आज की इस आर्टिकल में हम जानेंगे यूपी में कितने जिले है (How many district in up) साथ में उत्तरप्रदेश की जनसंख्या, क्षेत्रफल, साक्षरता दर इत्यादि के बारे में भी जानेंगे। भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शाषित प्रदेश है। उत्तरप्रदेश उनमे से एक है। यह भारत के उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1937 ईस्वी को की गयी थी यूनाइटेड प्रोविंस ऑफ आगरा एंड अवध के नाम से। आजादी के बाद साल 1950 ईस्वी में इसका नाम बदलकर उत्तरप्रदेश किया गया।
उत्तरप्रदेश सबसे अधिक जनसंख्या वाला भारतीय राज्य है। मौजूदा समय में उत्तरप्रदेश की जनसंख्या 22 करोड़ से भी अधिक है। और इसका क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है जो इसे भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य बनाता है। उतरप्रदेश की राजधानी लखनऊ है और कानपूर सबसे बड़ा शहर है।
वर्तमान समय में उतरप्रदेश में कुल 75 जिले है। 9 नवंबर 2000 ईस्वी को उतरप्रदेश से अलग होकर एक दूसरा राज्य उत्तराखंड बना था उत्तराखंड के अलग होने से पहले उत्तरपदेश में 83 जिले हुआ करते थे। अलग होने के बाद 13 जिले उत्तराखंड राज्य में चले गए और उत्तरप्रदेश में 70 जिले बचे। फिर धीरे धीरे पांच और जिले बने और अभी उतरप्रदेश में 75 जिले है।

उतरप्रदेश की चौहद्दी बात करे तो इसके उतर में उत्तराखंड और नेपाल, पूर्व में बिहार, दक्षिण में मध्य प्रदेश, और पश्चिम में राजस्थान राज्य स्थित है। तो वही हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली इसके उतर पश्चिम में स्थित है और छत्तीसगढ़, झारखण्ड दक्षिण पूर्व में स्थित है।
Table of Contents
उतरप्रदेश में कितने जिले है (UP Me Kitne Jile Hai 2022 List)
वर्तमान समय में यूपी में 75 जिले है। और क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है और सबसे छोटा जिला संत रविदास नगर है। और जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला इलाहाबाद है एवं सबसे छोटा जिला महोबा है।
क्रम संख्या | जिले का नाम | क्रम संख्या | जिले का नाम |
1 | आगरा | 39 | चित्रकूट |
2 | मथुरा | 40 | हमीरपुर |
3 | मैनपुरी | 41 | महोबा |
4 | ओरैया | 42 | बाँदा |
5 | इटावा | 43 | बलरामपुर |
6. | फर्रुखाबाद | 44 | बहराइच |
7 | कानपुर नगर | 45 | श्रावस्ती |
8 | कानपुर देहात | 46 | गोंडा |
9 | कनौज | 47 | अयोध्या |
10 | अलीगढ | 48 | सुल्तानपुर |
11 | एटा | 49 | बाराबंकी |
12 | हाथरस | 50 | अमेठी |
13 | काशगंज | 51 | आंबेडकर नगर |
14 | चंदौली | 52 | गोरखपुर |
15 | गाजीपुर | 53 | देवरिया |
16 | फिरोजाबाद | 54 | महराजगंज |
17 | वाराणसी | 55 | कुशीनगर |
18 | जौनपुर | 56 | झाँसी |
19 | प्रयागराज | 57 | जालौन |
20 | फतेहपुर | 58 | ललितपुर |
21 | हरदोई | 59 | बुलंदशहर |
22 | लखीमपुर खीरी | 60 | बागपत |
23 | लखनऊ (राजधानी) | 61 | गौतम बुद्ध नगर |
24 | रायबरेली | 62 | गाजियाबाद |
25 | सीतापुर | 63 | हापुड़ |
26 | उन्नाव | 64 | मेरठ |
27 | कौशाम्बी | 65 | संत रविदास नगर |
28 | प्रतापगढ़ | 66 | मिर्जापुर |
29 | संत कबीर नगर | 67 | मुजफ्फरनगर |
30 | आजमगढ़ | 68 | सोनभद्र |
31 | बलिया | 69 | अमरोहा |
32 | मऊ | 70 | बिजनौर |
33 | बरेली | 71 | मुरादाबाद |
34 | बदायू | 72 | रामपुर |
35 | पीलीभीत | 73 | संभल |
36 | शाहजहांपुर | 74 | सहारनपुर |
37 | बस्ती | 75 | शामली |
38 | सिद्धार्थनगर |
यूपी की जनसंख्या कितनी है 2021
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। वर्तमान समय में उत्तरप्रदेश की जनसंख्या Unofficial डाटा के अनुसार 23 करोड़ से भी अधिक है। जिसमे पुरुषों की अनुमानित जनसंख्या 12,10,78,754 है एवं महिलाओं की अनुमानित जनसंख्या 11,04,23,824 है।
उत्तर प्रदेश जनसँख्या के मामले में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे बड़ा उपखण्ड है। भारत में जितनी आबादी यूपी है उतनी आबादी तो कई देशों की कुल आबादी भी नहीं है। और यूपी का जनसंख्या घनत्व की बात करें तो ये 828 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।
यूपी के सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले
निचे उत्तरप्रदेश के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले की लिस्ट दी गयी है।
क्रम संख्या | जिले का नाम | जनसंख्या |
1. | इलाहाबाद | 5954391 |
2. | मुरादाबाद | 4772006 |
3. | गाजियाबाद | 4681645 |
4. | आजमगढ़ | 4613913 |
5. | लखनऊ | 4589838 |
6. | कानपूर | 4581268 |
7. | जौनपुर | 4494204 |
8. | सीतापुर | 4483992 |
9. | बरेली | 4448359 |
10. | गोरखपुर | 4440895 |
यूपी के सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले जिले
निचे उत्तरप्रदेश के 10 सबसे अधिक क्षेत्रफल वाले जिले की लिस्ट दी गयी है।
क्रम संख्या | जिले का नाम | क्षेत्रफल (वर्ग किमी) |
1. | लखीमपुर खीरी | 7680 |
2. | सोनभद्र | 6788 |
3. | हरदोई | 5986 |
4. | सीतापुर | 5743 |
5. | इलाहबाद | 5481 |
6. | बदायू | 5168 |
7. | ललितपुर झांसी | 5039 |
8. | झांसी | 5024 |
यूपी के सबसे अधिक साक्षरता दर वाले जिले
निचे उत्तरप्रदेश के सबसे अधिक साक्षरता दर वाले जिले की लिस्ट दी गयी है।
क्रम संख्या | जिले का नाम | साक्षरता दर (प्रतिशत) |
1. | गौतम बुद्ध नगर | 80.12 |
2. | कानपुर नगर | 79.65 |
3. | ओरैया | 78.95 |
4. | इटावा | 78.41 |
5. | गाजियाबाद | 78.07 |
6. | लखनऊ | 77.29 |
7. | मैनपुरी | 75.99 |
8. | कानपुर देहात | 75.78 |
9. | वाराणसी | 75.6 |
10. | झाँसी | 75.05 |
यूपी के सबसे अधिक लिंगानुपात वाले जिले
क्रम संख्या | जिले का नाम | लिंग अनुपात |
1. | जौनपुर | 1024 |
2. | आजमगढ़ | 1019 |
3. | देवरिया | 1017 |
यूपी के सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले जिले
क्रम संख्या | जिले का नाम | घनत्व प्रति वर्ग किमी |
1 | गाजियाबाद | 3967 |
2 | वाराणसी | 2399 |
3 | लखनऊ | 1815 |
4 | संत रविदास नगर | 1531 |
यूपी के सबसे अधिक विकास दर वाले जिले
- उत्तरप्रदेश के बहराइच जिला का सबसे अधिक 46.48% विकास दर है।
- वही दूसरे नंबर पर गाजियाबाद जिला का स्थान आता है इसका 42.27% विकास दर है।
FAQ –
Q. उत्तरप्रदेश में कितने जिले है
Ans: उत्तरप्रदेश में कुल 75 जिले है।
Q. उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
Ans: क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है और सबसे छोटा जिला संत रविदास नगर है।
Q. यूपी में सबसे छोटा जिला कौन सा है?
Ans: जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा जिला इलाहबाद एवं जनसंख्या में सबसे छोटा जिला महोबा है।
Q. भारत में कितने जिले है
Ans: वर्तमान समय में भारत में 726 जिले है
Q. भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है
Ans: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ जिला है।
इन्हे भी पढ़े :-
- एसडीएम क्या है, कैसे बने?
- दुर्गा पूजा पर निबंध | Essay on Durga Puja in Hindi
- जानिए भारत के चारो धाम के बारे में
- ICC T20 Cricket World Cup 2021 in Hindi
- Google का मालिक एवं इसके CEO कौन है?
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल यूपी में कितने जिले है ज्ञानवर्धक लगा होगा, यहाँ पर up district list 2021 दी गयी है। इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter जैसे सोशल साइट्स पर भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!