एनआईए (NIA) क्या है? NIA Full Form in Hindi, जानिए NIA के बारे में पूरी जानकारी

दोस्तों जैसा की हमलोग जानते है आतंकवाद से भारत, क्या पूरी दुनिया परेशान है। और भारत में अक्सर आतंकवादी हमले होते रहते है। बात साल 2008 की है जब पाकिस्तान से आये आतंकवादियों ने भारत के आर्थिक राजधानी कहे जाने मुंबई के कई जगहों पर एक साथ हमला किया और इस हमले में कई बेकसूर व्यक्तियों मारे गए। 

तब उस समय भारत में कोई ऐसी एजेंसी नहीं थी जो इस तरह के हमले को नाकाम कर सके। तब जाकर भारत को एक जाँच एजेंसी की आवश्कता महसूस हुई। और फिर साल 2008 में ही राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) को एक केंद्रीय जाँच एजेंसी के रूप  स्थापना की गयी थी।

और बहुतों युवाओं का तो सपना होता है NIA में  काम कर देश को आतंकवाद से मुक्त करना। तो चलिए आज इस लेख में हम विस्तार से जानते है एनआईए (NIA) क्या है (NIA Full Form in Hindi) एनआईए का गठन कब हुआ और NIA में जॉब कैसे पाए।

एनआईए क्या है? (What is NIA) 

nia full form in hindi
nia full form in hindi

NIA (National Investigation Agency) भारत के एक राष्ट्रीय जाँच एजेंसी है जो मुख्य रूप से आतंकवाद को  समाप्त करने और आतंकी गतिविधियों से रोकने के लिए बनायीं गयी एक केंद्रीय जाँच एजेंसी है ये भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है और वर्त्तमान समय में इसके उत्तरदायी मंत्री श्री अमित शाह है।

जब 26 नवंबर 2008 को भारत के मुंबई में आतंकवादी हमला हुआ इस हमले को भारत का एक बड़ा इंटेलिजेन्स विफलता माना गया और इसके बाद भारत को एक जाँच एजेंसी की कमी महसूस हुई जो इस तरह के हमलो और आतंकियों के मंसूबों को नेस्तनाबूद कर सके। 

तब जाकर इसी साल 31 दिसंबर 2008 को भारतीय संसद द्वारा पारित कानून National Investigation Agency Act, 2008 के द्वारा NIA की स्थापना की गयी। NIA को स्पेशल पावर दी गयी है एजेंसी भारत के राज्यों की विशेष अनुमति के बगैर देश भर में किसी भी तरह के आतंकवाद से सम्बंधित मामले की जाँच करने के लिए अधिकृत है। 

इसका मुख्य काम भारत में आतंकवाद और आतंकी गतिविधियों को समाप्त करने और ठोस करवाई करना है। और आतंकी गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों को गिरफ्तार करना, उसकी सम्पति, कुर्की जप्ती करना और उससे जुड़े व्यक्तियों और संगठनो को आतंकवादी घोषित करना है। 

NIA Full Form in Hindi

NIA का Full Form National Investigation Agency” होता है। जिसे हिंदी में “राष्ट्रीय जाँच एजेंसी” कहा जाता है। 

एनआईए का गठन कब हुआ?

NIA का गठन 31 दिसंबर 2008 को भारत की संसद के द्वारा पारित अधिनियम राष्ट्रीय जाँच एजेंसी विधेयक 2008 को करने के बाद अस्तित्व में आयी। और एनआईए के संस्थापक महानिदेशक राधा विनोद राजू थे, और ये इस पद 31 जनवरी 2010 तक रहे वर्तमान समय में NIA के महानिदेशक Dinkar Gupta (IPS) है।

एनआईए का मुख्यालय (NIA Headquarters)

NIA का मुख्यालय भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है साथ में इसके कई ब्रांच भी है जो की भारत के कई शहरों हैदराबाद, गुवाहाटी, कोच्ची, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता, रायपुर, और जम्मू में मौजूद है। 

NIA me job kaise paye

NIA में जरुरत के अनुसार विभिन्न पदों लिए जैसे की सेक्शन ऑफिसर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, असिस्टेंट, अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर, क्लर्क, एवं सैनिक इत्यादि पदों के लिए समय-समय पर वैकेंसी निकलती ही रहती है। इसके लिए अलग बारहवीं, ग्रेजुएट पास होना अनिवार्य है। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु विभिन्न पदों के लिए अलग अलग है।

NIA के महानिदेशक रैंक के अधिकारी इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के ऑफिसर होते है। 

NIA में सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारीयों की बहाली SSC (Staff Selection Commission) के द्वारा आयोजित परीक्षा संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के द्वारा होती है। और इसके लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन का डिग्री होना अनिवार्य है। और सैनिको का चयन SSC GD एग्जाम के माध्यम से होती है। 

NIA Qualification

NIA में जॉब पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को किसी भी विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduate) की डिग्री होना अनिवार्य है। पर SSC GD के द्वारा चयनित NIA सैनिक के लिए शैक्षणिक योग्यता 12th पास अनिवार्य है। 

NIA Salary 

NIA में नौकरी करने वालों को सैलरी के बारे में बात करे तो ये विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग होती है जैसे की सब इंस्पेक्टर की सैलरी के रूप में पे स्केल 35400 से 112400 तक होती है साथ में 4200 का ग्रेड पे भी दिया जाता जाता है। इसकी शुरुआती सैलरी 35400 होती है और श्रेणी X, Y, Z शहरों में इसका वेतन अलग-अलग होता है इसके साथ में इन्हे कई तरह के सुविधाएँ और भत्ते भी दिए जाते है।

FAQs – एनआईए (NIA) क्या है? (NIA Full Form in Hindi)

Q. NIA का फुल फॉर्म क्या होता है?

Ans: NIA का Full Form National Investigation Agency होता है जिसे हिंदी में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी कहा जाता है। 

Q. राष्ट्रीय जांच एजेंसी के महानिदेशक कौन है।

Ans: वर्त्तमान समय में NIA के महानिदेशक आईपीएस अधिकारी Dinkar Gupta है।

Q. NIA का मुख्यालय कहाँ है

Ans: NIA का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

Q. एनआईए की स्थापना कब की गई थी?

Ans: NIA की स्थापना 31 December 2008 को की गई थी।

Q. NIA full form in English

Ans: National Investigation Agency

निष्कर्ष –

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल एनआईए (NIA) क्या है? (NIA Full Form in Hindi) ज्ञानवर्धक लगा होगा, ये आर्टिकल पढ़कर अब आप NIA के बारे में अच्छी तरह से जान गए होंगे, आप इसे दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter जैसे सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट में पूछ सकते है, धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े :-

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment