PNG गैस क्या है? PNG, CNG और LPG में क्या अंतर है? CNG, PNG Full Form in Hindi

PNG एक स्वच्छ ईंधन का स्रोत माना जाता है। इससे प्रदूषण बहुत ही कम होती है। PNG का इस्तेमाल घर में खाना बनाने में भी होता है। LPG का तो उपयोग होता ही है कुकिंग में और साथ ही CNG का इस्तेमाल गाड़ियों में ईंधन के रूप में होता है और साथ ही आजकल इसका प्रयोग घरो में खाना बनाने में भी होने लगा है। 

difference between cng and png in hindi

इन सभी को नेचुरल गैस की कैटेगरी में रखा गया है। अगर आप इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी जानना चाहते है तो आप इस लेख PNG गैस क्या है? PNG, CNG और LPG में क्या अंतर है? (CNG, PNG Full Form in Hindi) को अंत तक जरूर पढ़े तो आईए जानते है।

PNG क्या है? (What is PNG in Hindi)

PNG का पूरा नाम “Piped Natural Gas” होता है .यह एक प्रकार का नेचुरल गैस होता है इसका इस्तेमाल घरेलू और कमर्शियल दोनों तरीके से होता है इस गैस को पाइप के द्वारा लोगों के घर पर पहुंचाया जाता है इस Gas की सबसे बड़ी खासियत ये है कि ये एलपीजी की तुलना में यह काफी सस्ता होता है।

सुरक्षा की नजर से सीएनजी, एलपीजी की तुलना में काफी सुरक्षित होता है। क्योंकि ये गैस जब 515% हवा के संपर्क में आएगा तभी जाकर आग लगेगा। जबकि एलपीजी 2 फ़ीसदी भी अगर हवा के संपर्क में आ जाए तो आग आसानी से लग जाती है। 

CNG क्या है? (What is CNG in Hindi)

CNG का पूरा नाम “Compressed Natural Gas” होता है। ये भी नेचुरल गैस की तरह ही होती है। लेकिन इसका प्रेशर काफी अधिक होता है इसका इस्तेमाल मुख्य तौर पर वाहनों में ईंधन के रूप में किया जाता है. इस गैस को कंप्रेस करने का मुख्य उद्देश्य सिलेंडर में इस gas को अधिक मात्रा में संग्रहित करना है ताकि उसका इस्तेमाल अधिक दिनों तक किया जा सके। 

सीएनजी का इस्तेमाल Power Generation में किया जाता है। जैसे की जेनेरेटर इत्यादि में। इसके लिए अलग से सीएनजी जनरेटर बनाए गए है। साथ ही इसका उपयोग हीटिंग के रूप में और घरो में खाना बनाने में भी किया जाता है। 

LPG क्या है? (What is LPG in Hindi)

LPG का पूरा नाम “Liquefied Petroleum Gas” होता है। ये कई गैसों का मिश्रण होता है जैसे प्रोपेन, प्रोपलीन, ब्यूटेन और ब्यूटाइलीन। इसे पेट्रोलियम के उप साधन के रूप में उत्पादित किया जाता है इस गैस की सबसे बड़ी विशेषता ये है की Lpg हवा से भारी होती है।

और इस गैस का इस्तेमाल खाना बनाने, वाहनों को चलाने के लिए किया जाता है। एलपीजी गैस में आग लगने की संभावना सबसे ज्यादा होती है क्योंकि ये हवा के संपर्क में बहुत जल्द आ जाता है। इस गैस का इस्तेमाल खाना बनाने, वाहनों के ईधन के रूप में और मोटर को चलाने के के लिए किया जाता है। 

PNG, CNG और LPG में क्या अंतर है?

PNG, CNG और LPG में निम्नलिखित प्रकार का अंतर होता है। जिसकी विस्तृत जानकारी चार्ट के जरिये दी गई है। 

PNG

CNG

LPG

इसका पूरा नाम Piped Natural Gas होता है। 

इसका पूरा नाम Compressed Natural Gas है।  

इसका पूरा नाम Liquefied Petroleum Gas है। 

इसका दबाव 4 bar से लेकर 21 मिलीमीटर तक होता है। 

Cng उच्च दबाव में (200 BR) कंप्रेस किया जाता है। 

का कैलोरिफिक मान 94 MJ/m3 (26.1kWh/m³) होता है। 

इसका इस्तेमाल कमर्शियल और घरेलू इंडस्ट्री दोनों जगह पर होता है। 

इसका प्रयोग केवल वाहन में होता है। 

इसका इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। 

पीएनजी को पाइपलाइन के द्वारा घर में पहुंचाया जाता है। 

इसको सिलेंडर में कंप्रेस करके रखा जाता है ताकि इसका इस्तेमाल अधिक दिनों तक किया जा सके। 

गैस सिलेंडर में इसे संग्रहित किया जाता है। 

इसमें सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती है। 

Cng को सिलेंडर में रखा जाता है। 

इसे गैस सिलेंडर में कंप्रेस करके रखा जाता है। 

पीएनजी नेचुरल गैस है। 

सीएनजी भी नेचुरल गैस है। 

एलपीजी पैट्रोलियम गैस है। 

FAQs –

Q. PNG और CNG में क्या अंतर है?

Ans – CNG का पूरा नाम Compressed Natural Gas होता है और वही PNG का पूरा नाम Piped Natural Gas होता है। इन दोनों गैस में एक मात्र अंतर इनका डिलीवरी का है। सीएनजी नेचुरल गैस की बोतले से निकलती है और वही सीएनजी पाइप से निकलती है। सीएनजी गैस और पीएनजी गैस दोनों रिफाइंड प्राकृतिक गैस है और इन दोनों में मीथेन गैस मुख्य घटक है।

Q. PNG Gas Full Form in Hindi

Ans – PNG का फुल फॉर्म Piped Natural Gas होता है। 

Q. CNG Gas Full Form in Hindi

Ans – CNG का फुल फॉर्म Compressed Natural Gas होता है।

Q. LPG Gas Full Form in Hindi

Ans – LPG का फुल फॉर्म Liquefied Petroleum Gas होता है।

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल PNG गैस क्या है? PNG, CNG और LPG में क्या अंतर है? (CNG, PNG Full Form in Hindi) अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा आप इस लेख तो अपने दोस्तों के साथ साथ सोशल मीडिया साइट्स पर भी जरूर शेयर करे किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के जरिये कर सकते है धन्यवाद!

इन्हें भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment