कंप्यूटर आधुनिक विज्ञान का एक सबसे अनोखा आविष्कार है इसके बिना आज की तारीख में कंप्यूटर के बिना कोई भी काम कर पाना असंभव है क्योंकि कंप्यूटर के माध्यम से आप घंटों का काम चंद सेकेंड के अंदर कर सकते हैं इसलिए कंप्यूटर का हमारे जीवन में बहुत ही विशेष महत्व है ऐसे में कंप्यूटर के बारे में जानकारी होनी अति आवश्यक है।
कंप्यूटर का जीवन में क्या महत्व है कंप्यूटर के लाभ और हानि क्या है। शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का क्या महत्व है। अगर आप इन सभी सवालों के जवाब जाना चाहते हैं या आप एक कंप्यूटर के ऊपर अच्छा सा निबंध लिखना चाहते हैं लेकिन आपको इसके बारे में बिल्कुल कोई जानकारी नहीं है। तो आप इस लेख Computer essay in hindi को पढ़ सकते है।
Table of Contents
कंप्यूटर क्या है?
कंप्यूटर (Computer) एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है। जो यूजर के द्वारा दिए गए डाटा एवं किसी भी प्रकार के इनफार्मेशन को यूजर के द्वारा दिए गए कमांड के अनुसार प्रोसेस करके प्रदान करता है। या आप ये भी कह सकते है की कंप्यूटर एक ऐसा डिजिटल इलेक्टॉनिक मशीन है जो उपयोगकर्ता के द्वारा दिए डाटा, इनफार्मेशन को सही सही Calculations करके रिजल्ट के रूप में प्रदर्शित करती है। और ये सभी काम चंद सेकंडो के अंदर प्रोसेस होता है।

कंप्यूटर शब्द लैटिन भाषा से लिया गया है जिसका हिंदी में अर्थ होता है गणना करना। कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बेबेज को कहा जाता है।
Computer Full Form in Hindi
Computer का Full Form “Commonly Operated Machine Particularly Used in Technical and Educational Research” होता है।
कंप्यूटर के मुख्य भाग क्या है?
कंप्यूटर के मुख्य पार्ट्स निम्नलिखित प्रकार के हैं जिनका विवरण में आपको नीचे संक्षिप्त में बिंदु अनुसार दूंगा आइए जाने।
1. Input device
कंप्यूटर में इनपुट डिवाइस का एक विशेष महत्त्व होता है इसके द्वारा एक कंप्यूटर को संचालित किया जाता है और कंप्यूटर के इनवाइट डिवाइस निम्नलिखित प्रकार के होते हैं जिनका विवरण नाम मैं आपको नीचे दे रहा हूं।
Mouse
इसके द्वारा आप कंप्यूटर के किसी भी चीज को अगर आपको सर्च करना है या आपको विशेष जगह पर पहुंचना है तो आप माउस के माध्यम से ही कर पाएंगे।
Keyboard
यह डिवाइस text, numbers, symbols को टाइप करने में मदद करता है. जो कंप्यूटर को कमांड्स टाइप कर instruction देने में सहायता करता है।
Scanner
इस input devices का प्रयोग कंप्यूटर में किसी document या text को स्कैन करने के लिए किया जाता है. किसी भी content को scan करने के बाद कंप्यूटर में इसे digital format में इस्तेमाल कर पाते हैं।
2. Output Device
कंप्यूटर के अंदर आउटपुट डिवाइस से निम्नलिखित प्रकार के होते हैं जिनका मैं आपको विवरण मैं नीचे दे रहा हूं जो इस प्रकार है।
Monitor
एक उपयोगकर्ता कंप्यूटर को जो निर्देश देता है CPU उसे प्रोसेस करने के बाद रिजल्ट जहां दिखाता है उसे मॉनिटर कहा जाता है, मोनिटर एक यूजर को कंप्यूटर को संचालित करने में बहुत ज्यादा मदद करता है।
Speaker
ध्वनि उत्पन्न करने वाले Devices को स्पीकर कहा जाता है. जिनका इस्तेमाल कंप्यूटर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में हम देखते हैं. स्पीकर एक प्रकार का आउटपुट डिवाइस होता है जिसका प्रमुख काम ध्वनि को उत्पन्न करना है जिसके कारण जवाब कोई गाना या फिल्म देखते हैं तो आपको आवाज स्पष्ट सुनाई पड़ता है।
Printer
किसी डिजिटल content जैसे text, इमेज को प्रिंट करने के लिए प्रिंटर का इस्तेमाल किया जाता है ताकि आपको जो भी चीज कंप्यूटर के माध्यम से प्राप्त करना है पीडीएफ फाइल के तौर पर तो आप इसके प्रयोग से आसानी से कर पाएंगे I उदाहरण के तौर पर ऐसे समझ सकते हैं के लिए कंप्यूटर में दिखाई देने वाली किसी इमेज को प्रिंट किसी कागज में आपको अगर अंकित करना है तो इसके लिए आपको प्रिंटर का इस्तेमाल करना होगा अब तो आपको समझ में आ गया होगा कि प्रिंटर का काम क्या है।
CU
इसका पूरा नाम कंट्रोल यूनिट होता है। यह पूरे कंप्यूटर सिस्टम को कंट्रोल करता है तथा यह सीपीयू का एक मुख्य भाग होता है।
ALU
ए.एल.यू (ALU) का पूरा नाम अर्थमेटिक लॉजिक यूनिट (Arthimitic Logic Unit) होता है। इसके अंतर्गत सभी प्रकार के अर्थमैटिक गणितीय व लॉजिकल ऑपरेशन परफॉर्म किए जाते हैं यह कंप्यूटर सिस्टम की मुख्य यूनिट होती है। ALU प्रोसेसर के अंदर स्थित होता है।
- Metaverse क्या है? Metaverse Meaning in Hindi
- KYC क्या है? KYC Full Form in Hindi, ये क्यों जरूरी है?
Computer Essay in Hindi 500 Words
कंप्यूटर का महत्व क्या है?
कंप्यूटर का हमारे जीवन में विशेष महत्त्व है आज की तारीख में अगर आपको किसी भी तरह का ऑनलाइन काम करना है तो ये आप कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से कर सकते है। और पहले के समय में हमें कोई भी काम करने में घंटों का समय लगा था और इससे हमारे समय की बर्बादी होती थी लेकिन आज कंप्यूटर में हमारे जीवन को काफी सहज और सुविधाजनक बना दिया है।
अगर महत्व की दृष्टि से कंप्यूटर को अगर देखा जाए तो कंप्यूटर का अविष्कार 20वीं सदी का सबसे क्रांतिकारी अविष्कारों में से एक है। आज कंप्यूटर के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। आज तमाम तरह के क्षेत्र जैसे की Banking, Education, Health, Artificial Intelligence, Space, Engineering, Business, Entertainment इत्यादि कंप्यूटर से पूरी तरह जुड़े हुए है। आज हम लोग कंप्यूटर के बिना science, Technology के क्षेत्रों में आगे बढ़ ही नहीं सकते।
शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का क्या उपयोग है।
जैसा कि आप लोग जानते हैं कि दुनिया और देश में कोरोना महामारी के कारण ऐसी दुर्दशा हो गई कि स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, और तमाम तरह के शिक्षण संस्थान बंद पड़े है ऐसे में बच्चों का स्कूल, कॉलेज जाना बंद हो गया है ऐसे में अगर कंप्यूटर ना होता तो बच्चे ऑनलाइन घर बैठे अपनी क्लासेस पूरी ना कर सकता है इन सभी चीजों को आसान कंप्यूटर नहीं किया है।
इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर के बहुत ज्यादा ही उपयोग हैं इसके अलावा अगर कोई छात्र दुनिया के किसी भी कोने में अगर ऑनलाइन पढ़ाई करना चाहता है तो आसानी से कंप्यूटर के माध्यम से घर बैठे कर सकता है और अगर उसे किसी प्रकार की शिक्षा से जुड़ी इंटरनेट से जानकारी प्राप्त करनी है तो वह कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से कर सकता है इसलिए शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का व्यापक उपयोग है।
कंप्यूटर के लाभ
कंप्यूटर के निम्नलिखित लाभ है।
- कंप्यूटर communication का सबसे अच्छा माध्यम है। इससे समय की काफी बचत होती है।
- कंप्यूटर के माध्यम से आप आसानी से किसी को ईमेल, मैसेज या किसी प्रकार का फाइल सेंड कर सकते है इसके अलावा आप वीडियो, ऑडियो कॉल भी कर सकते है।
- कंप्यूटर ने हमारे जीवन को सहज और काफी सुविधाजनक बना दिया है।
- आज ये तमाम क्षेत्रों जैसे की बैंकिंग, हैल्थकेयर, एजुकेशन, एयरोस्पेस, इंजीनियरिंग, इत्यादि इससे जुडी है और इसके बिना इन क्षेत्रों में आगे बढ़ पाना नामुमकिन है।
- कंप्यूटर के द्वारा आप अपने सभी प्रकार के जरूरी डेटा को स्टोर करके रख सकते हैं ताकि फ्यूचर में आप इसका इस्तेमाल कर पाए।
- आप घर बैठे दुनिया के किसी भी कोने में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं वह भी बस कुछ ही सेकंड के भीतर।
- कंप्यूटर के द्वारा आप घर बैठे अपनी ट्रेन की टिकट, हवाई जहाज टिकट, मूवी टिकट, इत्यादि काट सकते है। और बिजली बिल का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, ऑनलाइन शॉपिंग इत्यादि आसानी से कर सकते है।
- अगर आपको किसी व्यक्ति को पैसे ऑनलाइन पेमेंट करनी है तो आप तो भी आप कर पाएंगे या अगर आपको किसी प्रकार का सरकारी नौकरी का आवेदन पत्र भरना है तो ये भी आप कंप्यूटर से कर सकते है।
- वर्तमान समय में कंप्यूटर ने एजुकेशन के क्षेत्र में क्रन्तिकारी बदलाव किये है। आप अपने घर बैठे दुनिया के बेस्ट टीचर्स से ऑनलाइन पढ़ सकते है।
कंप्यूटर के हानियां
कंप्यूटर के बहुत सारे लाभ होते है। पर इसके कई तरह के हानियां भी होती है जो निम्नलिखित है।
- आज की बैंकिंग सिस्टम ऑनलाइन हो जाने के कारण कई बार ऐसा होता है कि आपका कोई भी बैंक से जुड़ा हुआ डाटा किसी hacker अगर हैक कर लिया गया है तो आपके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी भी हो सकती है।
- दुनिया काफी तेजी के साथ आधुनिक होती जा रही है ऐसे में कई कंपनियां अपने यहां रोबोट के द्वारा काम करने का कार्य शुरू करिए इससे देश और दुनिया में बेरोजगारी की समस्या बढ़ जाएगी।
- कंप्यूटर पर बच्चे इंटरनेट के माध्यम से अश्लील चीजें को आसानी से access कर लेते है जो बच्चों के लिए काफी हानिकारक है।
- Computer के ऊपर पर अधिक समय काम करना आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक है।
- Computer को लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से शारीरिक गतिविधियां में कमी होती है।
- अगर आप अपने लैपटॉप को अपने गोद या जांघ पर रखकर लम्बे समय तक इस्तेमाल करते है तो इनसे निकलने वाले रेडिएशन से आप नपुंसक भी हो सकते है।
- कंप्यूटर को लम्बे समय तक इस्तेमाल करने से कमर और सर दर्द की समस्या भी हो सकती है।
निष्कर्ष – जैसा की हमने ऊपर बताया की कंप्यूटर, आधुनिक युग का सबसे क्रांतिकारी खोजो में से एक माना जाता है। आज ये स्थिति है की कंप्यूटर के बिना आप जीवन जीने की सोच भी नहीं सकते है। आम आदमी के लिए तो इसका महत्व उतना नहीं है पर आज लगभग हर एक चीज कंप्यूटर से कनेक्टेड है जैसे की बैंकिंग सिस्टम, हेल्थ केयर सिस्टम, टेक्नोलॉजी, एजुकेशन इत्यादि।
तो मैं आपसे यही कहना चाहूंगा की इसे computer को आप सही कामों में इस्तेमाल करे। अपने बच्चो, छोटे भाई, बहन पर हमेशा ध्यान बनाये रखे की वो कंप्यूटर, लैपटॉप के माध्यम से इंटरनेट पर क्या सर्च कर रहे है क्यूंकि आज बहुत ही आसानी से अश्लील चीजे उपलब्ध है इससे बच्चों पर बहुत ही गलत प्रभाव पड़ता है।
आशा करता हूँ आपको ये लेख Computer Essay in Hindi अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा अगर अच्छा लगा हो तो इसे आप अपने दोस्तों, सहपाठियों के साथ भी जरूर शेयर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!
इन्हें भी पढ़े –
- नाटो (NATO) क्या है, इसके सदस्य देश | NATO Full Form in Hindi
- एसडीएम क्या है, कैसे बने? SDM full form in hindi
- Income Tax Officer कैसे बने? Income Tax Officer के लिए योग्यता, एग्जाम पैटर्न एवं सैलरी।
- ITI Full Form in Hindi | जानिए आईटीआई करने के फायदे क्या है?
- Whatsapp का मालिक कौन है ये किस देश की कंपनी है?