आज के इस लेख में जानते है विश्व की जनसंख्या कितनी है 2022 में। बढ़ती जनसंख्या दुनिया की कई देशों के लिए एक समस्या के रूप में खड़ी है और ये मानव के लिए एक चिंता का विषय बनते जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दूँ वर्तमान समय (फरवरी 2022) में पुरे विश्व की जनसँख्या 7.9 अरब यानि की 790 करोड़ पहुंच चुकी है।
जिसमे केवल दो देश चीन और भारत की जनसँख्या ही 280 करोड़ से अधिक है, जो की विश्व की जनसंख्या का 36.17 प्रतिशत है। बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए यूनाइटेड नेशंस ने वर्ष 1989 से प्रत्येक 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाने की घोषणा की।
Table of Contents
2022 में विश्व की जनसंख्या कितनी है?
एक बहुत ही पॉपुलर वेबसाइट worldometers के अनुसार वर्तमान समय में पुरे विश्व की कुल जनसंख्या 7.9 अरब (790 करोड़) है। और एक हर एक सेकंड बढ़ती ही जा रही है। पुरे दुनिया में चीन की जनसँख्या सबसे अधिक 143 करोड़ है, दूसरे स्थान पर भारत आता है, भारत की जनसँख्या 138 करोड़ है. और तीसरा स्थान अमेरिका का आता है। जनसंख्या के मामले में अपना पड़ोसी देश पाकिस्तान पांचवें स्थान पर आता है।

वर्तमान समय में ये एक ग्लोबल समस्या बन कर उभरी है। जिस तेजी से दुनिया की आबादी बढ़ रही है, आने वालो कुछ ही सालो में 8 अरब और कुछ दशकों में ये 10 अरब को को भी पार कर जाएगी। क्या आप जानते है की प्रत्येक दिन ढाई लाख से भी अधिक बच्चे जन्म लेते है।
इस तेजी से बढ़ती जनसँख्या को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने साल 1989 में वर्ल्ड पापुलेशन डे मनाने की घोषणा की जो की प्रत्येक साल 11 जुलाई मनाया जाता है। पुरे विश्व स्तर पर ये दिवस मनाया जाता है, इसके पीछे लॉजिक ये है की ताकि लोगो में जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम के बारे में जागरूकता फैले, लोग इसे गंभीरता से ले और जनसँख्या को नियंत्रित करने में सहयोग करे।
1950 के दशक में पूरी विश्व की जनसंख्या ढाई अरब यानि की 250 करोड़ हुआ करती थी, पर तेजी से जनसंख्या वृद्धि के कारण आज ये आकड़ा 750 करोड़ को भी पार कर चुकी है। संयुक्त राष्ट्र के आकड़े के अनुसार विश्व की जनसंख्या साल 2055 तक 10 अरब हो जाएगी।
चलिए आपको एक रोचक जानकारी बताता हूँ, मानव के इतिहास में एक अरब की आबादी 1800 ईस्वी तक हो गयी थी, और दो अरब पहुंची करीब 130 सालो (1930) में, और तीन अरब इससे भी तेज केवल 30 सालो (1960), चार अरब इससे भी तेज मात्र 15 सालो (1974) में, और विश्व की 5 अरब की जनसंख्या हो गयी मात्र 13 सालो (1987) में, तो आप इससे अंदाजा लगा सकते है, की विश्व की जनसंख्या कितनी तेजी से बढ़ रही है।
विश्व के 10 सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश (Top 10 Populated Countries)
निचे विश्व के दस सबसे अधिक आबादी वाले देशों की लिस्ट दी गयी है।
देश का नाम | जनसंख्या | विश्व जनसंख्या का प्रतिशत |
चीन | 143 करोड़ 93 लाख | 18.47 % |
भारत | 138 करोड़ | 17.70 % |
संयुक्त राज्य अमेरिका | 33 करोड़ 10 लाख | 4.25 % |
इंडोनेशिया | 27 करोड़ 35 लाख | 3.51 % |
पाकिस्तान | 22 करोड़ 9 लाख | 2.83 % |
ब्राज़ील | 21 करोड़ 25 लाख | 2.73 % |
नाइजीरिया | 20 करोड़ 61 लाख | 2.64 % |
बांग्लादेश | 16 करोड़ 47 लाख | 2.11 % |
रूस | 14 करोड़ 59 लाख | 1.87 % |
मेक्सिको | 12 करोड़ 89 लाख | 1.65 % |
विश्व जनसंख्या का अनुमान (World Population Forecast)
अनुमान के आधार पर आने वाले सालो में दुनिया की जनसंख्या कितनी होगी, निचे चार्ट के माध्यम से बताया गया है।
वर्ष | जनसंख्या |
2020 | 7,794,798,739 |
2025 | 8,184,437,460 |
2030 | 8,548,487,400 |
2035 | 8,887,524,213 |
2040 | 9,198,847,240 |
2045 | 9,481,803,274 |
2050 | 9,735,033,990 |
FAQs –
Q. विश्व की कुल जनसंख्या कितनी है
Ans- वर्तमान समय 2022 में विश्व की जनसंख्या 7.9 अरब है।
Q. चीन की जनसंख्या कितनी है
Ans- चीन की जनसंख्या 143 करोड़ है
Q.भारत में कितनी जनसंख्या है
Ans- भारत की जनसंख्या 138 करोड़ है
Q.सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश 2022 में कौन है?
Ans- चीन
Q.अमेरिका की जनसंख्या कितनी है?
Ans- अमेरिका की जनसंख्या 33 करोड़ है
इन्हें भी पढ़े –
- जानिए पटना वाले खान सर के बारे में
- Dream11 का मालिक कौन है?
- KYC क्या है? KYC Full Form in Hindi, ये क्यों जरूरी है?
- Google का मालिक एवं इसके CEO कौन है?
- मौलिक अधिकार क्या है और ये कितने है?
- Degree और Diploma में क्या अंतर है।
आशा करता हूँ ये आर्टिकल विश्व की जनसंख्या कितनी है 2022 (World Population in Hindi) आपको ज्ञानवर्धक लगा होगा, इस जानकारी को आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार सवाल आप कमेंट के माधयम से पूछ सकते है धन्यवाद !