Instagram का Password कैसे पता करें? जानिए सबसे आसान तरीका

जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज के समय में हम सभी Social Media प्लेटफॉर्म Instagram का इस्तेमाल कितना अधिक करते है। Instagram के माध्यम से आप अनेकों प्रकार के Video, Photo, Instagram Reels और अपने मन की बातों को दूसरे व्यक्ति के पास आसानी से पहुंचा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपको दुनिया में Famous होना है तो इसके लिए भी instagram का प्रयोग आज की तारीख में अधिकांश लोग कर रहे हैं।आज के समय में लगभग सभी Internet User का Instagram पर अकाउंट रहता ही है। और इसे ऑपरेट करने के लिए हर एक इंस्टाग्राम अकाउंट का एक अलग पासवर्ड होता है।

instagram ka password kaise pata kare (1)

ऐसे में अगर आप अपना Instagram अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड क्या है उसे पता करने की प्रक्रिया क्या होगी अगर आप इसके बारे में कुछ भी नहीं जानते टेंशन लेने वाला कोई बात नहीं है आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से Instagram का पासवर्ड कैसे पता करें? इसके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है तो आइये जानते है।

Instagram पर अकाउंट कैसे बनाएं?

Instagram पर अगर आप अपना अकाउंट बनाना चाहते हैं तो ये बिल्कुल आसान है इसके लिए आप अपना मोबाइल नंबर या फेसबुक आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं दोनों में से किसी एक के जरिये आप आसानी से Instagram पर अकाउंट बना सकते हैं। 

इंस्टाग्राम का पासवर्ड भूल गए कैसे पता करे? (Instagram Ka Password Kaise Pata Kare)

Instagram पर आप पासवर्ड पता कैसे करेंगे इसके लिए आप दो तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं उन दोनों तरीके के बारे विस्तारपूर्वक निचे जानकारी दी गई है। 

Instagram के ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के Browser में Instagram लिखना होगा। 
  • अब आपके सामने Instagram का ऑफिशियल पेज ओपन होगा। 
  • यहां पर आपको Login करने का Page दिखाई पड़ेगा उसके ठीक नीचे आपको Forgot Password का एक ऑप्शन दिखाई पड़ेगा उस पर आपको क्लिक करना है। 

instagram ka password kaise pata kare

  • इसके बाद आपको वहां पर अपना जीमेल अकाउंट डालना होगा जिसका इस्तेमाल आपने अकाउंट बनाते समय किया था। 
  • आपको सेंड Login के लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • आपके Email ID पर इंस्टाग्राम की तरफ से एक का मेला आएगा जिसमें आपको Password Reset करने का एक लिंक दिखाई पड़ेगा उस पर आपको क्लिक करना है। 
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको New Password डालने के लिए कहा जाएगा जिससे आपको नया पासवर्ड डालना है। 
  • फिर आप को रिसेट पासवर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इस प्रकार आप आसानी से आप अपने Instagram Account में Login हो पाएंगे।

इंस्टाग्राम एप्स के माध्यम से

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Instagram App ओपन करना होगा। 
  • उसके बाद “Get Help Logging” के ऑप्शन पर आपको क्लिक करना है।

instagram ka password kaise pata kare (2)

  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर इंटर करना है जिसका इस्तेमाल आपने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाते समय किया था। 
  • फिर Next button के ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • इसके बाद आपको send a email  ऑप्शन पर tap करना होगा। 
  • आप आपके Email ID पर आपका कंफर्मेशन मेल आएगा जहां आपको एक विशेष प्रकार का कोड दिखाई पड़ेगा उस कोड को आपको कॉपी करना है और फिर दोबारा से आप अपने Instagram App में आएंगे और वहां पर आपको इस कोड को पेस्ट करना होगा। 
  • फिर आप Next के बटन पर क्लिक करेंगे। 
  • इसके बाद आपको अपना New Password यहां पर set करना होगा। 
  • इसके द्वारा ही आप अपने Instagram Account में लॉगिन हो पाएंगे इसलिए आप अपना पासवर्ड अच्छी तरह से याद रखे या हो सके तो उसे कहीं लिख लें। 

FAQs –

Q. इंस्टाग्राम का पासवर्ड भूल गए कैसे पता करे?

Ans – अगर आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का पासवर्ड भूल गए है तो आप Reset या Forgot पासवर्ड करके नया पासवर्ड बना सकते है। इसके बारे में आप ऊपर आर्टिकल में बताये गए स्टेप्स को फॉलो करे।

निष्कर्ष –

उम्मीद करता हूँ आपको ये आर्टिकल इंस्टाग्राम का पासवर्ड कैसे पता करे?(Instagram Ka Password Kaise Pata Kare)अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा आप इस आर्टिकल में बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से इंस्टाग्राम का पासवर्ड चेंज कर सकते है अगर ये जानकारी अच्छा लगा हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करें धन्यवाद!

Read More –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment