दुनिया की सबसे दिग्गज इंटरनेट टेक्नोलॉजी कंपनी Google ने हाल ही में Google Scholarship 2021 की घोषणा की है जिसमे गूगल कुल 1000 डॉलर (74000 रूपये) स्कालरशिप के रूप में देगी। जानकारी के लिए आपको बता दूँ ये स्कालरशिप सिर्फ महिला विधार्थियों के लिए है जो Computer Science, Computer Engineering या टेक्नोलॉजी से सम्बंधित ग्रेजुएशन की पढाई कर रही है।
इस स्कालरशिप देने के पीछे गूगल का तर्क ये है की गूगल कंप्यूटर, टेक्नोलॉजी फील्ड में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना चाहती है। कंप्यूटर टेक्नोलॉजी बैकग्राउंड से आने वाली महिला विधार्थियों के लिए ये एक बहुत ही सुनहरा मौका है Google Scholarship पाने का। ये स्कालरशिप पा कर महिलाएं इसे आगे की पढाई में लगा सकती है। ज्यादा जानकारी के लिए आप Google का ऑफिसियल साईट https://buildyourfuture.withgoogle.com/ पर जाकर पढ़ सकते है।
तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको Google के इस स्कालरशिप प्रोग्राम ‘Generation Google Scholarship’ के बारे में सभी तरह की जानकारी दी जाएगी।
Google Scholarship 2021
Organisation Name | |
Scholarship Name | Generation Google Scholarship |
Scholarship Amount | 1000 डॉलर (74000 Rs) |
Session | 2022-2023 |
Application Mode | Online Mode |
Who Can Apply | Only Female Students |
Last Date Of Apply | 10 December 2021 |
Education Mode | Full Time Student |
Subject | Bachelor’s degree in Computer Science, Computer Engineering, Or Any Technical Field. |
Google Scholarship 2021 in Hindi

Google ने हाल ही में Generation Google Scholarship के नाम से एक स्कॉलरशिप की शुरुआत की है। ये स्कॉलरशिप सिर्फ महिला विद्यार्थियों के लिए है। आवेदनकर्ता फॉर्म भरते समय 2022-2023 सेशन में एशिया प्रशांत (Asia Pacific) क्षेत्र के किसी मान्यता प्राप्त विश्विधालय में दूसरे वर्ष का छात्र रहा हो। और साथ में विषय के रूप मे computer science, computer engineering या टेक्नोलॉजी से सम्बंधित विषय से ग्रेजुएशन कर रही हो।
इसके साथ साथ आवेदनकर्ता का बढ़िया Acedemic Record रहा हो वो इस स्कॉलरशिप को पा सकता है। Google इस स्कॉलरशिप के रूप में 1000 डॉलर (74000 रूपये) अवार्ड के रूप में प्रदान करेगी। जिसे महिला विद्यार्थी आगे अपनी पढाई के रूप में खर्च कर सकती है। स्कॉलरशिप अप्लाई करने के अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2021 है। इस बिच आप इस फॉर्म को अप्लाई कर स्कॉलरशिप पा सकती है।
Google Scholarship 2021 Last date?
वैसे महिला विद्यार्थियों जो computer science, computer engineering या टेक्नोलॉजी से सम्बंधित ग्रेजुएशन कर रही है उनके लिए ये सुनहरा मौका है ये स्कॉलरशिप जितने का। Generation Google Scholarship फॉर्म को भरने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2021 है।
Google Scholarship 2021 Eligibility Criteria
- Google Scholarship पाने के लिए आवेदनकर्ता का महिला होना जरुरी है।
- आवेदनकर्ता 2021-2022 सत्र में किसी मान्यता प्राप्त विश्विधालय में ग्रेजुएशन में नामांकन ले लिया हो।
- इसके साथ ही 2022-2023 शैक्षणिक वर्ष के लिए महिला विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्विधालय से ग्रेजुएशन के दूसरे वर्ष पढ़ रहा हो।
- महिला विद्यार्थी computer science, computer engineering या टेक्नोलॉजी से सम्बंधित विषय की पढाई कर रही हो।
- अच्छा एकेडेमिक रिकॉर्ड होना चाहिए।
- कंप्यूटर साइंस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कम प्रतिनिधित्व वाले समूहों के प्रतिनिधित्व में सुधार के लिए नेतृत्व का उदाहरण और जुनून होना चाहिए।
Google Scholarship 2021 Apply Online
- Google Scholarship 2021 के लिए आवेदन करने हेतु सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://buildyourfuture.withgoogle.com/ पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर ही स्कॉलरशिप वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Generation Google Scholarship (Asia Pacific) पर क्लिक करे।
- इसके बाद Scholarship Details के निचे Apply Now पर क्लिक करे।
- इसे क्लिक करने के बाद आपलो Application Create करना होगा।
- Application Create करने के बाद फॉर्म खुलेगा जिसे ध्यानपूर्वक सही सही भर दे।
- और मांगे जाने पर सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड कर दे।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट कर दे।
UP फ्री लैपटॉप योजना के लिए आवेदन शुरू, जल्द करे आवेदन
इन्हे भी पढ़े –
- Bihar Free Laptop Yojana Registration, Form 2021 Apply Online
- Rajasthan Free Laptop Vitran Yojana 2021 List, Online Form Last Date
- Metaverse क्या है? Metaverse Meaning in Hindi
- UAPA Act क्या है? UAPA Full Form in Hindi
- अंचल अधिकारी क्या है | Circle Officer Kaise Bane
FAQs –
इस छात्रवृत्ति को कौन Sponser कर रहा है?
Google Scholarship 2021 को Google sponser कर रही है।
क्या Google Scholarship को भारतीय छात्र Apply कर सकते है?
जी हाँ बिलकुल Generation Google Scholarship (Asia Pacific) अंतर्गत भारतीय महिला छात्र आवेदन कर सकते है।
Google छात्रवृत्ति 2021 की कुल राशि क्या है?
इसके तहत कुल 1000 डॉलर 74000 रूपये की राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की जाएगी।
तो आज आपने इस आर्टिकल Google Scholarship 2021 के माध्यम से Google के द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप जिसका नाम Generation Google Scholarship है के बारे में जाने, आप इसे अप्लाई कर स्कॉलरशिप को जित सकते है, आप तो इस स्कॉलरशिप के बारे में जान गए, अब आप इसे अपने साथ पढ़ने वाले दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करे किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!