Flipkart का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है?

आज के इस आर्टिकल में हम जानेगें फ्लिपकार्ट (Flipkart) के बारे में। भारत में जितने भी लोग Online Shopping करते है वो फ्लिपकार्ट से वाकिफ जरूर होंगे या फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन शॉपिंग करते होंगे, दोस्तों मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूँ की फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल भारत में अमेज़न के बाद सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग के लिए होता है। 

वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट ने हम सभी का जीवन बहुत ही आसान बना दिया है हमें बिना मार्केट जाये ही जो चाहे वो खरीद सकते है तक़रीबन सभी तरह के प्रोडक्ट्स के अलग अलग वैरायटी मौजूद रहते ही है।

भारत में लोग फ्लिपकार्ट वेबसाइट, एप्प के जरिये काफी शॉपिंग करते है पर उन्हें ये नहीं पता होता है की Flipkart का मालिक कौन है, ये किस देश की कंपनी है। इस लेख में बने रहिये आपको इस शॉपिंग साइट के बारे में सभी तरह की जानकारी दी जाएगी। 

Flipkart क्या है? (What is Flipkart in hindi)

Flipkart एक भारतीय e-commerce कंपनी है. इसका मुख्यालय भारत के बंगलौर में स्थित है। फ्लिपकार्ट, Amazon के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी है। फ्लिपकार्ट ने शुरुआत में अमेज़न की तरह सिर्फ किताबें बेचा करता था फिर धीरे धीरे कंपनी की ग्रोथ होने लगी। 

Flipkart ka malik kaun hai

उसके बाद फ्लिपकार्ट ने कई तरह के प्रोडक्ट्स जैसे की इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, कपडे, रोजमर्रा की जिंदगी में प्रयोग होने वाले प्रोडक्ट्स, फैशन की चीजे इत्यादि बेचने लगे, साथ ही अब तो फिलिपकार्ट ने ग्रोसरी के प्रोडक्ट्स भी डिलीवर करने लगे है। 

आज फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बहुत होता है भारत जैसे मिडिल इनकम वाले देश में लोग जल्दी ऑनलाइन शॉपिंग जैसे चीजों पर विश्वास नहीं करते है। 

पर फ्लिपकार्ट ने लोगो का भरोसा जीता और सभी तरह की चीजों को ऑनलाइन वेबसाइट, एप्प के जरिये बेचना शुरू किया।cash on delivery जैसे पेमेंट सिस्टम को फ्लिपकार्ट ने ही introduce किया जो की आज काफी सफल है। वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट का मार्केट शेयर 62 प्रतिशत के साथ टॉप पर है। 

आज फ्लिपकार्ट में ऑनलाइन शॉपिंग के अलावा फ्लाइट्स travelling के ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी होती है। आज फ्लिपकार्ट, Myntra ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी, Phonepe, Cleartrip, Ekart को भी own करती है। आगे आप इस लेख में जानेंगे Flipkart Owner के बारे में।  

Flipkart का मालिक कौन है? (Flipkart ka malik kaun hai)

वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट (Flipkart) का मालिक अमेरिका की दिग्गज मल्टीनेशनल रिटेल कंपनी Walmart है। अगस्त 2018 में वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट का 77 प्रतिशत शेयर 16 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। जिस वजह से फ्लिपकार्ट का मालिकाना हक़ Walmart के पास चला गया। और वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट, वालमार्ट की एक Subsidiary कंपनी की तौर पर काम करती है। 

पर शुरू से ऐसा नहीं था अगस्त 2018 के पहले तक फ्लिपकार्ट का मालिक इसके फाउंडर Sachin Bansal और Binny Bansal हुआ करते थे। आआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट दो दोस्त सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट की शुरुआत की थी।

अपने सूझ-बुझ, मेहनत, और लीडरशिप क्वालिटी से इन दोनों ने फ्लिपकार्ट को भारत की इस लायक बनाया की ये दुनिया की दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon से compete कर सके, कई मामलों में तो ये अमेज़न को पीछे छोड़ देती है। 

Flipkart की स्थापना कब और किसने की?

फ्लिपकार्ट की स्थापना आज से 14 वर्ष पहले 5 सितम्बर 2007 ईस्वी को आआईटी से पढ़े दो दोस्त सचिन बंसल और बिन्नी बंसल के द्वारा बंगलौर, भारत में किया गया था। इन दोनों ने इस कंपनी की शुरुआत बहुत ही कम लागत से की थी और आज फ्लिपकार्ट कंपनी का नेटवर्थ 37.6 बिलियन डॉलर की है।

Flipkart की शुरुआत कैसे हुई?

फ्लिपकार्ट की शुरुआत साल 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल के द्वारा की गई थी। भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज आआईटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट दो दोस्त सचिन बंसल और बिन्नी बंसल ने पढाई पूरी कर दिग्गज ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी Amazon में काम किया करते थे, वही से इन दोनों को खुद की कंपनी बनाने का आईडिया आया।

और धीरे धीरे अमेज़न में काम करते-करते ये दोनों अमेज़न को पढ़ रहे थे और जानने की कोशिश कर रहे थी की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी कैसे वर्क करती है। और फिर दोनों ने एक साथ अमेज़न को छोड़कर कर सितम्बर 2007 में बहुत ही कम लागत से फ्लिपकार्ट की नीव रख दी। 

शुरुआत में ये लोग फ्लिपकार्ट पर सिर्फ किताबें बेचा करते थे फिर धीरे धीरे इन्होने फ्लिपकार्ट को विस्तार किया और इलेक्टॉनिक्स प्रोडक्ट्स, कपडे, रोजमर्रा जिंदगी में यूज़ होने वाले प्रोडक्ट्स, फैशन लाइफस्टाइल इत्यादि प्रोडक्ट्स बेचने लगे। 

धीरे धीरे ये कंपनी बड़ी बनते गयी इसके बाद फ्लिपकार्ट ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मार्च 2017 में तो भारतीय ई- कॉमर्स इंडस्ट्री में फ्लिपकार्ट अकेले 39.5 प्रतिशत मार्केट शेयर पर कब्ज़ा कर लिया था और आज ये भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है इसकी कुल नेटवर्थ 37.6 बिलियन डॉलर की है।

और अब तो फ्लिपकार्ट साल 2023 में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के स्टॉक मार्किट में खुद को लिस्ट करने की सोच रहा है। 

Flipkart किस देश की कंपनी है? (Flipkart kis desh ki company hai)

चुकी फ्लिपकार्ट (Flipkart) की स्थापना सितम्बर 2007 में सचिन बंसल और बिन्नी बंसल के द्वारा भारत के बंगलौर शहर में किया गया था तो हाँ ये फ्लिपकार्ट एक पूरी तरह भारतीय कंपनी है। 

Flipkart का हेडक्वॉर्टर कहाँ है?

फ्लिपकार्ट (Flipkart) का हेडक्वार्टर भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले शहर बंगलौर, कर्नाटक में स्थित है। विदेशो में भी बिज़नेस करने के इरादा से फ्लिपकार्ट का सिंगापुर में भी एक मुख्यालय है। 

फ्लिपकार्ट के सीईओ कौन है?

वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट के सीईओ (CEO) कल्याण कृष्णमूर्ति है। इन्हे जनवरी 2017 में फ्लिपकार्ट का सीईओ बनाया गया था। इससे पहले फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल ही फ्लिपकार्ट के सीईओ हुआ करते थे। 

 FAQs –

Q. Flipkart किस देश की कंपनी है?

Ans- फ्लिपकार्ट एक भारतीय कंपनी है.

Q. Flipkart के CEO कौन है?

Ans- कल्याण कृष्णामूर्ति

Q. Flipkart की स्थापना कब हुई?

Ans- 5 सितम्बर 2007 ईस्वी को

Q. फ्लिपकार्ट कंपनी का मुख्यालय कहां है?

Ans- बंगलौर, भारत

Q. Flipkart कंपनी का मालिक कौन है?

Ans- फ्लिपकार्ट कंपनी का मालिक अमेरिकन मल्टीनेशनल कंपनी Walmart है।

Q. फ्लिपकार्ट के संस्थापक कौन है?

Ans- फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन बंसल और बिन्नी बंसल है।

आशा करता हूँ ये आर्टिकल Flipkart का मालिक कौन है? (Flipkart ka malik)आपको ज्ञानवर्धक लगा होगा इस आर्टिकल को पढ़कर को अब आप बहुत ही अच्छे तरीके से Flipkart के बारे में जान गए होंगे, इसे आप अपने तक सिमित न रखकर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!

 इन्हे भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment