Upstox क्या है? Upstox से पैसे कैसे कमाएं 2023

वतमान समय में भारत में इतनी महँगाई बढ़ गई है की लोगो का अपनी सैलरी से खुद व् अपने परिवार का भरण पोषण करने  मात्रा में ही जेबें खाली हो जारी है। ऐसे में कई लोग अपनी सैलरी से पैसे बचाकर उसे भविष्य में इस्तेमाल करने हेतु इन्वेस्ट करना चाहते है। या कई लोग ऑनलाइन पैसे कमाना चाहते है पर उन्हें इस बारे में सही सही जानकारी नहीं होती है की कैसे ऑनलाइन पैसे कमाया जाए। 

upstox se paise kaise kamaye

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक बहुत ही अच्छा और भरोसेमंद App के बारे बताने जा रहे है जिसका नाम है Upstox, शायद आपने इसका नाम कभी न कभी सुना ही होगा तो चलिए विस्तारपूर्वक जानते है की Upstox क्या है? (upstox meaning in hindi) और Upstox से पैसे कैसे कमाएं जाते है। 

Upstox क्या है? (Upstox Kya Hai)

Upstox, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध Trading और Financial Services प्रदान करने वाली कंपनी है। ये कंपनी ऑनलाइन Share Trading के सेवाएं प्रदान करती है। इसकी मदद से आप आसानी से Stocks, Mutual Fund, ETFs (exchange-traded funds), Digital Gold, commodities इत्यादि में Invest कर सकते है। 

इस कंपनी की शुरुआत RKSV Securities India Private Limited के नाम से साल 2009 में की गई थी बाद में साल 2016 में इसे रिब्रांड किया गया Upstox के नाम से तब से आज तक ये Upstox के नाम से business करता है। श्रीनि विश्वनाथ, रवि कुमार और कविथा सुब्रामनियन Upstox के संस्थापक है।

वर्तमान समय में ये एक बहुत ही प्रसिद्ध financial services कंपनी है। Upstox को यूज़ करने वालो की संख्या 60 लाख को भी पार कर चुकी है। ये कुल 10 भाषओं में उपलब्ध है। वर्तमान समय में Upstox का headquarter मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। Upstox में Ratan Tata, Tiger Global, Kalaari Capital जैसे Investors ने Invest किया है।

तो इस कारण ये एक भरोसेमंद कंपनी है आपका Invest किया हुआ पैसा काफी हद तक सुरक्षित हाथों में रहेगा। वर्तमान समय में Upstox एक बढ़िया ऑनलाइन प्लेटफार्म है आप Upstox की मदद से आसानी से Share market, Mutual Fund इत्यादि में पैसे invest कर सकते है।

इसके अलावा Upstox वित्तीय लेख जोखा से सम्बंधित चीजों को Calculate करने के लिए भी सेवायें प्रदान करती है। जिनमे आप Brokerage, Margin, MF Returns, SIP, Lumpsum इत्यादि चीजों को कैलकुलेट कर सकते है। जिससे आपको अपने financial portfolio को Manage करने में मदद मिलेगी।

Upstox से पैसे कैसे कमाएं?

जानकारी के लिए आपको बता दूँ Upstox में आप दो तरह से पैसे कमा सकते है। एक तो आप Stocks, Mutual Fund, ETFs, Digital Gold, commodities इत्यादि में Invest कर पैसे कमा सकते है तो दूसरा आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को upstox के लिंक को रेफर करके या किसी अन्य प्लेटफार्म पर रेफेरल लिंक के जरिये पैसे कमा सकते है। तो चलिए निचे बात करते है Upstox Se Paise Kaise Kamaye. 

1. Upstox में Trading के जरिये पैसे कमाए 

Upstox की मदद से आप घर बैठे Online Trading कर पैसा कमा सकते है। जैसा की आप जानते ही है की Upstox एक Stock Broker कंपनी है। Upstox पर Companies के Stocks खरीदे और बेचे जाते है तो Upstox से पैसा कमाने का पहला तरीका ये है।

की आप किसी भी Companies के Stocks का Price कम हो तो आप उसे खरीदकर जब Stocks का कीमत बहुत अधिक बढ़ जाए तो उसे आप बेच सकते है इस प्रकार आप अच्छा खासा पैसा बना सकते है। जानकारी के लिए आपको बता दूँ की किसी भी प्रकार का Stocks, Mutual Fund या किसी कंपनी में पैसा इन्वेस्ट करने से पहले आप Share Market के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।

तभी आप इन कंपनियों के स्टॉक्स को खरीदे और बेचे। जब आप Stock Market के बारे में सीख रहे हो तब आप छोटे अमाउंट से शुरुआत करें बाद में धीरे धीरे आप इस फील्ड के सच्चे खिलाडी बन जायेंगे।

2. Upstox में Referral के जरिये 

Upstox में पैसा कमाने का दूसरा तरीका ये है की आप इसे अपने दोस्तों, सग्गे सम्बन्धियों या आपके पहचान के लोग को  Upstox के बारे में बताएं और उन्हें इसका रेफेरल लिंक भेजें और और जब वो इस रेफेरल लिंक से Upstox पर अकाउंट बनायेगे तो आपको कमीशन के रूप में कुछ पैसा मिलेंगे। 

इसके अलावा अगर आप Blogging या Youtube करते है तो आप अपने ब्लॉग के आर्टिकल में रेफेरल लिंक दे सकते है और साथ Youtuber अपने Youtube videos के डिस्क्रिप्शन में रेफेरल लिंक दे सकते है इस प्रकार अगर कोई आपके रेफेरल लिंक से Upstox पर अकाउंट बनाता है तो उसका आपको कमीशन के रूप में कुछ पैसे मिलेंगे। 

अब आप कहेंगे की दो-चार व्यक्ति के रेफेरल लिंक से upstox पर अकाउंट बनाने से कितना ही पैसा कमा लेंगे। तो जी हाँ इसके लिए आपको अपने ब्लॉग या यूट्यूब चैनल पर अच्छा खासा ऑडियंस लाना होगा तभी आप रेफेरल लिंक के जरिये अच्छा खासा पैसा बना सकते है।

Upstox Account खोलने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स 

Upstox में Demat और Trading Account खोलने के लिए निम्नलिखित डाक्यूमेंट्स होना जरुरी है। 

  • Pan Card 
  • Aadhaar Card
  • Passport 
  • Driving Licence
  • Voter Identity Card
  • Address Proof – electricity, telephone, post-paid
    mobile phone, piped gas, water bill 

ये भी पढ़े –

Upstox में Demat Account कैसे बनाये?

निम्नलिखित Steps को फॉलो कर आप आसानी से Upstox में Demat Account ओपन कर सकते है। और जानकारी के लिए आपको बता दूँ इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

Steps – 1 

  • सबसे पहले आप इसे upstox.com/open-demat-account/ इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड कर लें या Android User इसे Play Store से डाउनलोड कर लें। 
  • ऊपर वाले लिंक पर क्लिक करते ही Sign up for a new account का ऑप्शन आएगा। 
  • इसमें आप अपना बैंक से लिंक मोबाइल नंबर डाल कर Sign With Mobile Number पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे डालकर Continue बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपको छह अंको का Pin Set करना होगा पिन डालकर कर Continue बटन पर क्लिक करें। इसके बाद फिर एक बार पिन डालकर कन्फर्म करना है। 
  • इसके बाद Email Verification के लिए अपना ईमेल आईडी दर्ज करे और फिर ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा उसे डालकर Continue बटन पर क्लिक करें।

Steps – 2 

  • इसके बाद आपको यहाँ पर Pan Card और Aadhar Card तैयार रखना है। ये लिखा हुआ रहेगा तो आप  डॉक्यूमेंट तैयार रखे। 
  • इसके बाद अपना Pan Number और Date of Birth डालकर Next बटन पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद आपका बैसक जानकारी जैसे की Gender, Marital Status, Annual Income, Father Name इत्यादि सभी जानकारी सही-सही डालकर दोनों Check Box पर टिक करके Continue बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आगे बढ़ते ही आपको अपना एक Digital Signature कर देनी है। 

Steps – 3 

  • इसके बाद ये आपका सभी जानकारी आधार कार्ड से Digilocker के माध्यम से लेगा इसके लिए आप Connect Now पर क्लिक करे और और फिर Proceed पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपना आधार नंबर दर्ज कर Next पर क्लिक करें। 
  • अब एक OTP आएगा उसे डालकर Continue बटन पर क्लिक करें। और सभी तरह की permission के लिए Allow करते जाये। 
  • इसके बाद Take A Photo का ऑप्शन आएगा इसमें आपको अपना एक अच्छा सा फोटो क्लिक करना है और फिर Accept बटन  क्लिक कर दें। 
  • अब आपको यहाँ पर Bank Details डालनी है सभी तरह के Bank Details जैसे की Account Number, IFSC Code, अपना नाम सभी जानकारी डालकर Continue पर क्लिक करे। 
  • इसके बाद आप Sign Up For Free पर टिक मार कर Continue  बटन पर क्लिक करे। इसके बाद अगले ऑप्शन में No i Will Do it Later पर क्लीक करे। 

Steps – 4

  • इसके बाद आपको यहाँ पर E-Sign Your Application का ऑप्शन आएगा यहाँ पर आप E sign With Aadhar OTP पर क्लिक करे।
  • अब यहाँ पर Esign Your Form Using Aadhar Number का ऑप्शन आएगा, इसके ठीक निचे Esign Now पर और फिर इसके बाद Proceed Esign Now पर क्लिक करें और फिर आगे जो पेज खुलेगा वहां Sign Now पर क्लिक कर दें। 
  • ये क्लिक करते ही ये सीधा NSDL की Website पर जायेगा यहाँ पर अपना आधार नंबर डालकर Sent OTP पर क्लिक कर दें और इसके बाद आपके मोबाइल पर एक otp आएगा उसे डालकर Verify OTP पर क्लिक कर दें। इतना करते ही आपका Upstox पर अकाउंट बन जायेगा। 

Upstox का मालिक कौन है?

Upstox, भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध ऑनलाइन Brockerage Firm है। इसकी स्थापना शुरुआत में RKSV Securities India Private Limited के नाम से साल 2009 में की श्रीनि विश्वनाथ, रवि कुमार और कविथा सुब्रामनियन के द्वारा की गयी थी जिसे बाद में Upstox कर दिया गया था तो आप कह सकते है की यही तीनो संयुक्त रूप से Upstox के मालिक है।

FAQs –

Q. अपस्टॉक्स खाता खोलने का शुल्क कितना है?

Ans- Upstox पर खता खोलने का कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है।

Q. Upstox customer care number क्या है?

Ans- Upstox customer care number +91-22-6130-9999 है।

Q. Upstox का मालिक कौन है?

Ans- Upstox का मालिक श्रीनि विश्वनाथ, रवि कुमार और कविथा सुब्रामनियन है।

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल Upstox क्या है? Upstox से पैसे कैसे कमाएं अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा अब आप अच्छे तरीके से Upstox के बारे में जान गए होंगे इसे आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ भी जरूर शेयर करें किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट में पूछ सकते है धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment