NASA क्या है? (NASA Full Form) नासा की उपलब्धियां और कार्य क्या हैं?

हम सब अपने बचपन के दिनों में काफी जिज्ञासु हुआ करते है कई तरह के विज्ञान, अंतरिक्ष से सम्बंधित सवाल जैसे की ये तारा क्या होता है, और ये चमकता क्यों है, धरती गोल क्यों होती है, धरती जैसे और दूसरे ग्रह पर जीवन है या नहीं, ये चन्द्रमा रात में रौशनी क्यों देता है, चाँद धरती से कितनी दूर है इत्यादि कई तरह के सवाल हम सब बचपन में अपने माता-पिता, शिक्षक से पूछा करते थे।

nasa full form hindi

इन्ही सब सवालों का जवाब ढूंढने के लिए एक विश्व की एक सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी है जिसका नाम NASA है। जो काम अमेरिका में नासा करती है ठीक वही काम भारत में ISRO (Indian Space Research Organisation) का है।

अगर आप भी नासा के बारे में नहीं जानते है जो इस लेख के अंत तक बने रहिये आज आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान पाएंगे की NASA क्या है? (Full Form of NASA in Hindi), NASA की स्थापना कब हुई थी साथ में NASA के महत्वपूर्ण मिशन के बारे में जानेंगे। 

About NASA in Hindi

एजेंसी का नाम  NASA (National Aeronautics and Space Administration)
स्थापना  29 जुलाई 1958 
पूर्ववर्ती एजेंसी का नाम  National Advisory Committee for Aeronautics
प्रकार  अंतरिक्ष एजेंसी 
मुख्यालय  वाशिंगटन डी.सी, USA 
Motto For the Benefit of All
अधिकार क्षेत्र अमेरिकी सरकार 
Owner  यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका 
नासा के संस्थापक  Dwight D. Eisenhower
‎Administrator of NASA Bill Nelson
कर्मचारी की संख्या  17,960 (2022)
वार्षिक बजट  24.041 billion dollar (2022)
ऑफिसियल वेबसाइट  www.nasa.gov

NASA क्या है? (What is NASA in Hindi)

नासा (NASA), United States of America की सरकार का एक स्वंतंत्र स्पेस एजेंसी है। यह अमेरिका के लिए नागरिक स्पेस प्रोग्राम, Aeronautics और Space Research जैसे कामों के लिए उत्तरदायी है। नासा का साइंस Earth Observing System की मदद से पृथ्वी और सभी सोलर सिस्टम को बेहतर तरीके से समझने के लिए केंद्रित है।

नासा पृथ्वी के वातावरण, सूर्य, चन्द्रमा, और अपना सोलर सिस्टम या इनसे भी परे अंतरिक्ष रहस्यों को जानने, समझने के लिए  वैज्ञानिक शोध और कई तरह के टेस्टिंग कर रहा है ताकी हमारे धरती, सोलर सिस्टम को करीब से जाना जा सके और हमारे जीवन को और बेहतर बनाया जा सके।

नासा पूरी दुनिया की सबसे अग्रणी स्पेस एजेंसी है। नासा ने पूर्व में बहुत ही महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशनों को अंजाम दिया है जो की मानव के इतिहास में बहुत ही उपयोगी साबित हुई है। नासा ने खगोल भौतिकी विषयों जैसे की बिंग बंग थ्योरी को समझने के लिए कई तरह के ऑब्जरवेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में छोड़ रखा है।

जो की इन्हे समय समय पर महत्वपूर्ण जानकारियों भेजती रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दूँ नासा का प्रत्येक साल का बजट बिलियन डॉलर में रहता है। और नासा का इस साल यानि साल 2022 का वार्षिक बजट 24.041 billion डॉलर है। 

Full Form of NASA in Hindi

NASA का Full Form “National Aeronautics and Space Administration” होता है। और NASA का फुल फॉर्म हिंदी मेंराष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन” होता है। 

NASA की स्थापना कब हुई थी? (NASA Founded in Which Year)

NASA की स्थापना आज से 61 साल पहले 29 जुलाई 1958 ईस्वी को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower के द्वारा की गयी थी। इसकी जरुरत महसूस गई जब (रूस पूर्व सोवियत संघ) के स्पेस एजेंसी ने दुनिया का पहला artificial satellite जिसका नाम स्पुतनिक-1 को 4 अक्टूबर 1957 ईस्वी को लांच किया।

इस घटना के बाद अमेरिकियों में हड़कंप मच गया। और अमेरिकियों ने खुद को टेक्नोलॉजी और स्पेस में खुद को रूस से पीछे पाया इसके बाद अगले साल ही 29 जुलाई 1958 अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति Dwight D. Eisenhower ने NASA की नीव रखी। नासा के पूर्ववर्ती एजेंसी का नाम National Advisory Committee for Aeronautics था।

NASA का हेडक्वार्टर कहाँ है? (NASA Headquarters)

NASA का मुख्यालय United States of America की राजधानी Washington, D.C में मौजूद है। इसके अलावा नासा का पुरे अमेरिका में 20 क्षेत्रीय रिसर्च सेंटर भी संचालित है। वर्तमान समय में नासा में करीब 18 हजार से भी अधिक वैज्ञानिक, कर्मचारी काम करते है। नासा में कई NRI भी है जो वैज्ञानिक के तौर पर काम करते है। 

NASA की 10 खास उपलब्धियाँ (Top 10 Achievements of NASA)

निचे हम आपको नासा के खास दस उपलब्धियों के बारे में बताने जा रहे है जो की मानव इतिहास के लिए मिल का पत्थर साबित हुई है। 

1. Apollo 11

अमेरिका ने खुद को रूसियों से स्पेस प्रोग्राम में पिछड़ता हुआ देख  साल 1961 ईस्वी में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति john f kennedy ने Apollo Mission के तहत एक मानव को चन्द्रमा पर भेजने का योजना बनाया। 

और इस तरह नासा ने दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान Apollo 11 को मून पर जुलाई 1969 ईस्वी में सफलतापूर्वक लैंड करवाया और ये एक मानव इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है। और नील आर्मस्ट्रांग दुनिया के पहले व्यक्ति बने मून पर चलने वाले। 

2. Cassini

Cassini मिशन को नासा और साथ में यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA), और इटालियन स्पेस एजेंसी (ASI) के द्वारा साल 1997 ईस्वी में शनि ग्रह को अध्यन करने के लिए लॉच किया गया था। इस cassini मिशन के मदद से शनि ग्रह और इसके उपग्रह के कई फोटो और कई तरह के महत्वपूर्ण जानकारी जानने को मिली और साल 2017 में cassini ने काम करना बंद कर दिया 

3. Juno

जो काम cassini मिशन ने शनि ग्रह के लिए किया वही काम जूनो मिशन ने हमारे सोलर सिस्टम के सबसे बड़े ग्रह Jupiter के लिए किया ये मिशन साल 2016 में लॉंच किया गया था। और इस मिशन के द्वारा कई तरह के अहम् फोटो और जानकारियां हाथ लगी  jupiter ग्रह को जानने और समझने में मदद करेगी। 

4. New Horizons

प्लूटो गृह हमेशा से मानव के लिए एक रहस्य ग्रह रहा है नासा ने साल 2006 में New Horizons नामक मिशन को लांच किया था Pluto ग्रह और इसके उपग्रह को जानने और समझने के लिए, New Horizons को अंतरिक्ष में 9 साल बिताने के बात साल 2015 में ये पहला स्पेसक्राफ्ट बना जिसने dwarf planet को एक्स्प्लोर किया इसके अलावा कई सारे महत्वपूर्ण जानकारिया हासिल हुई जो प्लूटो को और अधिक जानने में मदद करेगी। 

5. The Hubble Space Telescope

साल 1990 में नासा ने यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) और Space Telescope Science Institute के साथ मिलकर एक स्पेस टेलिस्कोप को low earth orbit में लांच किया ये अब तक के मानव इतिहास का  सबसे बड़ा और बहुत महत्वपूर्ण मिशन रहा है। और अभी भी ऑपरेशनल है। इसने कई ऐसे फोटो लिए है जो ब्रहाण्ड के रहस्यों को उजागर करते है। westerlund 2 के images को साल 2015 में release किया गया था। जो की The Hubble Space Telescope के द्वारा ली गई थी। 

6. Voyager

साल 1977 में नासा ने दो voyager mission को लांच किया था और ये आज भी ऑपरेशनल है ये एक ऐसा मिशन था जो सोलर सिस्टम के परे ब्रहांड के रहस्यों को जानने के लिए लांच किया था और ये आज तक कई महत्वपूर्ण डाटा को collect कर धरती तक पहुंचा रही है। voyager- 1 सोलर सिस्टम को छोड़ interstellar space में प्रवेश कर चूका है। 

7. The Kepler mission

kepler एक स्पेसक्राफ्ट है जिसे नासा ने साल 2009 में लांच किया था। इस मिशन का मुख्य काम था सोलर सिस्टम के अलावा धरती के साइज का प्लानेट की खोज करना जहाँ पर जीवन संभव हो और अभी तक ये कुल 4,696 candidate planets और 2,330 confirm Kepler planets की खोज कर चूका है। 

8. The Mars rovers

Mars Rover एक प्रकार का vehicle होता है जिसे मार्स यानी की मंगल ग्रह के surface पर चलने के लिए डिज़ाइन किया जाता है। इसे इस तरह डिजाईन किया जाता है की ये किसी भी मौसम में काम कर सके साथ में इसमें कई तरह के फीचर होते है जो इसे और अधिक बेनेफिशियल बनाते है।

नासा के द्वारा भी एक Mars rovers लांच किया गया जो की अभी तक ऑपरेशनल है और कई महत्वपूर्ण की जानकारी धरती पर भेज रही है। इस कारण हमलोग मार्स के बारे में बहुत से जानकारी जान पाए और ये भविष्य में होने वाले मानव रहित मार्स मिशन के लिए नासा ने मार्स यानि की मंगल ग्रह के बारे में जानने के लिए उपयोगी साबित होगी

9. The International Space Station

ये मानव इतिहास के अब तक के सबसे महंगे स्पेस मिशन में इसका नाम आता है इसे पांच देशो के स्पेस एजेंसी NASA, Roscosmos, JAXA, ESA और CSA के द्वारा साल 1998 में लांच किया गया था और ये स्पेस स्टेशन Low earth orbit में है। अंतरिक्ष यात्री International Space Station में जाकर वैज्ञानिक शोध को अंजाम देते है। इसकी मदद से microgravity और स्पेस एनवायरनमेंट, एस्ट्रोनॉमी इत्यादि को जानने, समझने में मदद मिलती है। 

10. The Space Shuttle Program

साल 1972 में नासा ने Space Shuttle Program को लांच किया जो की साल 2011 तक ऑपरेशनल रहा था। पुरे 30 सालो के सफर में इस स्पेस शटल ने 300 अंतरिक्ष यात्री को low-Earth orbit में पहुँचाया। 

इसके अलावा नासा ने अपने कई महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन के तहत कई कृत्रिम उपग्रह को अंतरिक्ष में पंहुचा रखे है जो कक्षा जो की पृथ्वी का वातावरण, हमारे सोलर सिस्टम, सूर्य इत्यादि का डाटा धरती तक पहुंचाते है।

FAQ’s –

Q. नासा का अध्यक्ष कौन है?

Ans – नासा के वर्तमान एडमिनिस्ट्रेटर Bill Nelson है जो की इस पद पर 3 मई 2021 से कार्य कर रहे है।

Q. NASA full form in English

Ans – NASA का Full Form, National Aeronautics and Space Administration होता है।

Q. नासा की स्थापना कब हुई थी?

Ans – 29 जुलाई 1958 ईस्वी को

Q. नासा कहा है?

Ans – नासा अमेरिका की एक अंतरिक्ष एजेंसी है तो जाहिर है नासा यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका में स्थित है।

Q. नासा का मुख्यालय कहाँ है?

Ans – Washington, D.C. USA

Q. कितने भारतीय वैज्ञानिक NASA में काम करते है?

Ans – नासा में तक़रीबन 36 प्रतिशत भारतीय वैज्ञानिक काम करते है।

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल NASA क्या है? Full Form of NASA in Hindi अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment