |
बच्चें | तीन, बेटा- ज़ोरावर, बेटी- रिया, आलिया (स्टेप डॉटर) |
बहन का नाम | श्रेष्ठा धवन |
भाई का नाम | ज्ञात नहीं |
शिखर धवन का अंतराष्ट्रीय करियर (Shikhar Dhawan International Career)
शिखर धवन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पर्दापण किया था, जो की विशाखापत्तनम में खेला गया था। शुरुआती समय में शिखर को कुछ ज्यादा सफलता नहीं मिली थी और टीम के अंदर बाहर होते रहे थे। साल 2012-13 में इन्होने जबरदस्त प्रदर्शन कर आगामी ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाले टेस्ट मैच में अपनी जगह पक्की कर ली थी।
और मार्च 2013 में अंतराष्ट्रीय टेस्ट में शिखर ने पर्दापण किया था ऑस्ट्रेलिया के ही खिलाफ जो की जो की मोहाली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैच में शिखर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज शतक टेस्ट डेब्यू मैच में 85 बॉल में 100 रन ठोक डाले इस मैच में शिखर ने 174 बॉल में 187 रन बनाये थे।
चैंपियंस ट्रॉफी 2013, वर्ल्ड कप 2015, और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 इन तीनो टूर्नामेंट में शिखर, भारत के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी थे। 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट रहे थे। ऐसा करने वाले शिखर तीसरे भारतीय बने थे सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह के बाद जो किसी आईसीसी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट बना हो।
शिखर धवन अब तक अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 23 शतक लगा चुके है 17 वन डे इंटरनेशनल में और 7 अंतराष्ट्रीय टेस्ट में। टी 20 इंटरनेशनल में अब तक कोई शतक नहीं लगा पाए है। शिखर ऐसे एकलौते भारतीय बल्लेबाज है जिसने अपने 100 वे वनडे मैच में शतक लगाया हो। शिखर सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाडी भी है।
Shikhar Dhawan Batting Career
मैच | पारी | रन | हाई स्कोर | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | |
टेस्ट | 34 | 58 | 2315 | 190 | 66.95 | 7 | 5 |
वनडे | 167 | 164 | 6793 | 143 | 91.35 | 17 | 39 |
टी-20 | 68 | 66 | 1759 | 92 | 126.36 | 0 | 11 |
आईपीएल | 206 | 205 | 6243 | 106 | 126.33 | 2 | 47 |
शिखर धवन का डोमेस्टिक करियर (shikhar Dhawan domestic Career)
शिखर का क्रिकेट के रूप में अपना करियर साल 1999 में दिल्ली अंडर-16 के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी से हुई, इस ट्रॉफी में शिखर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी थे, इन्होने 9 पारी में 755 रन ठोक डाले थे। इस प्रदर्शन के बाद शिखर का चयन नार्थ जोन अंडर-16, विजय हरारे ट्रॉफी के लिए हो गया।
दिल्ली अंडर-16 में जबरदस्त प्रदर्शन के कारण इनका चयन अंडर-17 एशिया कप के के लिए कर लिया गया जहाँ पर इन्होने तीन मैचों में 85 के औसत से रन बनाये। और अक्टूबर 2001 में इनका चयन दिल्ली अंडर-19 में कर लिया गया। अंडर -19, कोच विहार ट्रॉफी, विनोद मांकड ट्रॉफी इसके साथ-साथ कई अन्य टूर्नामेंट्स में जबरदस्त प्रदर्शन के कारण शिखर चयनकर्ताओं के नजर में आये।
और फाइनली इन्हे साल 2004 में बांग्लादेश में आयोजित अंडर -19 वर्ल्ड कप में चयन कर लिया गया। धवन इस वर्ल्ड कप में सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस कर, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी बन कर उभरे, इन्होने कुल 7 परियों में 505 रन ठोक डाले। इसके बाद धवन ने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट दिल्ली लिए साल 2004 में डेब्यू किया आंध्रप्रदेश के खिलाफ।
साल 2004-05 में धवन ने रणजी ट्रॉफी ने पर्दापण किया, और इस डेब्यू रणजी मैच धवन हाईएस्ट स्कोरर बन कर उभरे, इन्होने कुल 6 मैचों में 461 रन बनाये थे। इसके बाद शिखर का चयन इंडिया -ए के लिए पाकिस्तान टूर में कर लिया गया।
फरवरी 2007 में शिखर धवन को दिल्ली रणजी ट्रॉफी का कप्तान बनाया गया और 2007-08 का रणजी ट्रॉफी दिल्ली जितने में कामयाब रही, इस रणजी ट्रॉफी में धवन ने 8 मैचों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 570 रन ठोक डाले। इसके बाद शिखर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और निरंतर अपने क्रिकेटिंग करियर में बढ़ते चले गए।
शिखर धवन डेब्यू मैच (Shikhar Dhawan Debut Match)
- टेस्ट- 14 मार्च 2013, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध
- वनडे – 20 अक्टूबर 2010, ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध
- टी-20 – 4 जून 2011, वेस्टइंडीज के विरुद्ध
शिखर धवन आईपीएल (Shikhar Dhawan IPL)
धवन अब तक कुल 4 आईपीएल टीम के लिए खेल चुके है 2009 से 2010 तक मुंबई इंडियंस के लिए, डेकन चार्जेर्स के लिए 2011 से 2012 तक, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2013 से 2018 तक और वर्त्तमान समय में साल 2019 से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे है।
साल 2013 के आईपीएल में धवन को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान भी बनाया गया था। 2016 के आईपीएल सीजन में शिखर ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुल 501 रन ठोक डाले 17 मैचों में और सीजन के पांचवें सबसे ज्यादा स्कोरर रहे। 2017 के आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने धवन को फिर से रिटेन कर लिया, इस सीजन में धवन ने 14 मैचों में 479 बनाये। 2018 का आईपीएल भी इसी टीम के साथ खेलते हुए शिखर ने 497 रन बनाये।
और वर्त्तमान समय में शिखर दिल्ली कैपिटल्स से के लिए खेल रहे है। दिल्ली कैपिटल्स ने इन्हे साल 2019 में 5.2 करोड़ में ख़रीदा था। शिखर ने अब तक कुल 184 आईपीएल मैचों के 183 पारी में 127.34 के स्ट्राइक रेट से 5576 बनाये है। जिनमे 2 शतक और 44 अर्धशतक शामिल है, और हाईएस्ट स्कोर 106 रन है।
शिखर धवन वाइफ (Shikhar Dhawan Wife)
शिखर धवन ने अपने से 10 साल बड़ी आयशा मुख़र्जी से शादी किया था। आयशा मुख़र्जी पेशे से एक बॉक्सर है। शिखर से शादी से पहले आयशा दो बच्चों की माँ थी। शिखर और आयशा का इनका इंगेजमेंट साल 2009 में हुई थी और शादी 30 अक्टूबर 2012 को हुई थी।
इन दोनों का एक बेटा भी जिसका नाम ज़ोरावर है जो की साल 2014 में जन्म लिया था। इसके अलावा 2 सौतेली बेटियां भी है रिया और आलिया। ये शादी 9 साल चलने के बाद कुछ आपसी मतभेद होने के करण सितम्बर 2021 में टूट गयी, और इनका तलाक हो गया।
आयशा मुख़र्जी कौन है (Who is Ayesha Mukherjee)
इनका जन्म 27 अगस्त 1975 को हुआ था आयशा मुख़र्जी के पिता बंगाली हिन्दू है और माँ ब्रिटिश ईसाई है। पेशे से आयशा एक बॉक्सर है। और एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। शिखर से शादी होने से पहले आयशा एक ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन से शादी की थी। और इस जोड़े का दो बेटियां भी है जिनका नाम रिया और आलिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दूँ हरभजन सिंह ने शिखर धवन और आयशा मुखर्जी को फेसबुक पर मिलवाया था। बाद में ये दोनों कपल डेटिंग करने लगे और फिर साल 2012 में शादी कर ली।
शिखर धवन की उपलब्धियां (Shikhar dhawan Achievement)
- डेब्यू टेस्ट मैच में सबसे तेज शतक, 187 रन 174 बॉल में
- सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाडी
- 2013, 2015 के चैंपियन ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन
- साल 2014 का विजडम क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर
- आईपीएल के इतिहास में दो लगातार मैचों में शतक बनाने वाले पहले खिलाडी
FAQs –
Q.शिखर धवन के पिता कौन है?
Ans – महेंद्र पाल धवन
Q.शिखर धवन की उम्र कितनी है?
Ans – 37 साल
Q.शिखर धवन की शादी कब हुई थी?
Ans – साल 2012 में
Q.शिखर धवन का जन्म कब हुआ?
Ans – 5 दिसंबर 1985
Q.शिखर धवन के कितने बच्चे हैं?
Ans – तीन, बेटा- ज़ोरावर, बेटी- रिया, आलिया (स्टेप डॉटर)
Q.शिखर धवन की पत्नी कौन है?
Ans – वर्त्तमान समय में शिखर धवन की कोई पत्नी नहीं है इनकी वाइफ आयशा मुख़र्जी से सितम्बर 2021 में तलाक हो गया है।
आशा करता हूँ अब आप ये आर्टिकल शिखर धवन जीवनी|Shikhar Dhawan Biography in Hindi पढ़ने के बाद अब आप शिखर धवन के बारे में अच्छे से जान गए होंगे, इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे, किसी भी प्रकार का सवाल आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है।
इन्हें भी पढ़े –