भारत से हजारों लोग प्रत्येक साल विदेशों में जाकर पढाई करते है और पढाई पूरी होने के बाद विदेशों में ही नौकरी या किसी भी प्रकार का बिज़नेस करने लगते है। इनमे से कई लोग वही अनिश्चितकालीन के लिए वही बस जाते है या विदेश में अधिक और भारत में कम समय तक निवास करते है। ऐसे लोगो को NRI कहा जाता है।
NRI के साथ-साथ PIO का नाम भी आता है PIO का फुल फॉर्म Person of Indian Origin होता है, मतलब वैसे लोग जो भारत में तो नहीं रहते है पर कही न कही इनका नाता भारत से रहा हो, कहने का मतलब ये है की इनके माता पिता भारतीय मूल भारत के नागरिक रहे होंगे। ऐसे लोगो को PIO कहा जाता है। इन्हे भारतीय नागरिक नहीं माना जाता है, ये उसी देश के नागरिक होते है जिस देश में रह रहे होते है।
हालाकिं इसे साल 2015 में खत्म कर Overseas Citizenship of India (OCI) कर दिया गया। और ये टैग पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगो को नहीं दिया जाता है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आप जान पायेंगे की एनआरआई (NRI) क्या होता है, इसके साथ-साथ NRI Taxation, NRI Status और क्या NRI के लिए आधार कार्ड जरुरी है इत्यादि के बारे में विस्तार से जान पायेंगे।
Table of Contents
NRI का मतलब क्या है (What is NRI)
भारतीय Foreign Exchange Management Act,1999 (FEMA) के अनुसार एनआरआई (NRI) वैसे लोगो को कहा जाता है जो भारत में एक साल में 182 दिन से कम रहते है। जानकारी के लिए आपको बता दूँ भारत से अब तक कई लाख लोग विदेशों में जाकर अनिश्चितकालीन समय के लिए बस गए है तो कई लोग भारत में कम और विदेश में अधिक रहते है। अगर आप सोच रहे है की ये लोग कितने बुरे होते होंगे की अपने देश भारत को छोड़कर विदेशों में जाकर बस जाते है तो मैं आपको बता दूँ की आप बिलकुल गलत सोचते है इन लोगो के बारे में।

NRI लोग भी भारत के नागरिक होते है। इनमे से कई लोग छात्र के रूप में पढ़ने के लिए विदेश जाते है जो अपनी पढाई पूरी करने के बाद वही नौकरी या अपना बिज़नेस करने लगते है और उसी देश का नागरिकता प्राप्त कर लेते है ये लोग वहाँ पर विभिन्न क्षेत्रों जैसे की टेक्नोलॉजी, प्राद्यौगिकी, स्पेस साइंस, या बड़े ऊचें पदों पर काम काम भारत का नाम रोशन करते है।
इनमे लाखों की संख्या में मजदूर भी होते है जो खाड़ी जैसे देशों में जाकर काम कर अपने परिवार के लिए पैसे भेजते है एक रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में विदेशी मुद्रा, विदेशों से सबसे ज्यादा भारतीय लोगो के द्वारा ही भेजे जाते है। और जानकारी के लिए आपको बता दूँ ये जो NRI भारत में पैसे भेजते है तो इनके भेजे हुए पैसे पर इंडियन गवर्नमेंट Tax नहीं लेती है। NRI को भारतीय इलेक्शन में वोट देने का अधिकार है हालाकिं अभी भारत में ये सही तरीके से लागु नहीं है।
भारतीय विदेश मंत्रालय के एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया में तक़रीबन 32 मिलियन (3 करोड़ 20 लाख) लोग NRI है। प्रत्येक साल भारत से लगभग 25 लाख दूसरे देशों में माइग्रेट कर जाते है जो की पूरी दुनिया में हर एक साल माइग्रेट होने वालो लोगो में सर्वाधिक संख्या है।
NRI full form hindi
NRI का फुल फॉर्म Non Resident Indian होता है, जिसे हिंदी में अप्रवासी भारतीय कहते है।
NRI Taxation
कई NRI होते है जो काफी धनी होते है उनका व्यापर विदेश के साथ-साथ भारत में भी चल रहा होता है वैसे लोगो से भारत में Tax भी वसूला जाता है। पर Foreign Exchange Management Act,1999 (FEMA) के अनुसार इन लोगों को Tax में छूट भी दी गयी है जब ये विदेशो में कमाए हुए धन को भारत में भेजते है तो इंडियन गवर्नमेंट इनसे Tax नहीं लेती है। पर जिस देश में वो काम कर रहे होते है वहां उन्हें उस देश के नियम के अनुसार Tax देना पड़ता है।
NRI Status
भारतीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के द्वारा NRI Status तय किया जाता है। इससे ये पता लगाया जाता है की जो कोई भी व्यक्ति विदेश में रह रहा है उसका उद्देश्य क्या है। और अगर कोई भी भारतीय नागरिक एक वित्तीय वर्ष में 182 दिन से कम भारत में रहता हो तो उसे NRI (Non Resident Indian) घोषित कर दिया जाता है।
NRI के लिए आधार कार्ड
NRI भी आधार कार्ड बनवा सकते है और कई दफा ये जरुरी भी हो जाता है। क्यूंकि जब भी NRI कुछ समय के लिए भी भारत में आएगा तो और अगर उसे किसी प्रकार का काम करवाना पद सकता है और इस समय भारत में आधार कार्ड लगभग सभी कामों में एक पहचान के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। हालाकिं आधार कार्ड भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र नहीं है।
FAQs –
Q. NRI meaning in english
NRI को इंग्लिश में Non Resident Indian कहाँ जाता है।
Q. full form of NRI in hindi
NRI को हिंदी में अप्रवासी भारतीय कहा जाता है।
Q. भारत में एक वर्ष में कितने दिन से कम रहने वालो लोगो को NRI कहा जाता है।
182 दिन
इन्हें भी पढ़े –
- Saving Account और Current Account में क्या अंतर है
- Google Pay क्या है Google Pay Account कैसे बनाये?
- PayPal क्या है और PayPal अकाउंट कैसे बनाएं?
- डीआरडीओ (DRDO) क्या है | DRDO Full Form in Hindi
- इसरो (ISRO) क्या है? ISRO Full Form in Hindi
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल एनआरआई (NRI) क्या होता है? अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा अब आप NRI के बारे में अच्छे से जान गए होंगे, इसे आप अपने दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!