जैसा कि आप लोग जानते हैं कि आज के वक्त में हर एक व्यक्ति English बोलना चाहता है क्योंकि सामान्यतः ऐसा देखा गया है कि जो लोग इंग्लिश है अच्छा बोलते हैं उन्हें समाज में काफी सम्मान और इज्जत की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे तो भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है।
लेकिन आप अगर कहीं भी किसी भी बड़े कंपनी में इंटरव्यू के लिए जाएंगे तो आपको वहां पर इंग्लिश में बोलना पड़ता है। आज के वक्त में दुनिया के अधिकांश देशों में अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल होता है. इसलिए आपको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है. ऐसे में अगर आपको अंग्रेजी पढ़ना नहीं आता है तो आप अंग्रेजी बोलेंगे कैसे?
अगर आप अंग्रेजी पढ़ना, बोलना चाहते हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है की आप ये सब कैसे करेंगे तो इस लेख English पढ़ना कैसे सीखें? (English Padhna Kaise Sikhe) में बताये गए तरीके को फॉलो कर आप अंग्रेजी में खुद को कम्फ़र्टेबल कर सकते है।
English पढ़ना कैसे सीखें?(English Padhna Kaise Sikhe)
आज के वक्त में आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जिन्हे ना अंग्रेजी बोलने आती है और ना पढ़ने ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जैसा कि आप जानते हैं कि भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां पर अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है।
ऐसे में वहां पर अगर आप निवास करते हैं तो आपको अंग्रेजी की समझ और जानकारी होनी आवश्यक है। आमतौर पर लोगों की धारणा है कि अंग्रेजी बोल पाना काफी कठिन है और पढ़ना भी अगर आपके साथ भी इस प्रकार की समस्या है तो मैं आपको बता दूं कि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
अगर आप मेहनत और लगन के साथ अंग्रेजी पढ़ना, बोलना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इंग्लिश ग्रामर पर सबसे ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। अगर आप इंग्लिश ग्रामर को पूरी तरह से लिखना या पढ़ना सीख जाएंगे तो आपके लिए अंग्रेजी बोल पाना काफी आसान हो जाएगा।
English पढ़ना और लिखना कैसे सीखें?
इंग्लिश पढ़ना और लिखना अगर आप सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित टिप्स का पालन करना होगा अगर आप ऐसा कर जाते हैं तो आप निश्चित ही कुछ महीने के भीतर ही आसानी से इंग्लिश पढ़ना लिखना सीख जायेंगे उसका विवरण नीचे बिंदु अनुसार दिया गया है जो इस प्रकार है।
इंग्लिश की किताबें पढ़ें
अगर आप इंग्लिश पढ़ना सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले इंग्लिश के किताबों का नियमित रूप से अध्ययन करना होगा और अगर आप जैसी किताबें प्रतिदिन अच्छी तरह से पढ़ते हैं तो आप कुछ दिनों के अंदर ही इंग्लिश पढ़ना और लिखना सीख जाएंगे।
आज की तारीख में बाजार में आपको ऐसी अनेकों इंग्लिश के किताबी मिल जाएंगे जिसमे सामान्य इंग्लिश होता है और अगर आप इस को नियमित रूप से पढ़ते हैं तो आप आसानी से कुछ दिनों के भीतर इंग्लिश सीख जाएंगे. सबसे महत्वपूर्ण बात की आप हमेशा ऐसी किताबों (Novels, Story) का चयन करें जिसे पढ़ने में आपको मजा है ताकि आप उन किताबों को काफी रुचि लेकर पढ़ेंगे।
अंग्रेजी की अखबार पढ़ें
अगर आप अंग्रेजी बोलना और पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आप नियमित रूप से अंग्रेजी की अखबार पढ़ेंगे आज के वक्त में आपको बाजार में अनेकों प्रकार के अंग्रेजी की अखबार मिल जाएंगे, अंग्रेजी की बुक्स, नोवेल्स पढ़े और यहाँ पर आपको विशेष तौर पर इस बात पर ध्यान देना होगा कि यहां पर किस प्रकार अंग्रेजी के वाक्य बनाए गए हैं।
इसके अलावा वहां पर कैसे व्याकरण का इस्तेमाल हुआ है अगर आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से समझेंगे और उसका अभ्यास करेंगे तो आप यकीनन कुछ दिन के अंदर अंग्रेजी बोलना, पढ़ना सीख जाएंगे। जब आप अंग्रेजी की अखबार को पढ़ते हैं।
वहां पर कुछ ऐसे शब्द अंग्रेजी के आ जाते हैं जिन्हें उच्चारण कर पाना आपके लिए संभव नहीं होता है ऐसे में आप उन शब्दों को एक जगह पर लिख लेंगे और उसके बाद उसका नियमित रूप से अगर अभ्यास करते हैं तो आप आसानी से उन शब्दों का उच्चारण भी कर पाएंगे।
अंग्रेजी पढ़ने और सीखने में जल्दबाजी न करें
आप लोगों ने तो कहावत सुना ही होगा कि जल्दी का काम शैतान का होता है आप अगर कोई भी चीज सीखना चाहते हैं तो उसमें आपको धैर्य और समय दोनों देना होगा तभी जाकर आप उस चीज को अच्छी तरह से सीख पाएंगे इसलिए अंग्रेजी पढ़ने और सीखने में जल्दबाजी न करें।
सबसे महत्वपूर्ण बात है कि किसी भी भाषा में ऐसे कई शब्द होते हैं. जिनका मतलब सामान्य नहीं जानते हैं। ऐसे में आप अंग्रेजी के जब पढ़ना लिखना शुरू करेंगे तो आपके सामने भी इस प्रकार की समस्या आ सकती है। इसलिए आप ऐसे शब्दों को एक जगह पर लिख ले और उसके बाद उसका मतलब क्या होता है।
जानने के लिए गूगल पर सर्च करें आपको आसानी से उसका मतलब भी मालूम पड़ जाएगा इससे आपको अंग्रेजी पढ़ने और सीखने में आसानी होगी।
अंग्रेजी पढ़ने और सीखने के लिए टाइमर का प्रयोग करें
अगर आप कम समय में अंग्रेजी पढ़ना और सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपने मोबाइल में एक टाइमर सेट कर ले जो 5 मिनट से लेकर 10 मिनट के बीच होगा इससे आपको अंग्रेजी पढ़ने और सीखने में आसानी होगी जो भी टाइमर सेट किया है उसके अंतर्गत ही आपको अंग्रेजी पढ़ना होगा ताकि आप समझ सके कि आपकी अंग्रेजी पढ़ने की स्पीड कितनी है। इसके अलावा आप गूगल पर Speed Reading Test’ का उपयोग कर सकते हैं अपने पढ़ने की गति को मापने के लिए।
अनुशासन का पालन करें
हमारे जीवन में अनुशासन का खास महत्व है जो व्यक्ति अनुशासन के अनुसार काम नहीं करता है उसे सफलता पाने में काफी परेशानी और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ऐसे में अगर आप अंग्रेजी बोलना या पढ़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अंग्रेजी का नियमित रूप से अभ्यास करना होगा और अनुशासन का पालन करना होगा तभी जाकर आप कुछ दिनों के भीतर अंग्रेजी बोलना या पढ़ना सीख पाएंगे।
अंग्रेजी लिखने का नियमित अभ्यास करें
आप जब भी कोई अंग्रेजी शब्दों का उच्चारण करते हैं तो से आप एक कॉपी में जरूर लिखें ऐसा करने से आपको फायदा यह होगा कि आप जो भी शब्द बोल रहे हैं उसको लिखने का भी आप अगर नियमित रूप से अभ्यास करेंगे तो आप एक साथ अंग्रेजी बोलना, लिखना और पढ़ना तीनों सीख जाएंगे इसलिए अगर आप अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो इसके लिए जो भी शब्द आप पढ़ेंगे उसे आप कॉपी में जरूर नोट करे।
इंग्लिश डिक्शनरी अपने पास रखें
जब आप कोई भी इंग्लिश शब्द का उच्चारण कर रहे हैं और उसका मतलब आपको समझ में नहीं आ रहा है तो आप अपने पास हिंदी इंग्लिश का डिक्शनरी रखें इससे आपको डिक्शनरी में उस शब्द का क्या मतलब होता है उसे खोज पाने में आसानी होगी। इसके अलावा आप अपने मोबाइल में इंग्लिश-हिंदी डिक्शनरी का एप्प भी इस्तेमाल कर सकते है जब भी आपको कोई वर्ड में डाउट हो आप इसकी मदद ले सकते है।
English पढ़ना सीखने के लिए एप्स का इस्तेमाल करें
आज का जमाना डिजिटल का है इंटरनेट पर आपको ऐसी कई ऐसी वेबसाइट मिल जाएंगे जहां पर जाकर आप अंग्रेजी बोलना पढ़ना और लिखना सीख सकते हैं आज के वक्त में गूगल प्ले स्टोर में आपको कई ऐसे एप्स मिल जाएंगे जिसके माध्यम से आप घर बैठे अंग्रेजी बोलना पढ़ना सीख सकते हैं निचे मैं आपको कुछ बेहतरीन इंग्लिश लर्निंग एप्प्स की जानकारी दी गई है।
- Duolingo
- Cambridge communication
- Hello English
- Enguru
अंग्रेजी टीवी चैनल देखें
अगर आप अंग्रेजी बोलना पढ़ना सीखना चाहते हैं तो इसके लिए आप अंग्रेजी टीवी चैनल जैसे न्यूज़ चैनल और हॉलीवुड की फिल्में देखकर आप आसानी से अंग्रेजी बोलना और पढ़ना सीख पाएंगे यहां पर आप जान पाएंगे कि अंग्रेजी बोलने की शैली क्या है इसके अलावा आप चाहे तो इंग्लिश सिखाने वाले कोचिंग क्लासेज भी ज्वाइन कर सकते हैं जिसकी फीस कम होती है।
निष्कर्ष –
उम्मीद करता हूँ आप इस लेख English पढ़ना कैसे सीखें (English Padhna Kaise Sikhe) के माध्यम से अंग्रेजी कैसे सीखा जाय की जानकारी जान पाए होंगे। दोस्तों हम सभी इंलिश को पहाड़ की तरह देखते है पर ऐसा नहीं है।
इस लेख में ऊपर बताये गए तरीकों को कुछ छह महीने अपनाने के बाद ही आपकी इग्लिश इम्प्रूव हो जाएगी। एक मैं आपको पर्सनल टिप्स देता हूँ जो ये है कोशिश करें की जो भी आप वीडियो Youtube पर देखते है उसे आप इंग्लिश में ही देखे।
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, इसे आप अपने दोस्तों, अपने साथ पढ़ने वालो के साथ-साथ सोशल साइट्स जैसे की Facebook, Twitter आदि पर भी जरूर शेयर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!
Read More –