Zomato का मालिक कौन है? ये किस देश की कंपनी है।

आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे Zomato के बारे में, आपने जरूर कभी न कभी जोमाटो का नाम जरूर सुना होगा या आपने में से बहुतो लोग तो जोमाटो से खाना आर्डर एक न एक बार जरूर किये होंगे। आज का जमाना Internet का है आज आज की तारीख में इंटरनेट से बहुत से चीजें होती है।

इंटरनेट से आप घर बैठे ऑनलाइन सामान खरीद सकते है। कुछ ऐसी ही सर्विसेज देती है जोमाटो, जी हाँ जिस प्रकार आप इ कॉमर्स वेबसाइट Flipkart, Amazon आदि से ऑनलाइन सामान आर्डर करते है। ठीक उसी प्रकार जोमाटो ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी कंपनी है। आज के इस लेख में जानेंगे Zomato का मालिक कौन है (zomato ka malik kaun hai) और ये किस देश की कंपनी है और साथ ही ये भी जानेंगे जोमाटो की शुरुआत कैसे हुई तो चलिए जानते है। 

Zomato क्या है? (Zomato kya hai)

zomato ka malik kaun hai
zomato ka malik kaun hai

Zomato भारत की एक मल्टीनेशनल Food Delivery कंपनी है। इसकी स्थापना साल 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा के द्वारा किया गया था। जोमाटो भारत के अलावा दुनिया के 24 देशों के 10 हजार से भी अधिक शहरों में अपनी सर्विसेज प्रदान करती है।

ये भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे फ़ूड डिलीवरी कंपनी में से एक है। दरअसल ये एक प्रकार का मीडिएटर की तरह काम करता है आपके और आपके नजदीक जितने भी रेस्टुरेंट है उनके बिच में. आप Zomato App से अपने मन पसंद का खाना ऑनलाइन खाना आर्डर करते है।

और ये आपको आर्डर किये हुए फ़ूड को जितना जल्दी हो सके आप तक डिलीवरी कर देता है। और इसे आप फुड डिलीवरी के वक्त पैसे दे सकते है या ऑनलाइन आर्डर करते समय। वर्तमान समय में जोमाटो 5.4 बिलियन डॉलर की कंपनी है। और इस कम्पनी में तकरीबन 5000 से भी अधिक एम्प्लॉई काम करते है।

इसके मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा, भारत में स्थित है। खाना आर्डर करते समय आपको ये रेस्टुरेंट के बारे में तमाम तरह की जानकारी देती है जैसे की रेस्टुरेंट का कस्टमर रेटिंग क्या है फ़ूड आइटम्स के मेनू और साथ ही यूजर का रिव्यु इत्यादि। 

Zomato का मालिक कौन है? (Owner of Zomato Company)

जोमाटो के मालिक Deepinder Goyal और Pankaj Chaddah है। कंपनी की स्थापना के समय (2008) इसका नाम FoodieBay हुआ करता था पर 18 जनवरी 2010 में इसका नाम बदलकर Zomato कर दिया गया। और कंपनी को रजिस्टर्ड कर दिया गया Zomato Media Pvt. Ltd के नाम से। 

जोमाटो में इसके फाउंडर के अलावा कई और कंपनियां के भी शेयर है जैसे की Info Edge (18.6%), Uber (9.1%)
, Alipay Singapore (8.3%), Antfin Singapore (8.2%) .

वर्ष 2011 में जोमाटो ने भारत के भिविन्न शहरों Delhi, Mumbai, Bangalore, Chennai, Pune, Ahmedabad और Hyderabad में अपनी सर्विसेज देनी शुरू कर दिया था।

और फिर साल 2012 में कंपनी ने अपने सेवाएं भारत के अलावा दूसरे देशो जैसे की United Arab Emirates, Sri Lanka, Qatar, United Kingdom, Philippines, और South Africa में भी शुरू की और आज ये कंपनी दुनिया के 24 देशों के 10 हजार से भी अधिक शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है। 

जोमैटो किस देश की कंपनी है?

चुकीं जोमाटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा भारत के निवासी है। तो ये पूरी तरीके से भारत की कंपनी है। और इसका मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा, भारत में स्थित है।

जोमाटो से खाना आर्डर कैसे करें?

  • जोमाटो से खाना आर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको Zomato App को अपने गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • और इसके बाद Sign up पर क्लिक कर एक अकाउंट बनाना होगा
  • इसके बाद अपना खाना जिस अपने शहर के जिस रेस्टुरेंट से मंगवाना चाहते है वो सेलेक्ट करें।
  • और आप जहाँ खाना मंगवाना चाहते है वो एड्रेस डाल दें उसके बाद आर्डर पर क्लिक दें।
  • और कुछ समय बाद खाना आपके एड्रेस पर डिलीवरी कर दिया जायेगा।
  • इसका पेमेंट आप ऑनलाइन आर्डर करते समय भी दे सकते है औरफ़ूड डिलीवरी के समय भी जैसे आप चाहो। 

Zomato कौन कौन से Languages में उपलब्ध है?

जोमाटो निम्नलिखित भाषा में उपलब्ध है। 

  • English
  • Turkish 
  • Portuguese
  • Spanish
  • Indonesian
  • Slovene
  • Italian
  • Vietnamese
  • Polish 
  • Slovak

FAQs –

Q. जोमैटो भारत के कितने शहरों में उपलब्ध है?

Ans – जोमाटो भारत के 500 से भी अधिक शहरों में सेवाएं प्रदान कर रही है।

Q. जोमाटो को पहले क्या कहा जाता था?

Ans – FoodieBay

Q. जोमैटो कंपनी का मुख्यालय कहां है?

Ans – जोमाटो कंपनी का मुख्यालय गुड़गांव, हरियाणा, भारत में स्थित है।

Q. Zomato की स्थापना कब हुई?

Ans – जोमाटो की स्थापना वर्ष 2008 में की गई थी।

Q. जोमाटो कहाँ की कंपनी है?

Ans – जोमाटो भारत की कंपनी है।

Q. जोमाटो का सीईओ कौन है?

Ans – इसके सीईओ खुद जोमाटो के मालिक दीपिंदर गोयल जी है।

Q. जोमाटो का फाउंडर कौन है?

Ans – जोमाटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल और पंकज चड्डा है।

Q. जोमाटो की सैलरी कितनी है?

Ans – जोमाटो डिलीवरी बॉय की एवरेज महीने की सैलरी 12 हजार से लेकर 20 हजार तक होती है।

Q. जोमाटो में काम कैसे करे?

Ans – जोमाटो कंपनी में Join के लिए आपको अपने शहर के नज़दीकी कंपनी के Office में जाए वहां पे Office कर्मचारी के जरिये Joining का फॉर्म लेकर उसमे अपनी सारी Detail भर कर जमा कर दें। या फिर आप चाहे तो आप इसके ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर भी ये सारी प्रक्रिया कर सकते है।

निष्कर्ष –

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल Zomato का मालिक कौन है? ये किस देश की कंपनी है अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, इसे आप अपने दोस्तों, सग्गे सम्बन्धियों के साथ-साथ सोशल साइट्स जैसे की Facebook, Twitter आदि पर भी जरूर शेयर करें, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद!

Read More

नमस्कार दोस्तों, मैं Rahul Niti एक Professional Blogger हूँ और इस ब्लॉग का Founder, Author हूँ. इस ब्लॉग पर मैं बहुत से विषयों पर लिखता हूँ और अपने पाठकों के लिए नियमित रूप से उपयोगी और नईं-नईं जानकारी शेयर करता रहता हूँ।

Leave a Comment