हर एक साल भारत में आयोजित होने आईपीएल ने क्रिकेट की दुनिया को बदलकर रख दिया है। क्रिकेट के इस लीग ने लोगो के बिच में क्रिकेट को लेकर एक रोमांच पैदा कर दिया है। और क्रिकेट को हर एक साल आईपीएल का इंतजार रहता है। जब भी हम आईपीएल के बारे में सोचते है तो हमारे दिमाग में चौके छक्के घूमने लगते है। अब तक कुल आईपीएल के 15 सीजन हो चुके है।
बहुत से लोग तो आईपीएल को को हमेशा देखते है, फॉलो करते है पर उन्हें ये जानकारी नहीं होती है की आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाडी कौन है। अगर आप नहीं जानते है तो आप सही जगह पर आये है आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला TOP 10 बल्लेबाज के बारे में जानेंगे तो आइये जानते है।

आईपीएल के बारे में जानकारी
आईपीएल भारत की एक प्रोफेशनल टी 20 क्रिकेट लीग है। इस टी- 20 क्रिकेट की शुरुआत साल 2008 में भारत के क्रिकेट बोर्ड BCCI (Board of control for cricket in india ) के द्वारा की गयी थी। तब से लेकर अब तक आईपीएल के कुल 15 सीजन हो चुके है। और अब साल 2023 में इसके 16वे संस्करण की तैयारी जोरो शोरो पे है।
साल 2021 तक इसमें कुल आठ टीम शामिल होती थी पर साल 2022 आईपीएल सीजन से 2 और नए टीम पहला Lucknow Super Giants और दूसरा Gujarat Titans को शामिल किया गया है तो अब कुल मिलाकर आईपीएल की 10 Franchise टीम है।
आईपीएल में भारत के खिलाडी तो शामिल होते ही है साथ में विदेशी खिलाडियों को भी आईपीएल फ़्रेंचायजी टीम करोड़ो रूपये की बोली लगाकर अपने अपने टीम में शामिल कर लेती है। कई विदेशी खिलाडी का आईपीएल में खेलना सपना सा होता है इसके पीछे एक कारण पैसा तो है ही साथ में इन्हे दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग में खेलना का मौका मिलता है।
- Dream11 का मालिक कौन है? Owner of Dream11
- IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला टॉप 10 खिलाडी
- अभी तक के IPL में Purple Cap Winners खिलाडियों की सूची
आईपीएल का पहला संस्करण राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। आईपीएल की इतिहास में सबसे सफलतम टीम मुंबई इंडियंस है। मुंबई इंडियंस (MI) अब तक पांच आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कुल चार बार ये आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी कौन है?
आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बनाये है। ये आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के लिए खेलते है और इस टीम के कप्तान भी है। कोहली ने अब तक 223 मैच खेले है और इसके 215 पारी में 129.94 के स्ट्राइक रेट से 6624 रन बना चुके है और इनका एवरेज रहा 36.20 का। इसमें इन्होने 5 शतक और 44 अर्धशतक लगाए है। विराट अब तक 578 चौका और 218 चक्का जड़ चुके है और हाईएस्ट स्कोर 113 रन है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी की सूचि में दूसरे नंबर पर भारत के धमाकेदार बल्लेबाज शिखर धवन है। ये वर्तमान समय में दिल्ली की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे है इससे पहले ये दूसरे टीमों का भी हिस्सा रह चुके है इन्होने कुल 206 मैच के 191 पारी में 126.64 स्ट्राइक रेट से 5784 रन ठोक चुके है और इनका एवरेज रहा 35.08 का। इसमें इन्होने 2 शतक और 47 अर्धशतक लगाए है शिखर अब तक 701 चौका और 136 चक्का जड़ चुके है और हाईएस्ट स्कोर 106 रन है।
तीसरे नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ये आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते है इन्होने कुल 162 मैचों की 162 परियों में 140.69 स्ट्राइक रेट से 5881 रन बना चुके है। और इनका एवरेज रहा 42.01 का। इसमें इन्होने 4 शतक और 54 अर्धशतक बनाये है। इसमें डेविड वार्नर ने 561 चौका और 211 चक्का लगाये है। इनका हाईएस्ट स्कोर 126 रन है। बाकि के ipl me sabse jyada run top 10 की लिस्ट निचे दी गयी है।
- महेंद्र सिंह धोनी जीवनी | M.S Dhoni Biography in Hindi
- IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाडी, टॉप 10 लिस्ट
- IPL 2022 का सबसे महंगा खिलाडी कौन है जानिए Top 10 List
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी की top 10 लिस्ट (Most Runs in IPL)
रैंक | खिलाडी | मैच | रन | हाई स्कोर | 100 | 50 |
1 | विराट कोहली | 223 | 6624 | 113 | 5 | 44 |
2 | शिखर धवन | 206 | 6244 | 106 | 2 | 47 |
3 | डेविड वार्नर | 162 | 5881 | 126 | 4 | 54 |
4 | रोहित शर्मा | 227 | 5879 | 109 | 1 | 40 |
5 | सुरेश रैना | 205 | 5528 | 100 | 1 | 39 |
6 | एबी डिविलियर्स | 184 | 5162 | 133 | 3 | 40 |
7 | एम एस धोनी | 234 | 4978 | 84 | 0 | 24 |
8 | क्रिस गेल | 142 | 4965 | 175 | 6 | 31 |
9 | रोबिन उथप्पा | 205 | 4952 | 88 | 0 | 27 |
10 | दिनेश कार्तिक | 229 | 4376 | 97 | 0 | 19 |
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन किसके है (Most Runs in IPL 2022)
ipl 2022 me sabse jyada run top 10 बनाने वाले खिलाडियों की लिस्ट निचे दी गयी है।
रैंक | खिलाडी | मैच | रन | हाई स्कोर | 100 | 50 |
1 | जोश बटलर | 17 | 863 | 116 | 4 | 4 |
2 | के एल राहुल | 15 | 616 | 103 | 2 | 4 |
3 | क्विंटन डिकॉक | 15 | 508 | 140 | 1 | 3 |
4 | हार्दिक पंड्या | 15 | 487 | 87 | 0 | 4 |
5 | सुभमन गिल | 16 | 483 | 96 | 0 | 4 |
6 | डेविड मिलर | 16 | 481 | 94 | 0 | 2 |
7 | फाफ डु प्लेसिस | 16 | 468 | 96 | 0 | 3 |
8 | शिखर धवन | 14 | 460 | 88 | 0 | 3 |
9 | संजू सेमसन | 17 | 458 | 55 | 0 | 2 |
10 | दीपक हुड्डा | 15 | 451 | 59 | 0 | 4 |
FAQs –
Q. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
Ans: विराट कोहली
Q. आईपीएल में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
Ans: रविंद्र जडेजा, इन्होने आईपीएल 2021 में एक ओवर में 36 रन बना डाले थे।
Q. 2022 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किसका है?
Ans: जोश बटलर
Q. 2021 आईपीएल में सबसे ज्यादा रन किसका है?
Ans: ऋतुराज गायकवाड़
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला TOP 10 बल्लेबाज पसंद आया होगा , अब आप आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी के बारे में जान गए होंगे, इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter जैसे सोशल साइट्स पर भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद !
इन्हे भी पढ़े :-