Corona Vaccine Certificate डाउनलोड कैसे करे?

भारत ने काफी तेजी से कोविड वैक्सीननेशन करते हुए 100 करोड़ का लक्ष्य को पार कर लिया है। कई लोगो को Covid Vaccine Certificate डाउनलोड करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको तीन तरीके बताऊंगा जिसकी मदद से आप आसानी से Covid-19 Vaccine Certificate Download कर पाएंगे। 

जानकारी के लिए आपको बता दूँ अगर आपने covid का vaccine ले लिया है तो यात्रा करते समय खासकर हवाईजहाज से यात्रा करते समय एयरपोर्ट पर covid-19 certificate माँगा जाता है। ऐसे में इसे डाउनलोड कर अपने साथ रखना न भूले। तो चलिए इस आर्टिकल के माध्यम से आप Corona Vaccine Certificate डाउनलोड कैसे करे, Covid-19 certificate के फायदे इत्यादि के बारे में जान पाएंगे।

covid-19 Vaccine certificate Details

नाम  कोवीड वैक्सीननेशन सर्टिफिकेट
किसके द्वारा लांच किया गया  स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार 
लाभार्थी  भारतीय नागरिक 
वर्ष  2021 
आवेदन की प्रक्रिया  ऑनलाइन मोड 
उद्देश्य  covid-19 वैक्सीन का सर्टिफिकेट डाउनलोड 
covid-19 certificate के फायदे देश, विदेश यात्रा करते समय उपयोगी 
Scheme  केंद्रीय सरकार की योजना 
ऑफिसियल वेबसाइट  cowin.gov.in

Covid Vaccine Certificate क्या है?

लाखों लोग प्रतिदिन Covid-19 Vaccine ले रहे है। बहुत लोग पहले डोज तो बहुतो लोग अपना दूसरा डोज ले रहे है। तो कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद चाहे वो पहला या दूसरा डोज हो, भारत की सरकार Covid-19 Vaccine की Certificate जारी कर है है। यह एक तरह से ये एक प्रमाण पत्र की तरह है।  

corona vaccine certificate download kaise kare

जिससे ये पता चलता है की आपने Covid-19 Vaccine ले ली है और आप इस कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षित (immunized) हो गए है। वर्तमान समय भारत में Covid-19 की कुल चार Vaccine, जो की WHO के द्वारा Approve है आम लोगो को दी जा रही है। जिनमे ज्यादातर covishield दी जा रही है। 

जिसे Serum Institute of India निर्माण कर रही है। और दूसरा Covaxin, जो 100 प्रतिशत भारतीय फार्मूला पर बनी है इसका निर्माण Bharat Biotech के द्वारा की जा रही है, तीसरा रूस की Sputnik v, और चौथा अमेरिका की Moderna . 

Covid Vaccine सर्टिफिकेट फायदे

  • Covid-19 Vaccine की Certificate एक तरह का प्रमाण पत्र है की आपने covid-19 की वैक्सीन ले रखी है। वर्तमान समय मे ऐसा कोई फायदा नहीं है पर सबसे बड़ी फायदा ये है की आपने vaccinate कर, खुद को और अपने परिवार को इस इन्फेक्शन से काफी हद तक सुरक्षित कर लिया है। 
  • भविष्य में कोरोना की इन्फेक्शन ज्यादा न फैले इसके लिए घरेलू या विदेश हवाईजहाज यात्रा के दौरान Covid-19 Vaccine की Certificate को माँगा जा रहा है। अगर आप आपके पास covid सर्टिफिकेट नहीं है तो आपको यात्रा से वंचित किया जा सकता है। 
  • अगर आपके पास Covid-19 Vaccine की Certificate नहीं है तो आपको भारत में सरकार के द्वारा दिए जा रहे विभिन्न प्रकार सरकारी लाभ से वंचित किया जा सकता है। तो खुद को वैक्सीन लगवाकर आप सरकार लाभ के सकते है। 

Covid Vaccine सर्टिफिकेट का उद्देश्य 

वर्तमान समय में भारत में covid-19 की वैक्सीन 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगो को दी जा रही है। ये वैक्सीन इसलिए जरुरी है ताकि आपके शरीर में covid-19 के खिलाफ एंटीबाडी बन सके और आप इस घातक बीमारी से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सके। 

चुकी कोरोना ने पूरी दुनिया को उलट पलट के रख दिया है, लोगो ने पिछले दो सालो में जितना कष्ट सहा है शायद ही अपने जीवन में कभी सहा हो, पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था ढह गयी, बच्चों की पढाई लिखाई एकदम ठप हो गई, और भी कई तरह के चीजों में बदलाव आया है कोरोना के बाद, तो सभी देशो की सरकार का एकमात्र एक ही उद्देश्य है भविष्य में कोरोना के इन्फेक्शन को रोका जाय और जन-जीवन को वापस पटरी पर लाया जाय। 

कोरोना वैक्सीन की सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करे (COVID Vaccine Certificate Download)

वर्तमान समय में कोरोना वैक्सीन की सर्टिफिकेट को कुल चार तरीके CoWIN, Digilocker, Aarogya Setu और Whatsapp के जरिये डाउनलोड किया जा सकता है। जिसे विस्तार रूप में निचे बताया गया है। 

Covid-19 vaccine certificate download from cowin –

  • सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट cowin.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से sign in पर क्लिक करे। 
  • sign in करने के बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा इसे डाल दे। 
  • इसके बाद अब आप वैक्सीन के दोनों डोज का डिटेल्स देख सकते है। 
  • अब यहाँ पर आपको एक सर्टिफिकेट बटन दिखेगा डोज एक और डोज दो के साइड में। 
  • इसके बाद डाउनलोड बटन पर क्लिक कर Covid-19 Vaccine की Certificate आप डाउनलोड कर सकते है। 

Covid-19 vaccine certificate download Digilocker –

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से Digilocker App डाउनलोड कर इनस्टॉल कर ले।
  • इसके बाद आपको अपना Name, DOB, Gender, Security Pin, Email id, Aadhar Number, Mobile Number डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद Central Govt Tab में जाकर Ministry of Health and Family Welfare पर जाकर क्लीक करे। 
  • इसके बाद आपको Vaccine Certificate का ऑप्शन दिखेगा। 
  • Vaccine Certificate लिंक पर क्लिक कर 14 Digit का Beneficiary id डालकर सर्टिफिकेट डाउनलोड कर ले। 

Download covid-19 vaccine certificate through arogya setu app –

  • arogya setu app के द्वारा Covid-19 Vaccine Certificate को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर से app को डाउनलोड कर open कर ले। 
  • इसके बाद वैक्सीननेशन ऑप्शन पर क्लिक कर ले। 
  • इसके बाद अपना मोबाइल रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डाल दे। 
  • मोबाइल डालते ही आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा उसे डाल दे। 
  • इसके बाद CoWIN Tab पर क्लिक करे।  
  • इसके बाद वैक्सीन सर्टिफिकेट पर क्लिक कर 14 Digit का Beneficiary id डाल दे। 
  • इसके बाद Get Certificate बटन पर क्लीक कर Covid-19 Vaccine Certificate को डाउनलोड कर ले। 

और चौथा तरीका है व्हाट्सअप के जरिये जिसे निचे बताया है।

WhatsApp के जरिए कैसे डाउनलोड करें Covid-19 Vaccine Certificate

जी हाँ अब आप Whatsapp के जरिये भी Covid-19 Vaccine Certificate को डाउनलोड कर सकते है जिसे निम्नलिखित तरीके से किया जा सकता है। 

  • Whatsapp के जरिये भी Covid-19 Vaccine Certificate को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में एक नंबर save करना होगा। 
  • वो नंबर है 9013151515, इसे किसी भी नाम से सेव कर ले, मान लीजिये आप इसे Covid Helpline नाम से save कर लिए है। 
  • इसके बाद Whatsapp में Covid Helpline में जाकर एक COVID CERTIFICATE लिखकर सेंड कर दे। 
  • इसके बाद आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे टाइप कर सेंड कर दे। 
  • इसके बाद आपके इस नंबर पर जो-जो भी लोग रजिस्टर है उसका नाम सीरियल वाइज आ जायेगा। 
  • अब आप आपको जिस किसीका भी सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा उसके सीरियल नंबर डालकर सेंड कर दे। 
  • सीरियल नंबर डालते ही पीडीएफ फॉर्मेट में सर्टिफिकेट आ जायेगा। इसे डाउनलोड कर ले। 

निष्कर्ष –

तो इस तरह आप ये आर्टिकल Corona Vaccine Certificate डाउनलोड कैसे करे को फॉलो कर Covid-19 Vaccine Certificate को आसानी से डाउनलोड कर सकते है, इसे आप अपने दोस्तों, सग्गे सम्बन्धियाँ को भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े –

 

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment