Jio कंपनी का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है?

आज आप जानेंगे भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार (Telecommunication) कंपनी जियो (Jio) के बारे में। भारत में Jio लॉंच होने से पहले voice call और इंटरनेट की दर काफी महँगी हुआ करती थी। साफ साफ शब्दों में कहा जाए तो जिओ ने भारत में टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति ला दी। और भारत में काफी सस्ते दरों पर voice call और इंटरनेट की सुविधा देने लगी।

jio ka malik kaun hai

इस वजह से वर्षों से भारत में टेलीकॉम सेक्टर में पैर जमाये बैठे कम्पनियाँ जैसे की Airtel, Vi (Vodafone Idea) इत्यादि को भी अपने दरों में कटौती करनी पड़ी। इन सभी वजहों से आख़िरकार फायदा आम पब्लिक को ही हुआ। इसके कारण  भारत में फाफी सस्ते दरों पर voice call और इंटरनेट की सुविधा मिलने लगी।

Jio ने प्रत्येक साल भारी मात्रा में अपने ग्राहकों की संख्या में इजाफा किया वर्तमान समय में जिओ के यूजर की संख्या 42.62 crore करोड़ तक पहुँच गयी है। अब स्थिति ये है की वर्तमान समय में Jio भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बन गयी है। आइये जानते है इस आर्टिकल के माध्यम से Jio कंपनी का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है। 

Jio क्या है? (Jio Meaning in Hindi)

Reliance Jio Infocomm Limited, जिसे आप और हम Jio के नाम से जानते है ये भारत की एक दूरसंचार (Telecommunication) कंपनी है। जो की Jio Platforms की सहायक (subsidiary) कंपनी है। इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है। वर्तमान समय में जिओ भारत में Fixed line telephone, Mobile phones, Wireless broadband, Internet services, OTT Services इत्यादि कई तरह की सेवाएं प्रदान करती है। 

और जानकारी के लिए आपको बता दूँ जिओ मोबाइल नेटवर्क 2G और 3G नेटवर्क की सेवाएं नहीं देती है ये सिर्फ 4G नेटवर्क की सेवाएं प्रदान करती है। सबसे पहले जिओ ने 27 दिसंबर 2015 को सर्विसेज बीटा वर्शन में अपने पार्टनर और कर्मचारियों के लिए शुरू किया, और फिर 5 सितम्बर 2016 को जिओ को सार्वजानिक तौर पर लांच कर दिया गया। 

वर्तमान समय में Jio भारत की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटिंग कंपनी है और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटिंग कंपनी बन गयी है। पुरे दुनिया में Jio यूज़ करने वालों की संख्या 42.62 crore की हो गयी है। आगे इस लेख में आपको Jio Owner के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

jio Information in Hindi

प्रकार  रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी
इंडस्ट्री  Telecommunications
संस्थापक  मुकेश अम्बानी 
स्थापना वर्ष  15 फरवरी 2007 
मुख्यालय  मुंबई, महाराष्ट्र, भारत 
Products  मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड, 4G, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन, इंटरनेट सर्विसेज इत्यादि 
पैरेंट कंपनी  Jio Platforms   
उपयोगकर्ता  42.62 crore
ऑफिसियल वेबसाइट  www.jio.com

Jio कंपनी का मालिक कौन है?

भारत की दिग्गज दूरसंचार कंपनी Jio के मालिक भारत के बिज़नेस Business Tycoon मुकेश अम्बानी जी है। आज मुकेश अम्बानी जी किसी पहचान के मोहताज नहीं इनका नाम भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सफलतम बिजनेसमैन के रूप में लिया जाता है। मुकेश अम्बानी काफी लम्बे समय से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए है।

साल 2023 में जारी फोर्बेस की अमीरों की लिस्ट में ये दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में 11वें पायदान पर है साल 2023 में इनकी कुल सम्पति 88 अरब डॉलर की है। मुकेश अम्बानी जी का Jio कंपनी Reliance Industries का ही हिस्सा है। मुकेश अम्बानी Reliance Industries के मालिक के साथ साथ वो इसके मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ भी है।

Jio किस देश की कंपनी है? (Jio kis desh ki company hai)

वैसे तो जितने भी भारतीय jio कंपनी की सेवाएं यूज़ करते है उन सभी को पता होगा की जिओ कहाँ की कंपनी है पर जिनको भी नहीं पता है उनको मैं बता दूँ की Jio पूरी तरीके से एक भारतीय कंपनी है इसकी स्थापना 15 फरवरी 2007 को भारत में ही मुकेश अम्बानी जी के द्वारा की गयी थी।

हालाकिं विदेशों में जिओ की सर्विसेज तो नहीं है पर जिओ का Jio ‘International Roaming’ की सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों के लिए 170 देशों में उपलब्ध है। इसका मतलब ये की आप जिओ सिम का कालिंग, इंटरनेट, और मैसेज सर्विस का इस्तेमाल विदेशो में यात्रा के दौरान कर सकते है। 

Jio की स्थापना कब हुई?

ऐसे तो Jio की स्थापना 15 फरवरी 2007 को ही कर दी गई थी पर वास्तविक रूप में इसकी शुरुआत सार्वजानिक तौर पर  5 सितम्बर 2016 को हुई थी। वर्तमान समय में Jio का मुख्यालय भारत के आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई, महाराष्ट्र में Maker Chambers IV, 222 Nariman Point में स्थित है। 

Jio Full Form in Hindi

Jio का फुल फॉर्म “Joint Implementation Opportunities” होता है। 

Jio कंपनी की शुरुआत कैसे हुई?

Jio की बुनियाद मुकेश अम्बानी जी के द्वारा अहमदाबाद, गुजरात में 15 फरवरी 2007 को ही रख दिया गया था Infotel Broadband Services Limited (IBSL) के नाम से और फिर जनवरी 2013 में जिओ को रीनेम कर नाम रखा गया  Reliance Jio.

जिओ ने सबसे पहले अपने पार्टनर्स और कर्मचारियों की लिए जिओ की सर्विसेज 27 दिसंबर 2015 से देना शुरू कर दिया था, पर सार्वजानिक तौर पर Jio ने अपनी 4G की सेवाएं 5 सितम्बर 2016 को लांच किया गया था और इसी साल 31 दिसंबर तक जिओ ने फ्री में कालिंग और इंटरनेट की सेवाएं दी जिसे बढाकर बाद में 31 मार्च 2017 तक कर दिया गया था।

और पहले ही महीने में जिओ कुल 1.6 करोड़ ग्राहकों बना लिए थे जो धीरे धीरे बाद में बढ़कर अक्टूबर 2017 तक 13 करोड़ हो चुकी थी। और अभी वर्तमान समय में जिओ यूजर की संख्या तकरीबन 42 करोड़ से भी अधिक है। जिओ ने भारत में 5G की सेवा साल 2022 के अंत में शुरू कर दी थी। 

FAQs – Jio कंपनी का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है? (jio ka malik kaun hai)

Q. Jio का फुल फुल फॉर्म क्या है?

Ans- Jio का फुल फॉर्म Joint Implementation Opportunities होता है।

Q. Jio भारत के अलावा और किन देशों में काम करता है?

Ans- जिओ का Jio ‘International Roaming’ की सर्विस प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के ग्राहकों के लिए 170 देशों में उपलब्ध है।

Q. Jio कंपनी का मुख्यालय कहा है?

Ans- Jio का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में Maker Chambers IV, 222 Nariman Point में स्थित है।

Q. Jio किस देश की कंपनी है?

Ans- Jio एक भारतीय दूरसंचार (Telecommunication) कंपनी है

Q. जिओ किसकी कंपनी है?

Ans- jio मुकेश अंबानी की कंपनी है।

Q. Jio की स्थापना कब हुई थी?

Ans- जिओ की स्थापना साल 2007 में हुई थी पर जिओ ने अपनी टेलीकॉम सर्विसेज साल 2016 से देना शुरू की थी।

Q. Reliance Jio के चेयरमैन कौन है?

Ans- रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अम्बानी है

निष्कर्ष –

आशा करता हूँ ये आर्टिकल Jio कंपनी का मालिक कौन है और किस देश की कंपनी है आपको ज्ञानवर्धक लगा होगा इस आर्टिकल को पढ़कर को अब आप बहुत ही अच्छे तरीके से Jio के बारे में जान गए होंगे, इसे आप अपने तक सिमित न रखकर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद! 

इन्हे भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment