दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है | World’s Richest Man List 2023

चलिए आज बात करते है दुनिया के सबसे आमिर आदमियों के बारे में, आज कल लोग इंटरनेट पर सर्च करते रहते है की, दुनिया का सबसे  अमीर आदमी कौन है, फोर्बेस जो की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पत्रिका है। ये प्रत्येक साल दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट जारी करती है। तो आइये चलिए जानते है दुनिया के सबसे अमीर आदमी कौन है साथ में दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी 2023 में कौन है इनके बारे में भी जानेंगे। इनके कारोबार के बारे में भी जानेंगे की ये किस- किस कंपनी के मालिक है।

duniya ke sabse amir aadmi

दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? (World Richest Man 2023)

दोस्तों, वर्त्तमान समय (जनवरी 2023 के अनुसार) फोर्ब्स ने दुनिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर आदमी बर्नाड अर्नोल्ट बन गए है। बर्नाड अर्नोल्ट की कंपनी LMVH दुनिया की बेस्ट लक्सरी आइटम्स बनाने वाली कंपनी है। 

जानकारी के लिए आपको बता दूँ की ये एक फ्रेंच कंपनी है। ये Tesla, Space X के फाउंडर Alon Musk को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने है। पिछले लगभग एक साल से एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुये थे। 

दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमी (World Richest Person List 2023)

दुनिया के प्रसिद्ध पत्रिका फोर्बेस के अनुसार दुनिया के 10 सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट निम्न है।

Rank Name Net worth (Dollar) Company
1 बर्नाड अर्नोल्ट 200.1 बिलियन LVMH
2 एलन मस्क 143.1 बिलियन टेस्ला, स्पेस एक्स
3 गौतम अडानी  125.1 बिलियन अडानी ग्रुप 
4 जेफ़ बेज़ोस 113.1 बिलियन अमेज़न 
5 वारेन बफेट 109.8 बिलियन बर्कशायर हैथवे
6 लैरी एलीसन 107.3 बिलियन ओरेकल
7 बिल गेट्स 102.4 बिलियन माइक्रोसॉफ्ट
8 मुकेश अम्बानी  90.4 बिलियन रिलायंस इंडस्ट्रीज
9 कार्लोस स्लिम हेलु  86.9 बिलियन मल्टीपल बिजनेस 
10 फ्रांकोइस बेटनकोर्ट मेयर्स  78.4 बिलियन लॉरिअल 

1. बर्नाड अर्नोल्ट

बर्नाड अर्नोल्ट, ये एक फ्रेंच इन्वेस्टर है, फिलहाल ये दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है। ये अपनी कंपनी LMVH के चेयरमैन और सीईओ है। वर्त्तमान समय में इनकी कुल सम्पति 200.1 बिलियन डॉलर है। LMVH एक लक्ज़री ब्रांड है जो की बहुत सारे महंगे प्रोडक्ट्स जैसे की घडी, कपडे, ज्वेलरी, परफुयम, इत्यादि, इसके साथ साथ बर्नाड अर्नोल्ट कई सारे अन्य बिज़नेस में भी इन्वेस्ट किया हुआ है। इससे इनकी काफी इनकम बढ़ी है।

2. एलन मस्क

एलन मस्क वर्त्तमान समय में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। इनके पास कुल सम्पति 143.1 बिलियन बिलियन डॉलर है। इनका नाम 21 शताब्दी के सबसे क्रन्तिकारी लोगो में आता है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ क्यूंकि इनकी कंपनी टेस्ला जो की इलेक्ट्रिक कार बनाती है, और फ्यूचर भी इलेक्ट्रिक कारो का ही है। इसके अलावा इनकी दूसरी कंपनी स्पेस एक्स है। जो की स्पेस यात्रा को आसान बनाने के लिए काम कर  रही है। इसके अलावा भी इनके कई  टेक कंपनियां है जो इन्हे काफी पैसा बनाती है।

3. गौतम अडानी 

अडानी ग्रुप के चेयरमैन और संस्थापक गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी है, इनके कुल सम्पति 125.1 बिलियन डॉलर है। इनका जन्म भारत के गुजरात के अहमदाबाद में एक जैन परिवार में हुआ था।  इनके पिता जी का नाम शांतिलाल अडाणी है

और वो टेक्सटाइल का व्यापार किया करते थे। अडाणी ग्रुप को गौतम अडाणी ने साल 1988 में स्थापित किया था। अडाणी ग्रुप मुख्य रूप से एनर्जी, लोजिस्टिक्स, एग्रीकल्चर, डिफेन्स, एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में बिजनेस करती है।

4 . जेफ़ बेज़ोस

अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस वर्त्तमान समय में दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति है । इनकी कुल सम्पति 113.1 बिलियन डॉलर है। ऐमज़ॉन को इन्होने साल 1994 में फाउंड किया था। शुरुआत में इनकी कंपनी सिर्फ किताबे बेचा करती थी, और आज ये कंपनी दुनिया के सबसे बड़ी e-commerce कंपनी है। इसके अलावा अमेज़न कई अन्य तरह टेक्नोलॉजी में भी इन्वेस्ट किया हुआ है। जिससे जेफ़ बेज़ोस को काफी कमाई होती है।

5. वारेन  बफेट

बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन और सीईओ वारेन बफेट का नाम भी दुनिया के 10 सबसे अमीरों के लिस्ट में आता है। वर्त्तमान समय में इनके पास 109.8 बिलियन बिलियन डॉलर की सम्पति है और ये दुनिया के पाँचवें सबसे धनि व्यक्ति है। इनका नाम दुनिया के सबसे सफल इन्वेस्टर में आता है।

6. लैरी एलीसन

दुनिया के प्रसिद्ध कंप्यूटर टेक्नोलॉजी कंपनी, ओरेकल के मालिक लैरी एलिसन विश्व के छठे सबसे अमीर व्यक्ति है, इनके पास कुल सम्पति 107.3 बिलियन डॉलर है जो इन्हे दुनिया के अरबपतियों के लिस्ट में आने के लिए काफी है। इसके अलावा ये अमेरिका के 41वे सबसे बड़े आइलैंड के मालिक है।

7. बिल गेट्स

इनके पास कुल सम्पति है 102.4 बिलियन डॉलर, जो इन्हे दुनिया का सातवें सबसे अमीर आदमी बनाता है, दोस्तों बिल गेट्स कोई पहचान की मोहताज नहीं है, पिछले कुछ साल पहले तक गेट्स बहुत लम्बे समय तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे चुके है। इनकी मुख्य आय का स्रोत माइक्रोसॉफ्ट कंपनी है , जिसके ये संस्थापक है इसके अलावा गेट्स ने कई सारे अन्य क्षेत्रो में भी अपने पैसा इन्वेस्ट कर रखा है जैसे की रिटेल, साइंस, एनर्जी, इंजीनियरिंग इत्यादि, इन सभी क्षेत्रों से भी गेट्स की अच्छी खासी कमाई होती है।

8. मुकेश अम्बानी 

वर्त्तमान समय में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अम्बानी दुनिया के आठवें सबसे अमीर आदमी है, इनके पास कुल सम्पति 90.4 बिलियन डॉलर है। इनकी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का नाम फार्च्यून ग्लोबल 500 में भी आता है, और ये मार्किट वैल्यू के अनुसार भारत की सबसे बड़ी वैल्युएबल कंपनी है।

 9. कार्लोस स्लिम हेलु 

कार्लोस स्लिम हेलु मेक्सिको के रहने वाले है और वर्तमान समय में ये दुनिया के नौवें सबसे अमीर व्यक्ति है। स्लिम का बिजनेस मेक्सिको में कई सेक्टर जैसे की एजुकेशन, हेल्थकेयर, कंस्ट्रक्शन, मीडिया, परिवहन, रियल स्टेट, एनर्जी, एंटरटेनमेंट इत्यादि। इनके पास कुल सम्पति 86.9 बिलियन की है। 

10. फ्रांकोइस बेटनकोर्ट 

फ्रांकोइस बेटनकोर्ट एक फ्रेंच बिजनेस वीमेन है। ये दुनिया की सबसे मूल्यवान ब्रांड Loreal के वाईस चेयरमैन है। इसके अलावा ये लेखक, Philanthropist भी है। वर्तमान समय में ये दुनिया के दसवें सबसे अमीर पर्सन है इनकी कुल सम्पति 78.4 बिलियन डॉलर है।  

नोट:- अमीरों की ये लिस्ट (जनवरी 2023) के अनुसार है जो की Forbes पत्रिका के द्वारा जारी रैंकिंग के आधार पर बनाया हुआ है, कंपनियों के शेयर में उत्तार-चढ़ाओ के कारण अरबपतियों की रैंकिंग बदलते रहती है पर इसमें लगभग टॉप 5 अमीरों की सूचि यही रहती है।

FAQs –

Q. दुनिया के सबसे अमीर आदमी की संपत्ति कितनी है?

Ans- वर्तमान समय में दुनिया के सबसे अमीर आदमी बर्नाड अर्नोल्ट है इनकी कुल सम्पति 200.1 बिलियन डॉलर है।

Q. वर्ल्ड की सबसे अमीर महिला कौन है?

Ans- जनवरी 2023 के अनुसार वर्ल्ड की सबसे अमीर महिला फ्रांकोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स है।

Q. चीन का सबसे धनी व्यक्ति कौन है?

Ans- Zhong Shanshan

इन्हे भी पढ़े:-

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment