PVC Aadhar Card कैसे बनाये? PVC Aadhar Card Order Online Apply

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की कैसे घर बैठे कैसे PVC Aadhar Card ऑनलाइन बनवाएं। वर्तमान समय में आधार कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है। इससे बैंक के खाते तो लिंक तो रहते ही है साथ में भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं में भी एक पहचान के रूप में आधार कार्ड की जरुरत होती है।

pvc aadhar card kaise banaye

इसके अलावा भी कई जगहों पर पहचान के रूप में भी आधार कार्ड माँगा जाता है। तो चलिए आज इस लेख के माध्यम से जानते है की PVC Aadhar Card क्या है? (Aadhar Card PVC Order) इसके अलावा सभी तरह की PVC Aadhar Card से सम्बंधित जानकरी आप जान पाएंगे तो आइये जाने। 

PVC Aadhar Card क्या है? (What is PVC Aadhar Card)

वर्तमान समय में आधार कार्ड (Aadhar Card) भारतीय नागरिको का एक महत्वपूर्ण identity proof बन गया है। सरकारी या गैर सरकारी कामो में इसे पहचान के रूप में माँगा जाता है। इसके अलावा अगर आप बैंक में अकाउंट खुलवाने जाते है तो वहां भी आपसे आधार कार्ड माँगा जाता है। इसके अलावा भी कई तरह के सरकारी कामों के लिए भी आधार कार्ड की एक अपनी विशिष्टता है। 

तो जब आधार कार्ड इसका महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में प्रयोग होता है। अभी तक आपके, हमारे पास जो आधार कार्ड हुआ करता था वो कागज के बना होता था। जिसे पैकेट या पर्स में रखने में इसे मुड़ने, फटने या पानी से भीगने का डर बना रहता है। ऐसे में आधार की संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एटीएम कार्ड जैसा आधार कार्ड प्रस्तुत किया है। जिसे PVC Aadhar Card कहाँ जाता है।

PVC Aadhar Card कैसे बनवाएं ऑनलाइन? (Order Aadhaar PVC Card)

pvc aadhar card kaise apply kare
pvc aadhar card kaise apply kare

PVC Aadhar Card को आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन आर्डर कर सकते है। जिसे निम्नलिखित तरीके से आप आर्डर कर सकते है। 

1.  PVC Aadhar Card ऑनलाइन आर्डर करने के लिए सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाये। 

2.  इसके बाद क्रशर निचे कर Get Aadhar ऑप्शन के अंतर्गत Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करें। 

3.  इसके बाद अपना 12 अंको का आधार नंबर या 28 अंको का एनरोलमेंट आईडी और सिक्योरिटी कोड डालना होगा।

4.  इसके बाद अब send OTP पर क्लिक करें। 

5.  अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP जायेगा उसे डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। 

6.  अब आपको 50 रूपये का पेमेंट का ऑप्शन आएगा। 

7.  आप पेमेंट विभिन्न तरीके जैसे की, UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिये कर सकते है।

8.  पेमेंट कन्फर्म होने के बाद आपको पेमेंट स्लिप मिल जाएगी। 

9.  इस तरह आपने PVC Aadhar Card का ऑनलाइन आर्डर कर दिया है। 7 से 14 दिनों के के भीतर आपको PVC Aadhar Card पोस्ट के माध्यम से आ जाएगा। 

नोट – जिन लोगो के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर नहीं है वो भी कोई दूसरा मोबाइल नंबर का प्रयोग कर PVC Aadhar Card आर्डर कर सकते है।

PVC Aadhar Card full form

PVC का फुल फॉर्म polyvinyl chloride होता है

PVC Aadhar Card status check online

  • PVC Aadhar Card का status check करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाये। 
  • इसके बाद क्रशर निचे कर Get Aadhar ऑप्शन के अंतर्गत Check Aadhaar PVC Card Status पर क्लिक करें।
  • इसके बाद pvc आधार आर्डर करने के बाद एक SRN दिया गया था, उसे दर्ज करें और सिक्योरिटी कोड डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपको PVC Aadhar Card का status देखने को मिलेगा। 
 

PVC Aadhar card होने के फायदे?

  • ये आधार कार्ड, एटीएम कार्ड की तरह अच्छी क्वालिटी का होता है। 
  • इसे आप आसानी से अपने पर्स में रख सकते है। 
  • ये दिखने में काफी आकर्षक होता है। 
  • इसपर लिखे हुए सभी अक्षर साफ और स्पष्ट दिखाई देते है। 
  • प्लास्टिक कार्ड होने के कारण ये काफी लम्बे समय तक चलेगा। 
  • इसे आर्डर करने के लिए आपको मात्रा 50 रूपये देने होंगे। 

PVC Aadhar card के Feature 

  • इसमें कई तरह के सिक्योरिटी फीचर्स जैसे की Hologram, Guilloche Pattern, Ghost Image और Microtext जैसे फीचर्स दिए गए है। जो इसे काफी यूनिक बनाता है। 
  • इस कार्ड के पीछे एक बड़ा सा QR Code दिया गया है। जिसे स्कैन कर आसानी से आधार को वेरीफाई किया जा सकता है। 
  • पहले वाले आधार कार्ड में issue date नहीं रहता था, पर इसमें फोटो के बगल में आधार कार्ड का issue date लिखा हुआ है। 

FAQs –

Q. PVC आधार कार्ड कितने दिन में बनता है?

PVC Aadhar Card सामान्यतः 7 से 14 दिनों के अंदर आपके पते पर इंडियन पोस्ट के माध्यम से आपके घर आ जाता है। 

Q. PVC आधार कार्ड के लिए कितना पेमेंट लिया जाता है?

PVC Aadhar Card ऑनलाइन आर्डर करने के लिए आपको 50 रूपये पेमेंट करना पड़ेगा।

तो इस आर्टिकल PVC Aadhar Card कैसे बनवाएं के मदद से आज आपने PVC Aadhar Card ऑनलाइन आर्डर करना सीखा, इसे आप अपने दोस्तों के साथ साथ Facebook, Twitter इत्यादि जैसे सोशल साइट्स पर भी शेयर जरूर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है धन्यवाद!

इन्हे भी पढ़े –

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

1 thought on “PVC Aadhar Card कैसे बनाये? PVC Aadhar Card Order Online Apply”

Leave a Comment