आज इस लेख में हम जानेंगे पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2023 में, एवं साथ ही साथ दूसरे धर्मो जैसे हिन्दू , सिख , ईसाई की जनसंख्या कितनी है पाकिस्तान में, दोस्तों, शायद आपलोग जानते होंगे की जो अभी पाकिस्तान है। वो पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था।
15 अगस्त 1947 को जब अंग्रेजो से भारत को आज़ादी मिली ,साथ ही साथ भारत को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया गया और ये विभाजन धर्म के आधार पर किया गया अतार्थ वैसे क्षेत्र जहाँ पर मुस्लिमों की जनसँख्या ज्यादा थी वो पाकिस्तान देश बना।
2023 में पाकिस्तान की जनसँख्या कितनी है? (Pakistan Population in 2023)
पाकिस्तान (Pakistan) की कुल जनसँख्या वर्त्तमान समय में लगभग 232,361,770 (लगभग 23 करोड़) है। पाकिस्तान दुनिया का पांचवाँ सबसे घनी आबादी वाला देश है। यह विश्व जनसंख्या का 2.83 प्रतिशत है। यह एक मुस्लिम बहुल देश है, जिसमे लगभग 96 प्रतिशत आबादी मुसलमानो की है।

इंडोनेशिया के बाद पाकिस्तान विश्व का दूसरा सबसे घनी आबादी वाला मुस्लिम देश है, पाकिस्तान में अन्य धर्म समुदाय के लोग भी रहते है। जहाँ पे वे अल्पसंख्यक में गिने जाते है। जिसमे मुख्य तौर पर हिन्दू, सिख एवं ईसाई है। विभाजन के बाद से लगातार पाकिस्तान में धीरे धीरे हिन्दुओं की आबादी गिरती जा रही है। जिसका मुख्य कारण देश का इस्लामीकरण होना है।
पाकिस्तान की जनसँख्या (Pakistan Population) बहुत तेजी से बढ़ रही है। इसका कारण है जनसंख्या वृद्धि दर का अधिक होना। एक अनुमान के मुताबिक 1947 से अब तक पाकिस्तान की आबादी तक़रीबन सात गुना बढ़ी है एवं इससे पाकिस्तान की कुल जनसँख्या में चार गुना बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
पाकिस्तान की कुल जनसँख्या का लगभग 35 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते है। करांची शहर पाकिस्तान की सबसे घने आबादी वाले शहरों में शुमार है। यहाँ की आबादी करीब करीब 1.5 करोड़ है। पाकिस्तान में मुख्य रूप से उर्दू, पंजाबी एवं हिंदी भाषा बोली जाती है। उर्दू यहाँ की राष्ट्रीय भाषा है।
क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान दुनिया का 33 वां सबसे बड़ा देश है। इसका कुल क्षेत्रफल 881913 वर्ग किलोमीटर है। एवं जनसँख्या घनत्व 256 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। जिस तरीके से पाकिस्तान की जनसँख्या तेजी से बढ़ रही है आने वाले कुछ ही वर्षो में यहाँ का जनसँख्या घनत्व में भी इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि भारत, जनसँख्या घनत्व के मामले में पाकिस्तान से आगे है।
- भारत की जनसंख्या कितनी है?
- दुनिया के दस सबसे बड़े देश, क्षेत्रफल और जनसंख्या के अनुसार
- दुनिया का 10 सबसे ताकतवर देश कौन है?
पाकिस्तान की मुख्य जातियों का प्रतिशत
- पंजाबी – 44.7%
- पश्तून (पठान) – 15.43%
- सिंधी – 14.2%
- मुल्तानी – 8.4%
- मोहाजिर – 7.6%
- बलोची – 3.4%
पाकिस्तान की मुख्य धर्मो की जनसँख्या
ऐसे तो पाकिस्तान ने 23 मार्च 1956 को ही खुद को इस्लामिक देश घोषित कर चूका है एवं यहाँ की कुल आबादी का 96 फीसदी लोग इस्लाम धर्म को मानते है। इसके आलावा पाकिस्तान में कुछ अन्य धर्मो के लोग भी रहते है। जिनमे मुख्यतः हिन्दू (2%) एवं ईसाई (1.5%) धर्म शामिल है।
- पाकिस्तान में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगो की कुल जनसँख्या 21 करोड़ है।
- और यहाँ हिन्दु धर्म मानने वाले लोगो की कुल जनसँख्या 44 लाख के आस पास है।
- एवं पाकिस्तान में ईसाई धर्म को मानने वाले लोगो की कुल जनसँख्या 36 लाख है।
- Sikh Resource and Study Centre के द्वारा 2010 में किये गए एक सर्वे के अनुसार पाकिस्तान में सिख धर्म के लोगो की आबादी 50 हजार के आस पास है।
पाकिस्तान में हिन्दू आबादी कितनी है?
वर्ष 1947 में हिंदुयों की जनसंख्या पाकिस्तान की जनसंख्या का तकरीबन 12.9 प्रतिशत थी। भारत की विभाजन के बाद करीब 47 लाख हिन्दू और सिख आबादी पाकिस्तान छोड़ भारत आ गयी। पर हाल ही में साल 2017 में हुई एक सर्वे के अनुसार केवल 444,4870 हिन्दू बचे है, जिनमे करीब 849,614 आबादी अनुसूचित जातियों की है।
हालाकिं पाकिस्तान कॉउंसिल ने साल 2020 में दावा किया की अभी भी पाकिस्तान में हिंदुयों की जनसंख्या तक़रीबन 80 लाख है। पर वर्तमान समय में पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में हिंदुयों, सिखों, इत्यादि पर घनघोर अत्याचार हो रहा है, इन पर धर्मान्तरण का दबाव बनाया जाता है।
पाकिस्तान के कुछ मुख्य शहरों की आबादी
पाकिस्तान में 2017 में हुए जनगणना के अनुसार कुछ मुख्य शहरों की जनसँख्या निम्नलिखित है।
शहरों के नाम | शहरों की जनसँख्या |
करांची (Karanchi) | 1 करोड़ 50 लाख |
लाहौर (Lahore) | 1 करोड़ 11 लाख |
फैसलाबाद (Faisalabad) | 32 लाख |
रावलपिंडी (Rawalpindi) | 21 लाख |
गुंजरावाला (Gujranwala | 20 लाख 27 हजार |
पेशावर (Peshawar) | 19 लाख 70 हजार |
मुल्तान (Multan) | 18 लाख 70 हजार |
हैदराबाद (Hyderabad) | 17 लाख 34 हजार |
इस्लामाबाद (Islamabad) | 10 लाख 10 हजार |
पाकिस्तान की जनसंख्या का अनुमान (Pakistan Population Forecast)
वर्ष | जनसंख्या |
2020 | 22 करोड़ |
2025 | 24 करोड़ 22 लाख |
2030 | 26 करोड़ 29 लाख |
2035 | 28 करोड़ 29 लाख |
2040 | 30 करोड़ 21 लाख |
2045 | 32 करोड़ 7 लाख |
2050 | 33 करोड़ 80 लाख |
पाकिस्तान की जनसंख्या से बनने वाले महत्वपूर्ण प्रश्न –
Q. पाकिस्तान की जनसंख्या कितने करोड़ है?
Ans: वर्त्तमान समय में पाकिस्तान की जनसँख्या लगभग 23 करोड़ है।
Q. पाकिस्तान में हिंदुओं की संख्या कितनी है?
Ans: वर्तमान समय में पाकिस्तान में हिंदुओं आबादी लगभग 44 लाख है।
Q. पाकिस्तान का क्षेत्रफल कितना है।
Ans: क्षेत्रफल के हिसाब से पाकिस्तान दुनिया का 33वा सबसे बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल 881913 वर्ग किलोमीटर है।
Q. पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
Ans: पाकिस्तान अपना स्वंतंत्रता दिवस भारत से एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाता है।
Q. पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
Ans: लियाकत अली खान
तो दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल में जाना की पाकिस्तान की जनसंख्या कितनी है 2023 (Pakistan ki jansankhya) मैं आशा करता हूँ ये आपको ये लेख ज्ञानवर्धक लगा होगा, अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter, या अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट में निचे लिखकर पूछ सकते है, धन्यवाद।
इन्हे भी पढ़े :-