MS Word क्या है एवं एमएस वर्ड का उपयोग क्या है?

MS Word का नाम आप लोगों ने जरूर सुना होगा। एमएस वर्ड Microsoft कंपनी की एक बहुत ही मशहूर  सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से आप डॉक्यूमेंट बना सकते हैं इसके अलावा डॉक्यूमेंट को Edit, Share और उसकी Formating बदल सकते हैं ऐसे अनेकों प्रकार की चीजें है जो आप एमएस वर्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

ms word kya hai hindi.

ऐसे में आप लोगों के मन में सवाल आएगा कि आखिर में MS Word क्या है? (MS Word Kya Hai in Hindi) इसका पूरा नाम और इसका उपयोग कहां कहां होता है। एमएस वर्ड के बारे में विस्तार से जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े तो आइये जानते है। 

MS Word क्या है? (Ms Word Kya Hai)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड एक प्रकार का वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है इसके माध्यम से आप कोई भी नया डॉक्यूमेंट बना सकते हैं डॉक्यूमेंट को एडिट कर सकते हैं उसका फॉर्मेट और प्रिंट भी कर सकते हैं इसके अंदर वर्ड प्रोसेसिंग प्रोग्राम की तरह अनेकों प्रकार के फीचर दिए गए हैं।

जिसका इस्तेमाल आप आसानी से अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर कंपनी है इसका निर्माण माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा किया गया था इसकी शुरुआत साल 1981 में बिल गेट्स जो माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक है उनके माध्यम से किया गया था।

इन्होने इस काम को करने के लिए दो प्रोग्रामर Charles simrnyi और Richard brodie को Hire किया और इन्होने ही माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस को बनाया। वर्ष 1983 में इसका पहला Version लांच किया गया तब से अब तक इसके कई संस्करण लांच हो चुके हैं और हर बार इसमें कोई ना कोई नया बदलाव किया जाता है। 

Ms Word Full Form in Hindi

Ms word का पूरा नाम “Microsoft Word” है। इसका आविष्कार माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा साल 1983 में किया गया था तब से अब तक माइक्रोसॉफ्ट वर्ड के कई Version लॉन्च किए जा चुके हैं और इसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में आज के समय में करोड़ों लोगों के द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है। 

Ms Word के महत्वपूर्ण पार्ट्स

निचे एमएस वर्ड के महत्वपूर्ण भागों के बारे में बिंदुपूर्वक विस्तार से बताया गया है। 

Menu Bar

मेनू बार के अंतर्गत सभी प्रकार के ऑप्शन उपलब्ध होते हैं इसमें आपको Sub Menu भी दिखाई पड़ेगा उस पर क्लिक करने के बाद आप कई प्रकार के ऑप्शन यहां पर देख पाएंगे। 

Title Bar

टाइटल बार माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में उपस्थित रहता है। आपके द्वारा बनाया गया फाइल यहाँ पर नजर आएगा आप अपने फाइल को यहां पर नाम से भी सेव कर सकते हैं। टाइटल बार में आपको तीन प्रकार के ऑप्शन दिखाई पड़ेंगे। 

Minimize

इसका उपयोग विंडो को अस्थाई रूप से बंद करने के लिए किया जाता है। जो मिनीमाइज करने पर टास्क बार में एक बटन के रूप में दिखाई देती है।

Maximize

इस ऑप्शन के द्वारा आप विंडो की पूरी साइज बदल सकते है आप यहां पर विंडोस के साइज को अपने अनुसार छोटा या बड़ा कर सकते हैं। 

Close

इसके द्वारा आप पूरे विंडो को बंद कर सकते हैं और साथ में अगर कोई फाइल आपने ओपन कर रखा है तो उसे भी इसके माध्यम से आप बंद किया जा सकता है। 

Formating Tool Bar

इसका इस्तेमाल टैक्स को व्यवस्थित तरीके से सजाने के लिए किया जाता है आप इसके माध्यम से Text कि फॉर्मेटिंग आप विभिन्न रूप में कर सकते हैं। 

Insertion Point

यह डॉक्यूमेंट स्क्रीन पर एक चमकती हुई लम्बवत् रेखा होती है जो इस बात का संकेत देती है कि आप जहां पर टेक्स्ट टाइप करेंगे तो टेक्स्ट कहां पर दिखाई पड़ेगा। 

Ruler Bar

रूलर बार की मदद से आप अपने डॉक्यूमेंट को सही लेआउट प्रदान कर सकते हैं। 

Office Button

Office Button, MS Word का एक प्रमुख भाग है। यह बटन Menu Bar में होता है। आप किसी भी फाइल को create, save, print, open , save कर सकते हैं। 

Ribbon

Ribbon MS Word विंडो का एक और भाग है। यह Menu Bar से नीचे होता है. मेनू या टैब में में जितने भी ऑप्शन है वह सारे यहां पर आपको दिखाई पड़ेंगे लेकिन प्रत्येक ऑप्शन लिए Ribbon  अलग अलग होगा।

Ms Word की विशेषताएं (Features of Ms Word in Hindi)

Auto Correct

अगर आपने Ms Word में किसी भी शब्द की स्पेलिंग गलत की है तो ये उसे ऑटोमेटिक ठीक कर देगा लेकिन आपको एक बात ध्यान देना होगा कि या उसी शब्द को ठीक करेगा जिसका इस्तेमाल सबसे अधिक होता है और जो यहां पर सेव किया हुआ रहता है। 

Spelling & Grammar

Microsoft Word के Spelling and Grammer फीचर के माध्यम से आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपने कोई गलत शब्द यहां पर लिखा है तो ये Feature उस शब्द को अंडरलाइन कर Red कर देगा इससे आपको आसानी में समझ आ जाएगा कि आपका यह शब्द गलत है। 

Mail Merge

इसके माध्यम से आप एक साथ कई डॉक्यूमेंट को Merge कर सकते हैं और आप उस डॉक्यूमेंट को एक साथ कई व्यक्तियों को मेल भी कर सकते हैं इस ऑप्शन का इस्तेमाल तब किया जाता है जब आपको एडमिट कार्ड, इनविटेशन कार्ड जैसी चीजें मेल करनी हो। 

Find and Replace

Find and Replace का मतलब होता है। किसी भी चीज को ढूंढ कर उसे रिप्लेस करना इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब कोई चीज काफी महत्वपूर्ण होती है और आपको उस शब्द का इस्तेमाल अपने डॉक्यूमेंट में करना है तब आप इस ऑप्शन का प्रयोग करेंगे ताकि आप आसानी से उस शब्द को search कर सके। 

जैसे मान लीजिये आपने अपने डॉक्युमेंट्स में किसी गलत वर्ड का उपयोग कर लिया है। या महत्वपूर्ण वर्ड की जगह किसी और शब्द का उपयोग कर लिए है। आप इसका प्रयोग कर उस शब्द को आसानी से रिप्लेस कर सकते हैं फीचर का उपयोग करके पुरे डॉक्युमेंट्स में एक बार में उस वर्ड को रेप्लस कर सकते। 

Page

इस ऑप्शन से आप अपने डॉक्यूमेंट पर कहीं पर भी पेज ऐड कर सकते हैं और क्रिएट योर पेज भी बना सकते हैं। 

Table

इसमें हम अपने किसी भी डॉक्यूमेंट में टेबल बना सकते हैं आप चाहे तो टेबल का रंग भी बदल सकते हैं और उसका फॉर्मेट भी। 

Equations and Symbols

इसके माध्यम से आप अपने डॉक्यूमेंट में कोई भी विशेष सिंबल या मैथ के Equetions भी जोड़ सकते हैं। 

Style and Font

इसमें हम अपने Documents के टेक्स्ट का Style और फ्रंट का कलर और उसका स्टाइल भी चेंज कर सकते हैं। 

Numbering and Bullets

यह काफी महत्वपूर्ण विचार है अगर आप अपने डॉक्यूमेंट में कोई भी नंबरिंग या बुलेट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Password For Documents

इस फीचर के माध्यम से आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट में पासवर्ड लगा सकते हैं ताकि आपका डॉक्यूमेंट सुरक्षित रह सके। 

Create a Pdf File

Ms Word का यह एक महत्पूर्ण फीचर है। इसके माध्यम से आप किसी भी एमएस वर्ड के डॉक्यूमेंट को पीडीएफ फाइल के रूप में बदल सकते हैं और आप आसानी से इसे किसी व्यक्ति को स्वीट भी कर सकते हैं। 

Header and Footer

पेज के सबसे ऊपर भाग को Header कहते है। इसका उपयोग पेज नंबरिंग और टाइटल के लिए करते हैं। Page के सबसे नीचे वाले भाग को Footer कहते है। इसका उपयोग भी Page Numbering और Page Name डालने के लिए किया जाता है।

Graphics

यह Ms Word का एक महत्पूर्ण फीचर है। इसकी सहायता से हम ड्राइंग बना सकते है। इसमें हम व्रत, त्रिभुज, आयत, रेखाएँ इत्यादि बना सकते हैं यहां पर ड्राइंग बनाने के लिए ड्राइंग टूल भी उपलब्ध है जिसके माध्यम से आप कोई भी ड्राइंग आसानी से बना सकते हैं। 

Ms Word का उपयोग (MS Word Uses in Hindi)

  • एमएस वर्ड का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में भी होता है स्कूल के छात्र और शिक्षक अपने महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। 
  • अगर आप ऑनलाइन Freelancer के तौर पर काम करना चाहते हैं तो आप एमएस वर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इसके माध्यम से आप अपना आकर्षक बायोडाटा बना सकते हैं। 
  • एमएस वर्ड के माध्यम से आप कोई भी आर्टिकल आकर्षक ढंग से लिख सकते हैं इसके अलावा अगर आप ही e – book बनाना चाहते हैं तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • आप इसका इस्तेमाल बिजनेस के चित्र में भी कर सकते हैं आप अपने बिजनेस के प्रोडक्शन का बिल लिस्ट और अकाउंट मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ जो भी महत्वपूर्ण चीज है उसका डॉक्यूमेंट यहां से बना सकेंगे। 

MS Word कैसे सीखे?

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड अगर आप सीखना चाहते हैं तो उसके लिए आप निम्न के तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं सभी का विवरण हम आपको नीचे बिंदु अनुसार देंगे चलिए जानते है। 

माइक्रोसॉफ्ट हेल्प

माइक्रोसॉफ्ट हेल्प माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा लांच किया गया एक प्रोग्राम है जिसके माध्यम से आपको माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड के बारे में सभी प्रकार की जानकारी दी जाएगी कि आप इसका इस्तेमाल कैसे करेंगे सबसे बड़ी बातें ये डायरेक्ट माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के द्वारा दी जाती है इसलिए आप इस प्रोग्राम में भाग लेकर माइक्रोसॉफ्ट को आसानी से सीख सकते हैं। 

बुक

आज की तारीख में कई आपको ऐसी किताबें मिल जाएंगे जिसके माध्यम से आप घर बैठे एमएस वर्ड कैसे चलाया जाता है उसके बारे में जानकारी मिल जाएगी इसके अलावा आप चाहे तो किताबों को PDF File के रूप में भी फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं इस तरह के कई प्रकार की वेबसाइट आज के टाइम में गूगल में उपलब्ध है। 

ऑनलाइन कोर्स

ऑनलाइन आपको कई एमएस वर्ड से जुड़े हुए कोर्स मिल जाएंगे जहां पर जाकर आप एमएस वर्ड के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं इसके लिए मैं आपको कुछ बेहतरीन वेबसाइट का विवरण दे रहा हूं जो इस प्रकार है। 

  • Udemy
  • Alison
  • Khan Academy
  • Gyanly

कंप्यूटर संस्थान के द्वारा

आज की तारीख में आपको कई ऐसे कंप्यूटर संस्थान मिल जाएंगे जो आपको एमएस वर्ड के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे लेकिन इसके लिए आपको कुछ पैसे भी खर्च करने होंगे तभी जाकर आप कंप्यूटर संस्थानों से एमएस वर्ड सीख पाएंगे। 

यूट्यूब के माध्यम से

आज के वक्त में यूट्यूब में आपको एम एस वर्ड से जुड़े हुए कई वीडियो मिल जाएंगे जहां पर आप आसानी से एमएस वर्ड के पूरे फीचर्स के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और यहां पर आपको कोई पैसे भी नहीं देने पड़ेंगे। 

निष्कर्ष –

आज के इस कंप्यूटर युग में जहाँ पर हर एक जगह पर चाहे वो ऑफिस, कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कम्पनीज हो इसके अलावा वो तमाम जगहें जहाँ पर कंप्यूटर का इस्तेमाल होता हो वहाँ पर एमएस वर्ड का भी इस्तेमाल अत्यधिक होता है।

ऐसे में हर एक युवा जो कंप्यूटर चलाना जानते है उन्हें MS Word का ज्ञान होना बहुत ही जरुरी है। इसका इस्तेमाल तो आपको अपने करियर में होगा ही साथ ही आपके डेली लाइफ में भी इसका इस्तेमाल भरपूर होगा तो आप एमएस वर्ड जरूर सीखें।

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल MS Word क्या है? (MS Word Kya Hai in Hindi) अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ सोशल मीडिया साइट्स पर भी जरूर शेयर करें धन्यवाद!

Read More –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment