आइये आज बात करते है भारत के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है 2022 में आज कल लोग इंटरनेट पर सर्च करते रहते है। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका ने 2022 के लिए भारत के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार साल 2022 में भी भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अम्बानी है।
पर अधिकतर लोग को ये नहीं पता है की मुकेश अम्बानी के अलावा और कौन-कौन भारतीय है जो अरबपतियों के टॉप 10 लिस्ट में आते है। तो चलिए आज जानते है। इन सभी अरबपतियों के बारे में ।
Table of Contents
भारत के 10 सबसे अमीर आदमी (List 2022)
Rank | Name | Net Worth (dollar) | Company |
1 | मुकेश अम्बानी | 92.7 बिलियन | रिलायंस इंडस्ट्री |
2 | गौतम अडाणी | 74.8 बिलियन | अडाणी ग्रुप |
3 | शिव नाडर | 31 बिलियन | HCL टेक्नोलॉजी |
4 | राधाकिशन दमानी | 29.4 बिलियन | डी मार्ट |
5 | साइरस पूनावाला | 19 बिलियन | सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया, पूनावाला समूह |
6 | लक्ष्मी मित्तल | 18.8 बिलियन | ArcelorMittal |
7 | सावित्री जिंदल | 18 बिलियन | O.P. Jindal Group |
8 | उदय कोटक | 16.5 बिलियन | कोटक महिंद्रा बैंक |
9 | पल्लोनजी मिस्त्री | 16.4 बिलियन | Shapoorji Pallonji Group |
10 | कुमार बिरला | 15.8 बिलियन | आदित्य बिरला ग्रुप |
1.मुकेश अम्बानी
वर्त्तमान समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अम्बानी भारत के सबसे अमीर आदमी है, इनके पास कुल सम्पति 92.7 बिलियन डॉलर है। भारत के साथ साथ मुकेश अम्बानी एशिया के भी सबसे धनी व्यक्ति है। इनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम फार्च्यून ग्लोबल 500 में भी आता है, और ये मार्किट वैल्यू के अनुसार भारत की सबसे बड़ी वैल्युएबल कंपनी है।
मुकेश अम्बानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था, इनके पिता जी धीरूभाई अम्बानी गुजरात के रहने वाले थे, धीरूभाई अम्बानी बिज़नेस टाइकून माने जाते है, इन्होने ही रिलायंस इंडस्ट्रीज को स्थापना किया था। वर्तमान समय में मुकेश अम्बानी मुंबई स्थित अपने ऐंटिलिआ बिल्डिंग में रहते है। जानकारी के लिए आपको बता दू, ऐंटिलिआ बिल्डिंग दुनिया के सबसे ज्यादा वैल्युएबल प्राइवेट रेसिडेंस माना जाता है।
मुकेश अम्बानी लगातार पिछले दस सालो से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए है, इनका आयल एंड गैस की कंपनी तो है ही, इसके अलावा इनका कई अन्य क्षेत्रों में भी कारोबार है, जैसे की रिटेल सेक्टर, टेलीकॉम सेक्टर में साल 2016 में जिओ को लॉन्च किया। तो ये सभी कंपनियों से मुकेश अम्बानी अरबो कमाते है। और भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए है।
2.गौतम अडानी
अडानी ग्रुप के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडाणी भारत के दूसरे सबसे अमीर आदमी है, इनके कुल सम्पति 74.8 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद, गुजरात के एक जैन परिवार में हुआ था, इनके पिता जी का नाम शांतिलाल अडाणी है, और वो एक कपडे का व्यापार करते थे।
गौतम अडाणी ने अडाणी ग्रुप को साल 1988 में स्थापित किया था। अडाणी ग्रुप मुख्य रूप से एनर्जी, लोजिस्टिक्स, एग्रीकल्चर, डिफेन्स, एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में व्यापार करती है। हाल के दिनों में आपने इनकी कंपनी अडाणी पोर्ट्स का नाम खूब सुना होगा, इस कंपनी को भारत सरकार ने भारत के छह एयरपोर्ट को 50 सालो के लिए मालिकाना हक़ सौप दी है।
3.शिव नाडर
एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक और चेयरमैन शिव नाडर, वर्तमान समय में भारत के तीसरे सबसे अमीर आदमी है। इनकी पास कुल सम्पति 31 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 14 जुलाई 1945 को तमिलनाडु राज्य में हुआ था। शिव नाडर ने एचसीएल को 1970 में स्थापित किया था, एक इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में। आईटी टेक्नोलॉजी में बेहतरीन काम करने के लिए साल 2008 में इन्हे पदम् भूषण से सम्मानित किया गया था।
आज इस कंपनी के अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे देशों के साथ साथ दुनिया भर में 50 से ज्यादा कार्यालय है। वर्तमान समय में इन्होने इन्होने अपनी कंपनी की बागडोर अपनी इकलौती बेटी रौशनी नाडर मल्होत्रा को सौप दी है। 1990 के दशक में नाडर ने भारतीय एजुकेशन सिस्टम को सुधारने के लिए नाडर फाउंडेशन की स्थापन किया था।
4.राधाकिशन दमानी
डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी वर्तमान समय में भारत के चौथे सबसे अमीर इंसान है, इनकी कुल सम्पति 29.4 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म 1 जनवरी 1954 को बीकानेर, राजस्थान में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। 1990 के दशक में दमानी स्टॉक मार्केट ब्रोकर और इन्वेस्टर हुआ करते थे, उस समय इन्होने स्टॉक्स खरीद- बेच कर खूब पैसा कमाया था।
साल 2000 में इन्होने शेयर मार्केट को छोड़ सुपरमार्केट के बिज़नेस में आ गए और डी मार्ट की शुरुआत किया। वर्तमान समय में डी मार्ट के भारत में कुल 234 स्टोर संचालित है। इनके आय में जबरदस्त वृद्धि के कारण साल 2020 में ये भारत के चौथे सबसे अमीर आदमी बन गए। और दुनिया के 117 वे।
5.साइरस पूनावाला
सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के संस्थापक साइरस पूनावाला भारत के अरबपति बिजनेसमैन है, और ये भारत के पांचवें सबसे अमीर व्यक्ति है, इनकी कुल नेटवर्थ 19 बिलियन डॉलर की है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया वैक्सीन के निर्माण में दुनिया की सबसे अग्रणी कंपनी है। इसकी स्थापना वर्ष 1966 में की गयी थी। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया का नाम आप पिछले साल से सुनते आ रहे है। तो जानकारी के लिए आपको बता दूँ की भारत में कोरोना की वैक्सीन covishield को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया के द्वारा ही विकसित किया गया है।
6.लक्ष्मी मित्तल
इनका जन्म राजस्थान के मारवाड़ी फैमिली में 15 जून 1950 को हुआ था। बिज़नेस की सिख इन्हे विरासत में मिली थी, चुकीं इनके पिता जी स्टील का कारोबार करते थे। इंडियन स्टील मैगनेट कहे जाने वाले लक्ष्मी निवास मित्तल और ArcelorMittal कंपनी के एक्सक्यूटिव चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल अमीरों के लिस्ट में छठवे नंबर पर आते है। इनकी कुल सम्पति 18.8 बिलियन डॉलर है।
इनकी कंपनी ArcelorMittal दुनिया के सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी है। और यूनाइटेड किंगडम में रहकर ही कंपनी को चलाते है, हालाकिं उनकी नागरिकता भारतीय ही है। इन्हे किंग ऑफ़ स्टील के नाम से भी जाना जाता है।
7. सावित्री जिंदल
सावित्री जिंदल का जन्म तिनसुकिया, असम में 20 मार्च 1950 हुई थी। साल 1970 में इनकी शादी जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओम प्रकाश जिंदल के साथ हुआ था। और ओम प्रकाश जिंदल का निधन साल 2005 में ही हो गया था। इसके बाद सावित्री जिंदल जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन बनी।
ये साल 2013 में हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुकी है। वर्तमान समय में ये भारत के सातवें सबसे अमीर इंसान है। आज जिंदल ग्रुप भारत की एक जानीमानी स्टील कंपनी है। वर्तमान समय में जिंदल ग्रुप का नेटवर्थ 18 बिलियन डॉलर है।
8.उदय कोटक
अमीरों के लिस्ट में गुजरात में जन्मे भारतीय बैंकर और कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक, एमडी और सीईओ उदय कोटक आठवें स्थान पर आते है। वर्तमान समय में इनकी कुल सम्पति 16.5 बिलियन डॉलर है। इनकी कोटक महिंद्रा बैंक भारत की चौथी सबसे बड़ी प्राइवेट बैंक है।
बैंकिंग सर्विसेज के अलावा ये कई अन्य तरह के फाइनेंसियल सर्विसेज प्रदान करते है जिनमे बिल डिस्कॉउंटिंग, स्टॉक ब्रोकिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, कार फाइनेंस, लाइफ इन्शुरन्स, म्यूच्यूअल फंड्स इत्यादि शामिल है।
9.पल्लोनजी मिस्त्री
Pallonji Shapoorji Mistry का जन्म साल 1929 में भारत के गुजरात में एक पारसी परिवार में हुआ था। ये एक इंडियन बोर्न आयरिश बिजनेसमैन है और ये कंस्ट्रक्शन कंपनी Shapoorji Pallonji Group के चेयरमैन है। वर्तमान समय में ये भारत के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति है और इनका कुल नेटवर्थ 16.4 बिलियन डॉलर है।
10.कुमार बिरला
आदित्य बिरला ग्रुप और आईडिया वोडाफोन लिमिटेड के चेयरमैन कुमार मंगलम भारतीय अमीरों के लिस्ट में दसवें नंबर पर आते है इनकी कुल सम्पति 15.8 बिलियन डॉलर है। कुमार बिरला का जन्म 14 जून 1967 को राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मारवाड़ी फैमिली में कोलकाता में हुआ था।
आदित्य बिरला ग्रुप कई तरह के क्षेत्रों में कारोबार करते है, इनकी टेलीकॉम सेक्टर की कंपनी आईडिया का नाम तो आपने सुना ही होगा, अब आईडिया और वोडाफोन साथ मिलकर vi बन गए है, एजुकेशन सेक्टर में इनकी बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी & साइंस का नाम तो आपने सुना ही होगा। ये भारत के मुख्य टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट है।
FAQs –
Q.1 एशिया का सबसे अमीर आदमी कौन है?
Ans- भारत के साथ-साथ एशिया के भी सबसे अमीर आदमी भी मुकेश अम्बानी ही है।
Q.2 दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है?
Ans- वर्त्तमान समय (जनवरी 2022) के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर आदमी टेस्ला इलेक्ट्रिक कार और स्पेस एक्स के फाउंडर एलन मस्क है।
Q.3 चीन का सबसे धनी व्यक्ति कौन है?
Ans- ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार चीन का सबसे धनी व्यक्ति जोंग शानशान है।
इन्हें भी पढ़े –
- एनआरआई (NRI) क्या होता है?
- KYC क्या है? KYC Full Form in Hindi, ये क्यों जरूरी है?
- Amazon का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है?
- UPI क्या है और ये कैसे काम करता है।
- WhatsApp Business App क्या है इसके फायदे क्या है?
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल भारत के 10 सबसे अमीर आदमी कौन है 2022 अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा अब आप भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्तियों के बारे में जान गए होंगे, इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!