दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप (South America Continent) धरती के पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है और नार्थ अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित है दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कुल देशों की संख्या 12 है और दो ऐसे भी प्रदेश है फ्रेंच गुयाना, फ्रांस के अधीन और फॉकलैंड आइलैंड, यूनाइटेड किंगडम के अधीन है।

साउथ अमेरिका महाद्वीप को लैटिन अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है हालाकिं लैटिन अमेरिका में मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका, और कैरिबियाई द्वीप भी शामिल है तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है साथ में इनके राजधानी, एवं मुद्रा क्या है। 

दक्षिण अमेरिका (South America) क्या है?

पुरे दुनिया में कुल सात महाद्वीप है, दक्षिण अमेरिका महाद्वीप उनमे से एक है। यह पृथ्वी की पश्चिम गोलार्ध एवं उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के दक्षिण पूर्व में स्थित है। ये पश्चिम में प्रशांत महासागर, उत्तर एवं पूर्व में अटलांटिक महासागर, और उत्तर पश्चिम में नार्थ अमेरिका एवं कैरेबियन सागर से घिरा हुआ है। क्षेत्रफल की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका चौथा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है। 

south america me kitne desh hai
south america me kitne desh hai

साउथ अमेरिका 7,840,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। और वर्तमान समय (2022) में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की जनसंख्या 435,194,059 है। जो की विश्व जनसंख्या का लगभग 5.53 प्रतिशत है। क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के मामले में ब्राज़ील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। 

ईसाई मुख्य धर्म के तौर पर इस महाद्वीप में फॉलो किया जाता है। एक अनुमान के मुताबिक ईसाई धर्म को मानने वालो की आबादी 90 प्रतिशत तक है। इसके अलावा कुछ आबादी अन्य धर्म जैसे की ज्यूस, इस्लाम, बौद्ध , जूदाइज़्म, हिन्दू आदि को भी फॉलो करती है। और भाषा की बात करे तो स्पेनिश, पुर्तगीज़, डच, अंग्रेजी  मुख्य रूप से बोली जाने वाली भाषाएँ है। जिनमे से स्पेनिश कई देशों के आधिकारिक भाषा है।

साओ पाउलो, रिओ डे जेनेरियो, बोगोटा, लिमा, सेंटिएगो, ब्राजीलिया, इत्यादि साउथ अमेरिका के मुख्य शहर है। दक्षिण अमेरिका नॉमिनल टर्म में 3.990 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी है। और ब्राज़ील इस महाद्वीप का सबसे बड़ा इकॉनमी है।

अमेज़न जंगल ब्राज़ील (साउथ अमेरिका) में ही स्थित है। इसे धरती का फेफड़ा कहा जाता है। ये पुरे धरती के वायुमंडल में 20 प्रतिशत ऑक्सीजन का निर्माण करता है। और दक्षिण अमेरिका में बहने वाली अमेज़न नदी साउथ अमेरिका की सबसे बड़ी एवं दुनिया की सबसे बड़ी नदी है पानी घनत्व के मामले में। 

दक्षिण अमेरिका एक नजर में 

क्षेत्रफल7,840,000 वर्ग किलोमीटर
जनसँख्या435,194,059
जनसँख्या घनत्व25 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर
देशों की संख्या12 
दूसरे देशो के अधीन प्रदेशों की संख्या 
Demonymसाउथ अमेरिकन 
प्रमुख शहरसाओ पाउलो, रिओ डे जेनेरियो, बोगोटा, लिमा, सेंटिएगो, ब्राजीलिया, इत्यादि
प्रमुख धर्मईसाई 
सबसे बड़ा देशब्राजील 
सबसे छोटा देशसुरिनेम 
GDP (PPP)6.53 ट्रिलियन डॉलर 

दक्षिण अमेरिका के देश व राजधानी (South America Country Capital list)

देश का नामराजधानीमुद्रा 
अर्जेंटीनाब्यूनस आयर्सअर्जेंटीना पेसो
बोलीवियासुक्रेबोलिवियानो 
ब्राजील ब्रासीलियाब्राजीलियन रियल
चिली सेंटियागोचिलीयन पेसो
कोलंबियाबोगोटाकोलंबियाई पेसो
एक्वाडोर क्वीटोअमेरिकन डॉलर 
गुयानाजॉर्जटाउनगुयानीज डॉलर 
परागुआअसुन्सियोनपैरागुएआन गुआरानी
पेरूलीमासोल
सूरीनामपारामरिबोसूरीनेम डॉलर
उरुग्वेमोण्टेवीडियोउरुगुयान पेसो 
वेनेजुएला काराकासवेनेजुएलन बोलिवर 

दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश कौन सा है

दक्षिण अमेरिका और लैटिन अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है। इसके साथ साथ ब्राजील, विश्व का पांचवां सबसे बड़ा  देश है। ये 8,515,767 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की राजधानी ब्राजीलिया है। और इस देश की जनसंख्या 215,910,547 है। 

दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा देश कौन है

साउथ अमेरिका का सबसे छोटा देश सूरीनाम है ये 156,000 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की आबादी 5,98341 है। 

दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊँची छोटी कौन सी है 

एंडीज पर्वत श्रंखला दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में ही स्थित है। इसकी सबसे ऊँची पर्वत शिखर एकांकागुआ है जो की अर्जेंटीना में स्थित है। इसकी ऊंचाई 6961 मीटर है। और ये एशिया के बाहर सबसे ऊँची पर्वत शिखर है।

FAQs –

Q. दक्षिण अमेरिका में कितने देश है

Ans: दक्षिण अमेरिका में कुल 12 देश है

Q. दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश कौन सा है

Ans: दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश ब्राजील है

Q. दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा देश कौन है

Ans: दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा देश सूरीनाम है

Q. दक्षिण अमेरिका के किस देश में हिंदी बोली जाती है

Ans: फ्रेंच गुयाना में

Q. लैटिन अमेरिका किसे कहते हैं

Ans: पूरा दक्षिण अमेरिका महाद्वीप और साथ में मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका एवं कैरिबियाई द्वीप को लैटिन अमेरिका कहते है। इन देशों में ज्यादातर स्पेनिश ,पुर्तगीज़ भाषा बोली जाती है।

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है ज्ञानवर्धक लगा होगा, आप इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ Facebook, Twitter आदि साइट्स पर भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद !

इन्हे भी पढ़े :-

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

4 thoughts on “दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में कितने देश है उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है”

Leave a Comment