भारत के क्रिकेट बोर्ड BCCI के द्वारा आयोजित आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सबसे रोमांचक और पसंदीदा टी-20 क्रिकेट लीग है। आईपीएल की शुरुआत जब साल 2008 में की गयी थी। तो उस समय इस लीग की पॉपुलैरिटी उतनी नहीं थी। पर आज ये पूरी दुनिया के क्रिकेट खेलने वाले देशो के खिलाडियों के लिए एक सपने से कम नहीं है।
इसके पीछे कारण है इसकी स्वीकारिता पुरे विश्व में है साथ में खिलाडयों को करोड़ो रूपये की बोली लगाकर आईपीएल फ्रेंचायजी टीम में शामिल करना। आईपीएल की बात हो और छक्के, चौको की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता है। इस टी 20 लीग में दुनिया के धुरंधर बल्लेबाज शामिल होते है। और छक्कों, चौको की बरसात कर अपनी टीम को जिताने की हर संभव कोशिश करते है। तो चलिए आज के इस पोस्ट में हम IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला टॉप 10 खिलाडी के बारे में जानेंगे।
IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाडी (Most Sixes in IPL History)
इस टी 20 क्रिकेट लीग में छक्के, चौको की काफी अहमियत होती है। कई बार देखा गया है की टीम मैच जितने ही वाली होती और इसे बिच किसी खिलाडी ने दो, तीन छक्के जड़ दिए और मैच की तस्वीर पूरी तरीके से चेंज हो जाती है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाडी क्रिस गेल के पास है। फ़िलहाल तो इनके रिकॉर्ड के आस पास कोई भी खिलाडी नहीं है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी की बात की जाय तो इस लिस्ट में टॉप पर है वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज और आईपीएल में पंजाब की टीम पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले क्रिस गेल है, ये एक ऐसे खिलाडी है जब ये मैच में क्रिच पर टिक गए तो गेंदबाजों की जमकर धुलाई करते है।
इसलिए इन्हे सिक्स मशीन के नाम से भी जाना जाता है। इन्होने कुल 142 मैचों में 357 छक्के लगाए है और साथ में इन्होने 405 चौके भी लगाए है। और आईपीएल में इनका हाईएस्ट स्कोर 175 रन है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के घातक बल्लेबाज ए बी डेविलियर्स, ये आईपीएल में बंगलौर की टीम रॉयल चैलेजर्स बंगलोर के लिए खेलते है इन्हे mr. 360 के नाम से भी जाना जाता है। क्यूंकि ये मैदान के चारो तरफ छक्के मारने में माहिर है।
कई दफा तो इन्होने अकेले अपने दम पर अपने टीम को जित दिलाई है। इन्होने कुल 184 मैचों में 251 छक्के लगाए है और साथ में 413 चौके भी लगाए है और आईपीएल में इनका हाईएस्ट स्कोर 133 रन है।
और इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा, ये आईपीएल में मुंबई की टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते है और वर्तमान समय में कई सीजन से इस टीम की कप्तानी भी कर रहे है। इन्हे हिट मैन के नाम से भी जाना जाता है। इन्होने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी दिला चुके है।
इन्होने कुल 227 मैचों में 240 छक्के लगाए है और साथ में 519 चौके भी लगाए है। और इनका आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर 109 रन है। बाकि सभी (ipl me sabse jyada six kiske hai) की टॉप 10 लिस्ट निचे दी गयी है।
- IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला TOP 10 बल्लेबाज
- IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाडी, टॉप 10 लिस्ट
- Dream11 का मालिक कौन है? Owner of Dream11
- अभी तक के IPL में Purple Cap Winners खिलाडियों की सूची
IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाडी टॉप 10 लिस्ट (Most Sixes in IPL)
Rank | Player | Match | Six | Run |
1 | क्रिस गेल | 142 | 357 | 4965 |
2 | ए बी डेविलियर्स | 184 | 251 | 5162 |
3 | रोहित शर्मा | 227 | 240 | 5879 |
4 | एम एस धोनी | 234 | 229 | 4978 |
5 | कीरोन पोलार्ड | 189 | 223 | 3412 |
6 | विराट कोहली | 223 | 218 | 6624 |
7 | डेविड वार्नर | 162 | 211 | 5881 |
8 | सुरेश रैना | 205 | 203 | 5528 |
9 | शेन वाटसन | 145 | 190 | 3874 |
10 | रोबिन उथप्पा | 205 | 182 | 4952 |
IPL 2022 सबसे ज्यादा सिक्स किसके है (Most sixes in ipl 2022 list)
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाला खिलाडियों की लिस्ट निचे दी गयी है (IPL 2022 me sabse jyada six kiske hai)
Rank | Player | Match | Six | Run |
1 | जोश बटलर | 17 | 45 | 863 |
2 | लिअम लिविंगस्टोन | 14 | 34 | 437 |
3 | आंद्रे रसेल | 14 | 32 | 335 |
4 | के एल राहुल | 15 | 30 | 616 |
5 | संजू सैमसन | 17 | 26 | 408 |
6 | क्विंटन डिकॉक | 15 | 23 | 558 |
7 | डेविड मिलर | 16 | 23 | 481 |
8 | दिनेश कार्तिक | 16 | 22 | 330 |
9 | रोवमैन पावेल | 14 | 22 | 250 |
10 | नीतीश राणा | 14 | 22 | 361 |
FAQ –
Q. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन है?
Ans: IPL में सबसे ज्यादा सिक्स वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल लगाए है, इन्होने कुल 142 मैचों में 357 छक्के लगाए है
Q. आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के किसने मारे
Ans: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले खिलाडी जोश बटलर ने आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा छक्के (45) लगाए है।
आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल IPL में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला टॉप 10 खिलाडी पसंद आया होगा , अब आप आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी के बारे में जान गए होंगे, इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter जैसे सोशल साइट्स पर भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद
इन्हे भी पढ़े :-